Back
RRTS कॉरिडोर लागत बंटवारे पर राजस्थान-हरियाणा में असहमति
DGDeepak Goyal
Mar 05, 2026 17:46:20
Jaipur, Rajasthan
नमो भारत (रेजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम–RRTS) रेल कॉरिडोर को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच लागत बंटवारे पर असहमति सामने आई है। राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई, जिसमें वित्तीय हिस्सेदारी का मुद्दा प्रमुख रहा। राजस्थान सरकार ने आरआरटीएस परियोजना के प्रथम चरण के लिए संशोधित डीपीआर के अनुसार अपने हिस्से का वित्तीय भार वहन करने का निर्णय लिया था। इसके तहत राज्य में 1.13 किमी ट्रैक विकसित होना है और लागत 103 करोड़ से बढ़कर 124.26 करोड़ रुपए हो चुकी है। लेकिन हरियाणा सरकार द्वारा परियोजना की लागत केवल बाबल (हरियाणा सीमा) तक वहन करने के निर्णय से राजस्थान पर लगभग 510 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आने की आशंका जताई गई है। जबकि एमओयू के अनुसार सहभागी राज्यों को अपने हिस्से की 20 प्रतिशत लागत वहन करनी थी। राजस्थान के मुख्य सचिव ने हरियाणा से इस निर्णय पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। हरियाणा के मुख्य सचिव ने शीघ्र निर्णय से अवगत कराने का आश्वासन दिया है। इस कॉरिडोर से शाहजहांपुर, घीलोठ, नीमराणा और बहरोड़ जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे दिल्ली और गुरुग्राम से हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही प्रस्तावित केबीएनआईआर टाउनशिप को भी लाभ होगा। उद्योग विभाग का मानना है कि परियोजना से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, आवागमन समय में कमी आएगी, श्रमिक और प्रबंधन वर्ग की आवाजाही आसान होने के साथ दिल्ली-एनसीआर से औद्योगिक जुड़ाव मजबूत होगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया, प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास देवाशीष पृष्टि, रीको की एमडी शिवांगी स्वर्णकार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 05, 2026 19:02:540
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 05, 2026 19:01:51Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার মাথাভাঙ্গা বিধানসভার নিশিগঞ্জে ব্যাপক উত্তেজনা বিজেপির রথযাত্রা কে কেন্দ্র করে তৃণমূল বিজেপি
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 05, 2026 19:00:160
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 05, 2026 19:00:090
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 05, 2026 18:46:070
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:45:510
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 05, 2026 18:45:430
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 05, 2026 18:45:310
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 05, 2026 18:45:120
Report
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 18:30:260
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:30:170
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:30:07Noida, Uttar Pradesh:तेजस्वी यादव ने टीम इंडिया को दी बधाई
T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में जाने पर टीम इंडिया को दी बधाई
0
Report
0
Report
अनोखी होली,गौ माता के सानिध्य में खेला गया रंगों का पर्व,गौ सेवा के साथ दिया सनातन संस्कृति का संदेश
0
Report
0
Report