Back
अमरोहा में 10 साल के बच्चे की रील देखते हुए मौत, परिवार में मातम
VAVINEET AGARWAL
Jan 06, 2026 06:03:24
Amroha, Uttar Pradesh
अमरोहा जिले के धनौरा क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घर में सामान्य दिनचर्या के बीच मोबाइल पर रील देख रहा 10 साल का बच्चा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी सांसें थम गईं। पल भर में खुशहाल माहौल मातम में बदल गया। घटना धनौरा थाना क्षेत्र के गांव जुझैला चक की है। किसान दीपक कुमार का बेटा मयंक पास के गांव कैसरा के एक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे मयंक घर में पलंग पर बैठकर मोबाइल फोन पर रील देख रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह पूरी तरह सामान्य था और किसी तरह की परेशानी नजर नहीं आ रही थी। इसी दौरान अचानक वह पीछे की ओर गिर गया और बेहोश हो गया। घरवालों के होश उड़ गए। बिना समय गंवाए परिजन उसे पहले कैसरा गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से हालत गंभीर बताकर उसे मंडी धनौरा के दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मयंक की असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया। गमगीन परिजनों ने किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया में पड़े बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पिता दीपक कुमार का कहना है कि मयंक को पहले कभी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। डॉक्टरों की शुरुआती राय में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। लोग स्तब्ध हैं कि इतनी कम उम्र में इस तरह की मौत कैसे हो सकती है। मासूम की अचानक मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowJan 07, 2026 16:10:570
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 07, 2026 16:08:530
Report
RJRahul Joshi
FollowJan 07, 2026 16:08:250
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 07, 2026 16:08:030
Report
AKAtul Kumar
FollowJan 07, 2026 16:07:360
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 07, 2026 16:07:000
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowJan 07, 2026 16:06:280
Report
GBGovindram Bareth
FollowJan 07, 2026 16:05:110
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 07, 2026 16:04:350
Report
AYAmit Yadav
FollowJan 07, 2026 16:03:360
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 07, 2026 16:03:200
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowJan 07, 2026 16:02:560
Report
1
Report
1
Report