संभल में जुआरी गैंग का भंडाफोड़, 1 लाख 27 हजार कैश बरामद!
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल रिपोर्टर सुनील सिंह डेट 7/9/2025 टॉपलाइन ..संभल जिले के गुन्नौर थाना इलाके में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की शिकायतें सामने आने पर पुलिस ने जंगल में एक खेत में रेड कर जुआरी गैंग के 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है ..पुलिस ने मौके से 1 लाख 27 हजार कैश भी बरामद किया है ..पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों की थाने में परेड कराए जाने के कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है । Vo ASP अनुकृति शर्मा ने बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रही थी , बीते शनिवार की देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिजुआ नगला गांव का रहने वाला अपराधों के कई मामलों का आरोपी भगवान सिंह नजदीकी गांव के जंगल में खेत के अंदर मड़ैया में जुआ करा रहा रहा है , सूचना मिलने के बाद गुन्नौर के सी ओ दीपक तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ खेत में रेड कर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है , पुलिस ने मौके से 1लाख 27 हजार कैश भी बरामद किया है , पुलिस को मौके पर ताश की कई गड्डियां भी मिली है . .गिरफ्तार आरोपियों में जुआरी गैंग के सरगना भगवान सहित ,गुन्नौर थाना इलाके के फिरोज गांधी ,संकेत ,फुरकान और शिव कुमार शामिल है , गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है । बाइट अनुकृति शर्मा ,ASP संभल0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UP मतदाता सूची में नाम जुड़वाने लिए फॉर्म-6 भरें और छूटे नाम शामिल करें
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर चल रहे SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने और छूटे हुए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया जा रहा है अगर आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो आप फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस claims democracy is under threat; demands resignation and investigation of Knowledge Kumar
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र की प्रेस वार्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि देश में तानाशाही माहौल चल रहा है । देश आजाद होने के बाद हमें वोट का अधिकार मिला। लेकिन जो चीजें सामने आ रही है उनसे लग रहा है कि लोकतंत्र खतरे में है。 एसआईआर का मुद्दा चला। ज्ञानेश कुमार के उपर उनके ही साथियों ने आरोप लगाया। जिससे साफ हो गया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया。 1 नंवबर तो इंडिया गठबंधन की तरफ से दिल्ली में एक बड़ी रैली की जाएगी। जब भी दिल्ली में कोई कार्यक्रम होता है तो हरियाणा की विशेष उपस्थिति रहती है। इसके हम लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। जो लोग संविधान की रक्षा करना चाहते हैं तो उन्हें हमारे साथ आना चाहिए。 हमारी मांगे हैं कि ज्ञानеш कुमार को पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए और जो उन्होंने काम किए उनकी समीक्षा करनी चाहिए। और चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए । प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि 1 नंवबर को होने वाली रैली की मकसद है कि लोगों के मतदान के अधिकार को और लोकतंत्र को सुरक्षित करना।और भाजपा से जवाब मांगा जाए। प्रत्येक व्यक्ति के वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। आयोग की यह जिम्मेदारी है कि वे पार्दर्शिता और विश्वसनीय तरीके से चुनाव कराए。 मतददाव होता है 55 प्रतिशत और बाद में हो जाता है 65 प्रतिशत। यह एक षड्यंत्र है जो देश में चल का रहा है। अगर भाजपा लोगों को वोट का अधिकार देती तो अडानी को एक लाख वोट का अधिकार होता। अंबानी को भी एक लाख वोट का अधिकार होता है। लेकिन हमारे संविधान ने सबको बराबरी का अधिकार दिया है। आज चुनाव में पारदर्शिता क्यों नहीं है। इसका जवाब क्यों नहीं दिया जाता। यह रैली जनता की आवाज जिसमें हम इन्हीं सवालों का जवाब मांगेंगे।0
0
Report
FBI ने Haryana के कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी की पुष्टि
Faridabad, Haryana:एक्सक्लूसिव नीरज फरीदपुरिया के गांव से नीरज फरीदपुरिया की ताई ने बताया कि नीरज का परिवार यहां से कई साल पहले जा चुका है नीरज के परिवार में तीन भाई और एक बहन है 2008 में गांव के ही सरपंच से उनका विवाद हुआ था जिसके चलते वह जेल भी गया था उसके बाद ही एक के बाद एक अपराधों में नीरज फरीदपुरिया शामिल होता हुआ चल गया फरीदाबाद- फरीदाबाद के ग्रेटर फरीदाबाद इलाके के गांव फरीदपुर का है नीरज फरीदपुरिया, हिमांशु भाऊ और नीरज दोनों को FBI ने किया गिरफ्तार, जल्दी हो सकते हैं भारत में प्रत्यर्पण। हरियाणा STF की रिपोर्ट के आधार पर हरियाणा के वांछित अपराधी नीरज फरीदपुरिया और हिमांशु भाऊ दोनों को FBI ने पकड़ लिया है, सूत्रों के मुताबिक अमेरिका में दोनों को एक साथ रहते हुआ पकड़ा है, भारत सरकार ने दोनों को भारत को सौंपने के लिए कहा है जल्दी ही दोनों के प्रत्यर्पण होने की सम्भावना है, नीरज फरीदपुरीya पर लगभग 25 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये वही कुख्यात नीरज फरीदपुरिया है जिसपर हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में 25 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं जिनमे, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और लड़ाई- झगड़े और मारपीट के केस हैं अपराध की दुनिया में कैसे आया? सूत्रों के मुताबिक उसके शुरुआती जीवन और अपराध में आने के बारे में दो तरह की जानकारियां मिलती हैं। 2012- कुछ रिपोर्टों के अनुसार, हरियाणा पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था。 2015- एक हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाए जाने की रिपोर्ट है。 2016 के गांव के विवाद का मामला भी सामने आया है सूत्रों के मुताबिक, गांव में झगड़े के बाद वह नीमका जेल गया, जहां उसकी मुलाकात टेकचंद खेड़ी से हुई। बाद में भोंडसी जेल में उसकी मुलाकात कौशल चौधरी के लोगों से हुई और वह उस नेटवर्क से जुड़ गया。 2019- पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया दोनों एक साथ अमेरिका में रह थे। नीरज फरीदपुरिया का नाम भी एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग मामले में सामने आया था। नीरज फरीदपुरिया उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में आया था जब उसके ऊपर कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या का आरोप लगा था। नीरज फरीदपुरिया उस दौरान भी सुर्खियों मै आया जब उसके ऊपर फरीदाबाद मे बीजेपी नेता विनोद भाटी के दफ्तर पर फायरिंग करा कर रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। सूत्रों के मुताबिक हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया की गिरफ्तारी हरियाणा STF के इनपुट पर हुई है।0
0
Report
Advertisement
कन्नौज मे सपाइयों ने आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु को पुलिस के सामने पीटा
Ritukala, Uttar Pradesh:कन्नौज में अखिलेश यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने को रोकने पर सपाइयों ने आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु को पुलिस के सामने पीटा ------------------------ कन्नौज शहर के मकरंद नगर तिराहे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने पहुंचे हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही सपा नेत्री ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए और सड़क पर पटक दिया, इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी पुलिस के सामने हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसके बाद हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देश बंधु ने सपा नेताओं के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। आपको बताते चले कि कन्नौज जिले में शहर के मकरंद नगर तिराहे पर शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने पहुंचे हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पुतला लेकर तिराहे पर पहुंचे ही थे, कि इसकी भनक लगते ही सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे व भानु गुप्ता सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और मौक़ा देखते ही पुतला फूंकने को लेकर हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देश बंधु के ऊपर हमला बोल दिया। पुलिस जब तक बचाव पाती पुलिस के सामने ही सपाइयों ने उसकी पिटाई कर दी। सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे ने मंच के अध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिए और अन्य सपाइयों ने उसे सड़क पर पटक दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते दिखे, जबकि कुछ खड़े होकर वीडियो बनाते रहे। घटना से तिराहे पर हड़कंप मच गया और करीब 20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस पूरे मामले को लेकर हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देश बंधु ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तो वहीँ सपा नेताओ का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का पुतला फूंकने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई कर दी। घटना के दौरान पुलिस के मौके पर मौजूद होने की बात सामने आई है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट होती रही। इस घटना के बाद पुलिस की भूमिका और मौके पर की गई कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। -------------------0
0
Report
श्रद्धा दुबे और शिवा का सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो: रात एक बजे पार्टी करते दिखे
Noida, Uttar Pradesh:श्रद्धा दुबे और शिवा का सबसे खुलासे वाला वीडियो रात में एक बजे साथ मे पार्टी करने जाते दिख रहे है दोनो साथ मे श्रद्धा की बहन भी मौजूद हाथ पकड़ कर शिवा चल रहा है श्रद्धा के साथ0
0
Report
चोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबित
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव से है जहां जिला अस्पताल परिसर से चोरी हुई अपाचे बाइक का इस्तेमाल एटा में ज्वेलर्स कारोबारी से 56 लाख रुपये की लूट में किए जाने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी की शिकायत के बाद तीन दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं होने के आरोप पर एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इंद्रानगर निवासी निकेत चौधरी की अपाचे बाइक 21 अक्टूबर को जिला अस्पताल परिसर से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी होने के बाद उन्होंने जिला अस्पताल चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि शिकायत मिलने के बावजूद तीन दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। 22 अक्टूबर की रात एटा में एक ज्वेलर्स कारोबारी से 56 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक की पहचान उन्नाव से चोरी हुई बाइक के रूप में हुई। इसके बाद मामला सामने आने पर उन्नाव पुलिस ने शुक्रवार रात बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया। बता दे कि बाइक चोरी की शिकायत पर समय से मुकदमा दर्ज नहीं होने के आरोपों ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। सवाल उठ रहे हैं कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। समय पर कार्रवाई होने से बाइक की तलाश और उससे जुड़े सुरागों की जांच पहले शुरू हो सकती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने शनिवार को चौकी इंचार्ज अंजनी सिंह को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। वहीं, चोरी हुई बाइक और एटा की लूट की घटना के बीच संबंधों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही बाइक के इस्तेमाल और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
गैस पाइपलाइन के विवाद में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, सोने की चेन छीनने औरबेटी से अभद्रता की शिकायत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव / उमेश त्रिवेदी उन्नाव के इंद्रा नगर मोहल्ले में गैस पाइपलाइन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पड़ोसी और उसके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, सोने की चेन छीनने और उसकी बेटी के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पीड़ित के अनुसार, उसके मकान के बगल में संजय वर्मा का मकान है। दोनों मकानों के पास से सीयूजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन निकली हुई है। इसी पाइपलाइन को लेकर पड़ोसी पक्ष आए दिन विवाद और गाली-गलौज करता था। शिकायत के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:10 बजे संजय वर्मा, उसकी मां नन्हक्की और चार अज्ञात लोग कथित तौर पर लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की और जब वह जान बचाकर घर के अंदर भागा तो आरोपी भी जबरन घर में घुस आए। पीड़ित ने घर में रखे सामान में तोड़फोड़ करने और गले में पहनी सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी एकता बाजपेयी के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। शोर सुनकर मोहल्ले के गौरव प्रताप द्विवेदी और अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।0
0
Report
मतदाता सूची के विशेष कैंपों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश
Siyana, Uttar Pradesh:स्याना। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम-पते में संशोधन कराने और मतदाता विवरण दुरुस्त कराने के लिए शनिवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। कैंपों में चल रहे कार्यों और मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम लालजी विश्वकर्मा और बीडीओ मोकम सिंह ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बरौली बासुदेवपुर, खानपुर, चंदियाना और स्याना के बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ से कैंपों में आने वाले नागरिकों के आवेदनों, मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया और नाम-पते सहित अन्य विवरणों में संशोधन के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मतदाता सूची से संबंधित कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किए जाएं। एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने बीएलओ को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने या विवरण में संशोधन कराने के लिए आने वाले नागरिकों को प्रक्रिया के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराएं। पात्र नागरिकों के आवेदन नियमानुसार प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से न छूटे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए अभियान के दौरान नामों और मतदाता विवरणों की जांच सावधानीपूर्वक की जाए।0
0
Report
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, मतदान स्थलों का किया निरीक्षण
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव /उमेश त्रिवेदी बीएलओ को छूटे हुए मतदाताओं और नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के दिए निर्देश उन्नाव। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन सक्रिय नजर आया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़ समेत जिले के आला अधिकारियों ने विभिन्न मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम शामिल करने के साथ ही नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाए। प्रशासन ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए पुनरीक्षण कार्य में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए। बाइट :- जिलाधिकारी उन्नाव घनश्याम मीणा0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड के नए राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ धाम में दर्शन-पूजा की
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और दर्शन कर पूजा-अर्चना की। बदरीनाथ मंदिर परिसर में बीकेटीसी के सदस्य ने उनका स्वागत किया और उन्होंने मंदिर में लगभग 15 मिनट तक पूजा की। उन्होंने धाम के विकास कार्यों की जानकारी ली और पवित्रता व सांस्कृतिक विरासत बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने एवं नशामुक्ति के लिए सहयोग की अपील की और देवभूमि की सुरक्षा व जनता की सेवा को प्राथमिकता बताया।0
0
Report
लखीमपुर ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं संयुक्त अभियान में पलिया पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामले में 41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ मनोज गुप्ता नाम का अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है जो स्थानीय पलिया का निवासी है और लगातार नेपाल बॉर्डर से तस्करी करने में लगा हुआ था। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस के तहत अभियोग दर्ज करते हुए मनोज गुप्ता को सलाखों के पीछे भेज दिया है अब तक डेढ़ दर्जन तस्करों को पलिया थाना इलाके से पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है0
0
Report
मतदाता पुनरीक्षण अभियान का राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में डीएम ने किया बूथ निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:मतदाता पुनरीक्षण अभियान का राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज (जीजीआईसी) में अधिकारियों के साथ बूथ निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश0
0
Report
Advertisement
गाजा पर ताजा खबर के लिए स्पष्ट इनपुट दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
धान खरीदी पर सरकार की तैयारी शून्य, कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, मुरिया दरबार को सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है, एक नवंबर को इंडिया गठबंधन की बहुत बड़ी रैली आयोजित होने जा रही है इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अवृहद तैयारी की जा रही है, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सहित SIR के माध्यम से जो वोट कांटे जा रहे हैं, आज अक्टूबर खत्म होने जा रहा है धान खरीदी को लेकर सरकार की तैयारियां कुछ भी नहीं है। ना ही सरकार की तैयारी ना ही धान खरीदी के तारीख की घोषणा की जा रही है, दीपावली के पहले अगर धान खरीदी नहीं कर सकती तो एक किश्त दीपावली के पहले किसानों को देना चाहिए, किसानों का धान सरकार को 3358 रुपए प्रति क्विंटल के दर से खरीदना चाहिए। मुख्यमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस ने 50 साल में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया तो कहना चाहता हूं कि विधानसभा लोकसभा आरक्षण सहित पेशा एक्ट और कई ऐसे चीज़ें हैं जिसे कांग्रेस ने किया और आज विष्णु देव साय मुख्यमंत्री हैं तो कांग्रेस की नीति के बदौलत हैं。0
0
Report
कोलंबिया से जुड़ी ताजा खबरें अब सामने
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
