Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ईरान के राष्ट्रपति ने युद्ध समाप्ति के लिए अधिकारों की मान्यता जरूरी कहा
PKPushpender Kumar
Mar 12, 2026 04:31:55
Noida, Uttar Pradesh
"Iran's President says US must \"recognise Iran's right, prevent agression frrom recurring\" to end war Tehran [Iran], March 12 (ANI): Iranian President Masoud Pezeshkian, has indicated that the only path to ending the war is the acceptance of Iran's undeniable rights and the imposition of decisive international guarantees against future aggression. Pezeshkian said, \"In contact with the presidents of the governments of Russia and Pakistan, while announcing the Islamic Republic's commitment to peace and tranquility in the region, I emphasized that the only way to end the war that began with the warmongering of the Zionist regime and America is the acceptance of Iran's indisputable rights, payment of reparations, and a firm international obligation to prevent their aggression from recurring.\" According to Iranian State Media the US and Israel have targeted over 16,000 residential units. Quoting Mojtaba Khaledi, spokesperson for the Red Crescent Society, Iran Media claimed that 19,734 non-military buildings have been targeted and of these 16,291 were residential units. Additionally, 77 medical centers and 16 Red Crescent facilities were subjected to the attacks. Earlier, Iran's IRGC said it had carried out the 40th wave of its ongoing retaliatory Operation True Promise 4, launching decisive strikes against hostile targets throughout the region. According to the Corps, the latest phase of the operation involved the firing of Qadr, Emad, Kheibar Shekan, and Fattah missiles against targets. The IRGC said that the strikes were conducted jointly with the fighters of Lebanon's Hezbollah resistance movement, the Corps noted. \"As Zionist regime media sources themselves have admitted and confirmed, the launch of missiles from Iran towards Israel has increased noticeably over the past 24 hours, and Zionist casualties have risen exponentially,\" the IRGC stated. The IRGC claimed that the 40th wave of the Corps' counteroffensive additionally hit US bases in the region such as al-Azraq in Jordan and al-Kharj in Saudi Arabia. The overall situation, the IRGC added, was \"the most significant outcome of the war brought about by the lying US President Donald Trump and the malicious Israeli prime minister Benjamin] Netanyahu.\" Thursday is day 13 of the conflict in West Asia with neither side showing signs of relenting. (ANI)"
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 12, 2026 05:33:45
Tonk, Rajasthan:टोंक में पुलिस और DST टीम का बड़ा एक्शन अवैध खनन क्षेत्र में लगभग एक दर्जन ट्रेक्टर ट्रॉली पकड़े... टोंक जिले में अवैध खनन पर अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही देशवाली मोहल्ले में हुई पत्थरबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है मामले को तीन आरोपी गिरिफ्तार और दो मोटर साइकिल भी जब्त पुलिस ने उड़ाए ड्रोन एंकर :- टोंक जिले के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में कच्चा बंधा क्षेत्र में टोंक पुलिस की संयुक्त टीम जिसमें तीन थाना क्षेत्र के अधिकारी जवानों के साथ ही DST टीम शामिल थी ने अवैध पत्थरों के अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक साथ लगभग 1 दर्जन ट्रेक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा है वही 3 अवैध खनन माफियाओं को हिरासत में लेने के साथ ही रेकी करती 2 मोटर साइकिल भी पकड़ी है कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की खुद डीएसपी टोंक मृत्युंजय मिश्रा मौके पर मौजूद रहे यह कार्यवाही पिछले दिनों टोंक के हुई देशवाली मोहल्ले में वाल्मीकि मोहल्ले पर पत्थरबाजी के बाद पुलिस के बड़े एक्शन के रूप में देखी जा रही है कि आखिर पत्थरबाजों की अवैध गतिविधियों पर कैसे लगाम कसी जा सके और इसको लेकर बीजेपी नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग भी की थी कार्यवाही के बाद क्या कहा पुलिस ने सुनिये .
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Mar 12, 2026 05:30:50
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर: रायसिंहनगर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर धरना देते हुए एंबुलेंस में शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर भारी पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और परिजनों से समझाइश का दौर जारी है। मामला रायसिंहनगर के डॉ. राजू सिंघल नर्सिंग होम का है। एक प्रसूता को डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया गया था। प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद उसे श्रीगंगानगर रेफर किया गया था। परिजनों ने एंबुलेंस में शव रखकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला हुआ है
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Mar 12, 2026 05:30:38
Jaipur, Rajasthan:पैलेस ऑन व्हील्स पहुंची जयपुर गांधीनगर स्टेशन, 10 देशों के 31 पर्यटकों के साथ शाही ट्रेन पहुंची जयपुर, शाही ट्रेन के पर्यटकों का राजस्थानी परंपरागत स्वागत किया, स्वीडन के 4, अमेरिका के 5, भारत के 7, यूके 2, आस्ट्रेलिया के 2, कनाडा के 5, जर्मनी के 2, बांग्लादेश के 2, इटली—स्पेन के 1—1 पर्यटक शाही सफर में शामिल, गांधीनगर स्टेशन से पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटक हुए रवाना, पर्यटन स्थल आमेर फोर्ट में हाथी सफारी का उठाएंगे लुफ्त, जंतर-मंतर हवामहल समेत पर्यटन स्थलों का भ्रमण, पर्यटन यात्री राजस्थान की कला संस्कृति और विरासत से रूबरू, पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन में 10 देशों समेत देशी—विदेशी पर्यटकों के जयपुर पहुंचने पर राजस्थानी परंपरा में तिलक—माला पहनाकर स्वागत किया गया, स्वीडन से 4, अमेरिका से 5, भारत से 7, यूके से 2, आस्ट्रेलिया के 2, कनाडा से 5, जर्मनी से 2, बांग्लादेश से 2, इटली और स्पेन से 1—1 अंतरराष्ट्रीय पर्यटक राजस्थान की शाही विरासत और प्राकृतिक धरोहर का अद्भुत अनुभव के साथ जयपुर पहुंचे, देशी—विदেশी पर्यटकों के जयपुर पहुंचने पर पहला विजिट आमेर फोर्ट जहां हाथी सफारी के लिए रवाना हुए साथ ही हवामहल, जंतर—मंतर समेत राजस्थानी फूड का भी स्वाद चखेंगे, इसके बाद पैलेस ऑन व्हील्स का शाही सफर जयपुर के बाद जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर समेत आगरा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे, विदेशी पर्यटकों ने पैलेस ऑन व्हील्स के शाही अनुभव को जीवनभर की यादगार यात्रा बताते हुए भारत की मेहमाननवाज़ी और आयोजन व्यवस्था की सराहना की है, पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, यह विशेष न्यू ईयर टूर राजस्थान के पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 12, 2026 05:30:27
Nagaur, Rajasthan:गणगौर के त्योहार को लेकर उत्साह महिलाएं सज धज कर रही गोरी व इशर की पुजा लाडनूं, डीडवाना गणगौर पर्व को लेकर गाँव में उत्साह का माहौल दिखाई देने लगा है। निम्बी jodha में सरकारी स्कूल के पास मोहल्ले में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सज-संवर कर गोर-ईशर की पूजा-अर्चना कर रही हैं। युवतियां सुबह और शाम दोनों समय एकत्रित होकर माता गौरी और भगवान ईश्वर की आराधना करते हुए लोकगीत गा रही हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान की संस्कृति में गणगौर पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व सुहाग, सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि की कामना से व्रत रखकर पूजा करती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां अच्छे वर की मनोकामना के साथ इस पूजा में भाग लेती हैं। पूजा के दौरान गोर-ईशर की प्रतिमाओं को सजा कर दीपक जलाए जाते हैं और पारंपरिक गीतों के साथ पूजा की जाती है। इधर गणगौर पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजारों में भी पूजा सामग्री व पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी बढ़ने लगी है।
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 05:24:29
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा उर्फ भटगांवा गांव में एक युवक को बहला-फुसलाकर ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम तरकुलवा उर्फ भटगांवा निवासी पितामह यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मार्च 2026 की शाम करीब 8:30 बजे उनका पुत्र हरीकेश यादव नहर पुल पर बैठा था। इसी दौरान बुधिरामपुर निवासी लल्लु खां का भतीजा एच.एफ. डीलक्स मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उसे अपने साथ चमरहिया वाली पोखरी पर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने मोटरसाइकिल रुकते ही हरीकेश यादव को लोहे की रॉड और लाठी-डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाकर घर लाए। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित के पिता ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए श्यामदेउरवा थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
IAIqbal Ahmad
Mar 12, 2026 05:19:59
Uttar Pradesh:नौगांवा सादात (अमरोहा)। नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित गैस एजेंसी पर उस समय काफी भीड़ देखने को मिली जब बड़ी संख्या में लोग घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए। सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। गांव और आसपास के इलाकों से आए उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पर पहुंचते रहे, जिसके चलते वहां भीड़ का माहौल बन गया। कई लोग सुबह जल्दी ही एजेंसी पर पहुंच गए ताकि उन्हें समय पर गैस मिल सके। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ देर तक अफरा-तफरी जैसा माहौल भी बना रहा, हालांकि एजेंसी कर्मियों ने व्यवस्था बनाते हुए लोगों को क्रमवार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी गैस की गाड़ी एजेंसी पर पहुंचती है, तब बड़ी संख्या में उपभोक्ता एक साथ गैस लेने आ जाते हैं, जिसके कारण भीड़ बढ़ जाती है। कई उपभोक्ताओं ने व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग भी की ताकि लोगों को लंबी कतारों में खड़ा न होना पड़े। वहीं एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। गैस एजेंसी पर लगी भीड़ को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से भी व्यवस्था को और सुचारु बनाने की अपील की है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 12, 2026 05:19:26
CHANDI, Harnaut, Bihar:ईरान में जारी अमेरिका इजराइल युद्ध के बीच अब भारत में भी इसका असर अफवाहों के रूप में देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। खासकर पेट्रोल और गैस की कीमत बढ़ने तथा गैस की किल्लत की चर्चा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि सुबह होते ही लोग अपने-अपने खाली गैस सिलेंडर लेकर गैस गोदाम की ओर दौड़ पड़ रहे हैं। हालांकि बिहार के कई जिलों में गैस की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन नालंदा में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसके बावजूद अफवाहों के कारण लोग सुबह-सुबह गैस गोदाम पहुंचकर सिलेंडर लेने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। भारत गैस गोदाम के कर्मचारियों का कहना है कि गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। रोजाना एक ट्रक गैस गोदाम तक पहुंच रहा है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति भी की जा रही है। लेकिन सोशल मीडिया और कुछ खबरों के चलते लोगों में यह डर बैठ गया है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर जल्द ही पेट्रोल और गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। इसी आशंका के कारण लोग पहले से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले उपभोक्ताओं को 21 दिनों के भीतर गैस की आपूर्ति मिल जाती थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए अब 25 दिनों के बाद ही सिलेंडर देने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर होटल और ढाबा संचालकों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग भी तेजी से बढ़ गई है।उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें गैस लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पहले जितनी आसानी से गैस उपलब्ध होती थी अब वैसी स्थिति नहीं है। हालांकि जरूरत के अनुसार अभी भी गैस की आपूर्ति हो रही है। गैस कर्मचारियों ने बताया कि हमारे पास फिलहाल गैस की कोई बड़ी कमी नहीं है लेकिन लोगों में युद्ध के कारण भविष्य में आपूर्ति रुकने का डर सता रहा है。
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 12, 2026 05:18:47
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में देर रात सड़क हादसे में लोगों ने मुख्य सड़क को किया जाम। चास–धनबाद मुख्य मार्ग पर रात 12 बजे हुआ हादसा। बड़े वाहन और टोटो की टक्कर से 10 वर्षीय रघुवीर की मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। वही स्थानीय लोग रास्ते को जाम कर दिया है। चीरा चास थाना क्षेत्र के सोलागीडीह के पास हुई घटना। बताते चले कि बोकारो के चास–धनबाद मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 10 वर्षीय रघुवीर के रूप में हुई है, जो नवाडीह पंचायत के ग्राम काशी डीह का निवासी था। बताया जाता है कि रघुवीर शादी समारोह से टोटो गाड़ी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में टोटो की किसी वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रघुवर की मौके पर ही सड़क पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गहरे शोक में डूब गए। परिजनों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है。
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 12, 2026 05:18:24
Madhepura, Bihar:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समृद्धि यात्रा पर हैं। इसी क्रम में वे मधेपुरा में अपने करीबी मित्र एवं विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ के आवास पर ठहरे हुए हैं और यहीं से बिहार के विभिन्न जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। गुरुवार की अहले सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के देवघर कहे जाने वाले सिंहेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से बिहार और पूरे देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर में पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी लाल बाबा और पंडित कन्हैया ठाकुर द्वारा संपन्न कराई गई। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया, अगरबत्ती दिखाकर श्रद्धापूर्वक पूजा की और मंदिर परिसर में कुछ देर तक दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर उनके साथ विधान पार्षद ललन सर्राफ तथा बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित किया गया। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस संबंध में मंदिर के पुजारी लाल बाबा ने कहा जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने है तब से यहां पूजा करने आते है। मुख्यमंत्री ने देश के समृद्धि की कामना बनाए हैं। बाइट : लाल बाबा,मंदिर पुजारी
0
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Mar 12, 2026 05:18:12
Bhiwani, Haryana:स सुचारू रूप से संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा, नकल के 02 मामले दर्ज - बाढड़ा परीक्षा केन्द्र से 01 पर्यवेक्षक 01 लिपिक व 01 सेवादार कार्यभार मुक्त - 09 मार्च को संचालित हुई अलावलपुर(पलवल) परीक्षा केन्द्र की परीक्षा रद्द भिवानी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई आज सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कंप्यूटर विज्ञान व आईटी एवं आईटीईएस विषय व डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में प्रदेशभर में अनुचित साधन प्रयोग के केवल 02 मामले दर्ज हुए, शेष परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से शान्तिपूर्वक संचालित हुई। अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडनदस्ता द्वारा जिला चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि.,बाढड़ा-03 पर छापेमारी के दौरान मोबाइल मिलने व केन्द्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर 01 पर्यवेक्षक 01 लिपिक तथा 01 सेवादार को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि आज 640 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की शारीरिक शिक्षा तथा डी.एल.एड. रि-अपीयर की परीक्षा में 13,186 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला चरखी-दादरी के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष ने स्वयं सोनीपत व जीन्द के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां पर परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से चल रही थी। उन्होंने परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली, नकल का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने प्रमुख केन्द्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए ताकि कोई भी बाहरी तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल सके। उपाध्यक्ष ने इस बात पर विशेष बल दिया कि शिक्षक और अधिकारी पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं, ताकि नकल मुक्त परीक्षा के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्रा.से. के उडनदस्ते द्वारा जिला झज्जर के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., खुडन में अनुचित साधन प्रयोग के 02 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडनदस्ता द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला भिवानी व चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि.,बाढडा पर नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अजीत सिंह, जेबीटी, रा.व.मा.वि.,डुडीवाला एवं श्री सुरेन्द्र लिपिक, रा.क.व.मा.वि.,बाढड़ा दोनों के पास मोबाइल मिलने एवं श्री प्रदीप सेवादार को परीक्षा के दौरान कमरों में अनुचित हस्तक्षेप करने पर कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण उपरांत विद्यालय प्राचार्य के कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए, जिसमें 09 मार्च व 11 मार्च को संचालित हुई परीक्षा में सामूहिक नकल करते परीक्षार्थियों को पाया गया। जांच करने हेतु वीडियो रिकार्डिंग नियन्त्रण कक्ष, भिवानी को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को 1529 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होने वाली सैकेण्डरी विज्ञान (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) कृषि व दर्शनशास्त्र विषय एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में 2,89,690 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होंगे। इसके अतिरिक्त बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण जिला पलवल के परीक्षा केन्द्र रा.क.व.मा.वि.,अलावलपुर-02(बी-1) पर 09 मार्च को संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी रसायन विज्ञान व लेखांकन विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
0
comment0
Report
MGManoj Goswami
Mar 12, 2026 05:17:02
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया ओवरलोड रेत ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति की मौत, दो मासूम बेटियां घायल; एंबुलेंस को लेकर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप दतिया। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में रोशनी (30) और छोटू (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार दंपत्ति अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार और ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चियां घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताईं जा रही है, जबकि दूसरी को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल बच्चियों को तुरंत इंदरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्रकाश ने एंबुलेंस बुलाने की बात तो कही, लेकिन एंबुलेंस आने में काफी देर लग रही थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में मौजूद एंबुलेंस से बच्ची को ले जाने के लिए उनसे फ्यूल खर्च देने की बात कही गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन घायल बच्ची को मोटरसाइकिल से ही दतिया अस्पताल के लिए लेकर निकल पड़े। रास्ते में एक चार पहिया वाहन चालक ने उनकी मदद की और बच्ची को दतिया जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। वहीं आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। माता-पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बच्चियों के सिर से उनका साया उठ गया है, जिससे उनके भविष्य को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड रेत परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई करने और अस्पतालों की आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग की है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top