Back
तीन साल के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने शतरंज में इतिहास रचा, सबसे कम उम्र ग्रैंडमास्टर बनने की ओर
MDMahendra Dubey
Dec 03, 2025 04:03:26
Sagar, Madhya Pradesh
सागर के तीन साल के सर्वज्ञ ने रचा इतिहास, 30 साल के शतरंज खिलाड़ी को दी पटकनी..बने सबसे कम उम्र के चेस प्लेयर.. एंकर/ शतरंज की दुनिया बहुत बड़ी है और इस खेल में मुकाम पाने के लिए प्लेयर दशकों बिता देते हैं लेकिन उन्हें शायद वो मुकाम नहीं मिल पाया जिसकी उन्हें चाहत होती है लेकिन महज तीन साल का कोई बच्चा उस मुकाम पर पहुंच जाए तो भला आप क्या कहेंगे? ये सुनकर आपको हैरानी होगी कि सिर्फ तीन साल का बच्चा शतरंज का छोटा मोटा खिलाड़ी नहीं है बल्कि 30 और 40 साल के मजे हुए चेस प्लेयर्स को पटकनी देता है और ये जो भी सुनेगा उसे अचरज जरूर होगा लेकिन एमपी के सागर में सिर्फ तीन साल के बच्चे सर्वज्ञ कुशवाहा ने ये गजब कारनामा कर दिखाया और उसने सबसे कम उम्र के चेस प्लेयर का खिताब हासिल किया है और अब इस मासूम की हसरत दुनिया ने डंका बजाने की है और इसी तरह से इतनी कम उम्र में वो करिश्मा दिखा रहा है तो वो दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया में उसका नाम होगा। सागर के रहने वाले सिद्धार्थ सिंह और नेहा कुशवाहा के तीन साल के बेटे सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने इतिहास रचा है। सर्वज्ञ ने 30 साल की उम्र के फिडे रेटर्स प्लेयर को हाराकर कीर्तिमान हासिल किया है। इस कम उम्र के खिलाड़ी ने फिडे रेटिंग में 1572 अंक हासिल किए। ये असाधारण उपलब्धि है और इस उम्र में इसे हासिल करना किसी चमत्कार से कम नहीं है। सर्वज्ञ का ये सिलसिला महज ढाई साल की उम्र से शुरू हुआ और उनकी आनलाइन रेटिंग होना शुरू हो गई। तीन साल के सर्वज्ञ की शुरुवात सागर डिस्ट्रिक चेस एसोसियेशन से हुई और वे स्वदेश चेस अकादमी द्वारा ओलंपियाड स्पोर्ट्स एरेना में नियमित अभ्यास करते हैं। इस नन्हे चेस प्लेयर ने विश्व शतरंज दिवस पर भी शानदार प्रदर्शन कर सबको हैरान कर दिया था। इतनी छोटी उम्र में शतरंज जैसे खेल ने महारथ हासिल करने वाले सर्वज्ञ को लेकर जानकर बताते हैं कि इस आयु वर्ग में इस खेल में ऐसी उपलब्धि शायद ही कहीं देखने सुनने को मिले जबकि नर्सरी में पढ़ने वाला बच्चा ऐसा गेम खेले जो अच्छे अच्छे खिलाड़ियों का पसीना निकाल दे। शतरंज के ट्रेनर नितिन चौरसिया के मुताबिक सर्वज्ञ की ये स्थिति उसकी लगन नियमित प्रेक्टिस और खेल के प्रति समर्पण की वजह से है और उसके कोच और प्रशिक्षकों ने जिस तकनीक से उसे शतरंज के बारे में बताया वो उसकी मजबूत बुनियाद साबित होगी और उसका यही क्रम चलता रहा तो वो एक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर साबित होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowDec 03, 2025 04:36:5420
Report
APAbhay Pathak
FollowDec 03, 2025 04:36:4497
Report
ASArvind Singh
FollowDec 03, 2025 04:36:3332
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 03, 2025 04:36:0655
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 03, 2025 04:35:5049
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 03, 2025 04:35:3271
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 03, 2025 04:35:1625
Report
ADArjun Devda
FollowDec 03, 2025 04:35:02103
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 03, 2025 04:34:4788
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 03, 2025 04:34:3759
Report
SDShankar Dan
FollowDec 03, 2025 04:34:19103
Report
SDShankar Dan
FollowDec 03, 2025 04:34:0098
Report
PKPushpender Kumar
FollowDec 03, 2025 04:33:4854
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 03, 2025 04:33:1850
Report
STSharad Tak
FollowDec 03, 2025 04:32:4448
Report