Back
जाट आरक्षण समिति ने महिला आयोग सदस्य के खिलाफ आरोपों पर पद हटाने की मांग
RCRAJVEER CHAUDHARY
Dec 03, 2025 04:02:46
Bijnor, Uttar Pradesh
राज्य महिला आयोग की सदस्य के विरोध में उतरे जाट सभा अध्यक्ष
रिपोर्ट – राजवीर चौधरी / बिजनौर
एंकर – बिजनौर राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन के विरोध में उभरे संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शूरवीर सिंह। महिला आयोग की सदस्य पर लगाए गए गंभीर आरोप। भेदभावपूर्ण तरीके से कार्य करने का आरोप। जाट आरक्षण समिति के अध्यक्ष ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को लिखा पत्र। महिला आयोग की सदस्य ने कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर CMO के चांदपुर अस्पताल पर छापा मारा था।
वीओ – दरअसल कुछ दिन पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर जिले के CMO को चांदपुर में निजी प्रैक्टिस करते हुए पकड़ा था। CMO सुनील तेवतिया की पत्नी का निजी अस्पताल चांदपुर में है। रविवार को छुट्टी के दिन राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल ने CMO सुनील तेवतिया को पकड़ा था और वह मामला हाई लाइट हुआ था। और अब इस मामले में संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शूरवीर सिंह कूद गए। शूरवीर सिंह ने महिला आयोग की सदस्य पर बड़े गंभीर आरोप लगाते हुए पत्र जारी किया, जिसमें लिखा है कि महिला आयोग की सदस्य भेदभावपूर्ण कार्य कर रही है जबकि बिजनौर की दो लड़कियां गायब हैं। बल्कि अपने निजी स्वार्थ के लिए कार्य कर रही है; महिला आयोग की सदस्य खुद को सदस्य न मानकर स्वास्थ्य मंत्री मानते हुए निजी अस्पतालों पर छापा मार कर पद का दुरुपयोग कर रही है। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर के CMO सुनील तेवतिया अपने निजी आवास पर आये थे, वहाँ पर महिला आयोग की सदस्य ने छापा मार कर ईमानदार CMO को अपमानित किया था।
शूरवीर सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह को पत्र लिखकर महिला आयोग की सदस्य को पद से हटाने और उनके कारनामों की जाँच करने की मांग की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRajesh Nilshad
FollowDec 03, 2025 04:18:460
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 03, 2025 04:18:320
Report
0
Report
SNShashi Nair
FollowDec 03, 2025 04:18:200
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 03, 2025 04:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowDec 03, 2025 04:17:080
Report
0
Report
ASAvtar Singh
FollowDec 03, 2025 04:15:550
Report
0
Report
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 03, 2025 04:04:5095
Report
SLSanjay Lohani
FollowDec 03, 2025 04:04:3420
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 03, 2025 04:03:5848
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 03, 2025 04:03:2683
Report