Back
दिल्ली में गैस सिलेंडर शिकायतें: बुकिंग के बावजूद समय पर नहीं मिल रहा सिलेंडर
ABAmit Bhardwaj1
Mar 25, 2026 07:37:46
Noida, Uttar Pradesh
एक ही सवाल जब गैस पूरी तो फिर क्यों है सिलेंडर पर बवाल.... सिलेंडर का क्या है ब्लेंडर..... एंकर:- दिल्ली में एलपीजी का संकट गहराते दिख रहा है. लोगों का कहना है कि 10-15 दिन पहले गैस बुक करने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और वो भटकने को मजबूर हैं. दिल्ली के झंडेवालान में तीन एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखनेको मिली . लोग काफी परेशान कतारों में नज़र आये उन्होंने कहा कि रसोई गैस की लगातार क़िल्लत हो रही है. गैस एजेंसी पर सुबह 5 बजे से ही लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, बावजूद इसके लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। महिलाएं, बुजुर्ग महिला और पुरुष भी घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिल रही है। झंडेवालान मे तीन गैस एजेंसियां है जिसमे अंनत, दीप, और अतुल Enterprises इंडेन सेवा गैस एजेंसी के सामने सुबह से ही गैस बुक कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई दिन पहले से ऑनलाइन गैस बुक कर रखी है और उनके पास डीएसी नंबर भी मौजूद है। लेकिन, एजेंसी और गोदाम से उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। लोगों ने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं से प्राइवेट पर्ची बनवाने की बात कह रहे हैं, तभी गैस देने की बात की जा रही है। यही कारण है कि गैस लेने के लिए आए लोग एक के बाद एक कई दिनों तक चक्कर काटने को मजबूर हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 10 से 15 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली है। गैस के लिए भटकने को मजबूर हो रहे है लोग, सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जो सुबह से लाइन में लगकर इंतजार कर रही हैं. गर्मी और भीड़ के बीच हालात और भी मुश्किल होते जा रहे है. लोगों ने आरोप लगाया कि जब वो गोदाम पर जाते हैं तो वहां से एजेंसी भेज दिया जाता है और एजेंसी से फिर गोदाम भेजा जा रहा है। एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि “हम सुबह से लाइन में लगे हैं, अभी तक नंबर नहीं आया, बहुत दिक्कत हो रही है, गैस नहीं मिल रही है.” कतर में लगी महिलाओं में बताया कि कई दिन हो गए गैस बुक किए लेकिन, अभी तक सिलेंडर नहीं मिला, हर बार नई बात कह देते हैं। गैस संकट को लेकर अब लोगों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को एजेंसी के सामने हंगामे जैसी स्थिति बन गई,थी, लोकसभा से खड़े हैं और फिर कोई बीच में आकर लाइन में लग जाता है यह बोलकर कि मैं तो यही बोल कर गया था और यहां मेरा नंबर था उसको लेकर भी काफी बवाल हो रहा है और इन लंबी कतारों को संभालने वाला कोई मौजूद नहीं। इसी मुद्दे पर हमने अनंत एंटरप्राइजेज गैस एजेंसी के मालिक से बात की उसने बताया कि लोग ज्यादा खबर आ गए हैं हम तो नियमों अनुसार ही गैस की पूर्ति कर रहे हैं गैस की किसी भी जगह कोई कमी नहीं है लोगों को यह समझना पड़ेगा की गैस बुक करने के लिए एक कैपिंग है जिसके पास एक सिलेंडर है उसकी कैपिंग अलग है समय की और जिसके पास दो सिलेंडर है उसके समय की कैपिंग अलग है यह सरकार के निर्देश हैं हम उसी हिसाब से कम कर रहे हैं कई शिकायतें आ रही है की कुछ वेंडर्स ब्लैक कर रहे है हम उन पर भी नजर बनाए हुए हैं हर एक सप्लाई पूरी जांच होने के बाद ही दी जाती है हालांकि लोगों से मेरी गुजारिश है कि वह अपने घरों पर ही रहे वहीं सिलेंडर मिलेगा यहां पर आकर लाइन लगाने से कोई फायदा नहीं इस पर लोग कह रहे हैं कि कहीं भी गैस का सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। उसे पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं कोऑर्डिनेशन की और समझ की कमी है मैंने कई बार कोशिश कर ली इनको समझाने की यह समझने को तैयार नहीं है हालांकि लोग पैनिक हो गए हैं और इन्हें समझना चाहिए की गैस की कहीं भी कमी नहीं है गैस हमारे गोदाम में पूरी है। उन्होंने कहा पहले लाइन नहीं लगती थी लेकिन इस खबर के बाद की गैस की कमी हो सकती है काफी लाइन लग रही हैं यह स्थिति थोड़ी संभालने वाली इस पर पूरा कोऑर्डिनेशन चाहिए। टिकटैक:- अनंत इंटरप्राइजेज के मालिक गीतांश रिपोर्ट :- अमित भारद्वाज जी मीडिया नेटवर्क। वीडियो :- जर्नलिस्ट दीपक कुमार।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 25, 2026 08:52:320
Report
Kalashyatra and Harinaam sankirtan, Isckon virar to sankatmochan Hanumanmandir, palghar, Maharashtra
0
Report
ASAmit Singh01
FollowMar 25, 2026 08:50:590
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 25, 2026 08:50:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 25, 2026 08:50:200
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 25, 2026 08:49:350
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 25, 2026 08:49:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 25, 2026 08:48:440
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 25, 2026 08:48:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 25, 2026 08:48:140
Report
ARAarti Rai
FollowMar 25, 2026 08:47:350
Report