Back
दिल्ली होली के विवाद में तरुण की मौत, 4 गिरफ्तार
RKRaushan Kumar
Mar 05, 2026 16:46:40
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली में होली के मौके पर गुब्बारे का पानी गिरने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू युवक की हत्या की.. 4 आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन गुब्बारा लगने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों तरुण की पीट पीट कर अधमरा कर दिया..अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
दिल्ली में होली के दिन 11 साल की एक बच्ची के हाथ से पानी से भरा गुब्बारा छूट कर मुस्लिम समुदाय की महिला के ऊपर गिर गया..इसके बाद मुस्लिम समुदाय के कई लोगों ने इकट्ठे होकर मारपीट शुरू कर दी.. जिसमें 27 साल के नौजवान लड़के तरुण की मौत हो गई.. उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी के ए ब्लॉक में तरुण का परिवार रहता है
परिवार वालों के मुताबिक, होली की शाम को 11 साल की लड़की अपने घर के ऊपर बालकनी में हाथ में गुब्बारा लेकर खड़ी थी, जिसमें पानी भरा था..अचानक यह गुब्बारा हाथ से छूटकर बालकनी से नीचे गिर जाता है ,जो नीचे खड़ी दूसरे समुदाय की पड़ोस में रहने वाली महिला के ऊपर लगता है..महिला लड़ाई झगड़ा शुरु करती देती है, जिसके बाद बच्ची और उसके परिवार वाले माफी भी मांग लेते हैं कि बच्ची ने जानबूझकर नहीं मारा ,बल्कि गलती से हाथ से गुब्बारा गिर गया है लेकिन रात करीब 11:00 बजे तरुण जब कहीं से लौटकर अपने घर आ रहा होता है तो गली में उस वक्त मारपीट चल रही होती है..
दरअसल दूसरे समुदाय की महिला के परिवार के तमाम लोग इकट्ठे हो जाते हैं और आरोप है कि लाठी डंडों से तरुण के परिवार की पिटाई करते हैं और पत्थरबाज़ी करते हैं.. आसपास के घरों के काँच भी इस पत्थर बाजी में टूट जाते हैं..
आरोप लगाया जा रहा है कि तरुण की दूसरे समुदाय के लोग मिलकर लाठी डंडों से पिटाई करते हैं..बाद में घायल हालत में तरुण को अस्पताल ले जाया जाता है जहां डॉक्टर उसको मृत घोषित कर देते हैं..बताया जा रहा है कि तरुण बजरंग दल से भी जुड़ा हुआ था
इस घटना में हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति हो जाती है, जिसके कारण पुलिस को तैनात किया गया है..परिवार का कहना है कि तरुण बेकसूर था और दूसरे समुदाय के लोगों ने महज मामूली सी गलती पर लाठी डंडों से पीट कर उसकी हत्या कर दी
फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है..पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर फिलहाल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 05, 2026 18:00:590
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 05, 2026 18:00:480
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 05, 2026 18:00:140
Report
0
Report
KKKARAN KHURANA
FollowMar 05, 2026 17:46:500
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 05, 2026 17:46:200
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 05, 2026 17:31:49Noida, Uttar Pradesh:काकाणी के पास हुई सड़क दुर्घटना , ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में, दो युवकों की मौत की सूचना, पाली जोधपुर हाईवे पर हुआ है सड़क हादसा
0
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 05, 2026 17:31:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 05, 2026 17:30:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 17:30:200
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 05, 2026 17:16:330
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 05, 2026 17:16:200
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 05, 2026 17:16:090
Report