Back
रोहतक में सत्यवान अपहरण‑हत्या केस में दीपक के साथ मुठभेड़; गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद
RTRAJ TAKIYA
Mar 05, 2026 17:16:09
Rohtak, Haryana
रोहतक पुलिस की सत्यवान अपहरण व हत्या के मामले मे आरोपी दीपक के साथ हुई मुठभेड़
आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर की गई फायरिंग, पुलिस ने आत्मरक्षा मे चलाई गोली
मुठभेड़ के दौरान आरोपी को दोनो पैर में लगी गोली, उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में कराया दाखिल
आरोपी से 1 देसी पिस्तौल व मोटरसाइकिल बरामद
रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने खरावड आउटर बाईपास के पास गोली मारने व अपहरण करने की वारदात मे कड़ी मेहनत करते हुए फरार चल रहे आरोपी दीपक को मुठभेड के बाद काबू किया गया है। आरोपी से 01 देसी पिस्तौल व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी को ईलाज के लिये पीजीआईएमएस रोहतक मे दाखिल कराया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है。
पुलिस अधीक्षक, रोहतक श्री सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि दिनांक 20.02.2026 को पुलिस को सूचना मिली की गांव खरावड आउटर बाईपास पुल के पास ब्रेज़ा गाडी पर गोलियां लगी हुई है व आस पास खून व खोल पडे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का जायजा लिया। गाडी मालिक की पहचान की गई। युवक की पहचान सत्यवान पुत्र स्व. दिवान निवासी खेडी साध, रोहतक के रुप मे हुई। सत्यवान की माता की शिकायत के आधार पर थाना आईएमटी में अभियोग संख्या 37/2026 अंकित किया गया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि दिनांक 20.02.2026 को सत्यवान अपने बेटे को पेपर दिलाने की लिये गाडी से खरखौदा गया हुआ था। जिसके बाद सत्यवानअपने किसी कार्य से सांपला तहसील मे गया हुआ था। जब सत्यवान गांव खरावड़ आउटर बाईपास पुल के पास पहुंचा तो ब्रेजा गाडी मे सवार सत्यवान पर अज्ञात युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई। अज्ञात युवक सत्यवान का अपहरण कर अपने साथ ले गए तथा गाड़ी को मौके पर छो़ड़कर फरार हो गए。
मामले की गंभीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमे प्रभारी थाना आईएमटी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, सीआईए-1, सीआईए- 2 स्टाफ व साइबर सेल को शामिल किया गया। दिनांक 24.02.2026 की सुबह कन्हेली पहरावर रोड पर जे.एन.एल. नहर में मृतक सत्यवान के शव को पुलिस ने बरामद किया। वारदात मे शामिल रहे 06 आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है। दिनांक 24.02.2026 को आरोपी मनीष व मंजीत को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से 05 देसी पिस्तौल व 05 रौंद बरामद हुये थे। दिनांक 26.02.2026 को सुशील व अजय को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 02.03.2026 को आरोपी प्रदीप डागर व सोमबीर को मुठभेड के दौरान काबू किया गया। जिनका उपचार पीजीआईएमएस मे चल रहा है। आरोपी प्रदीप व उसके साथी से 02 देसी पिस्तौल, 03 रौंद व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वारदात मे फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही थी。
पुलिस के साथ मुठभेड़
दिनांक 05.03.2026 को शाम के समय सीआईए-2 स्टाफ टीम को सूचना मिली की सत्यवान हत्याकांड मे शामिल रहा आरोपी गांधरा से अटायल रोड पर घूम रहा है। प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कादयान ने सूचना पर तुंरत कार्यवाही करते हुये सीआईए-2 स्टाफ की टीम का गठन कर मौके का रवाना किया गया। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने गांधरा से अटायल रोड पर मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की। युवक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर किये। पुलिस टीम ने युवक को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुये हवाई फायर किया। उसके बाद भी युवक ने पुलिस टीम पर फॉयर किये। सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए अपना बचाव किया तथा आत्मरक्षा में युवक पर फायर किया। जो इसी दौरान युवक को दोनो पैरो पर गोली लग गई। सीआईए-2 स्टाफ द्वारा युवक को काबू किया जिसकी पहचान दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी लाठ के रूप मे हुई है। युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। युवक को तुरंत उपचार के लिये पीजीआईएमएस रोहतक में दाखिल कराया गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSManish Sharma
FollowMar 05, 2026 18:30:260
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:30:170
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 05, 2026 18:30:07Noida, Uttar Pradesh:तेजस्वी यादव ने टीम इंडिया को दी बधाई
T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में जाने पर टीम इंडिया को दी बधाई
0
Report
0
Report
अनोखी होली,गौ माता के सानिध्य में खेला गया रंगों का पर्व,गौ सेवा के साथ दिया सनातन संस्कृति का संदेश
0
Report
0
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 05, 2026 18:16:200
Report
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 05, 2026 18:16:010
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 05, 2026 18:15:500
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 05, 2026 18:15:360
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 05, 2026 18:00:590
Report