Back
जयपुर में नारी चौपाल: हजारों महिलाएं आत्मनिर्भरता और नेतृत्व दिखाने लगीं
DGDeepak Goyal
Jan 07, 2026 16:07:00
Jaipur, Rajasthan
जयपुर जिले में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सक्षम जयपुर अभियान के तहत नारी चौपाल कार्यक्रम प्रभावी मंच के रूप में उभर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बस्सी उपखण्ड में आयोजित नारी चौपाल में हजारों महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर आत्मनिर्भरता, हुनर और नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रदर्शन किया। यह आयोजन जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार किया गया। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मृणाल कुमार और उपखण्ड अधिकारी डॉ. गरिमा शर्मा की उपस्थिति में महिलाओं से सीधा संवाद हुआ। कार्यक्रम में मारवाड़ी लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसी प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। “हम होंगे कामयाब” और “मेरा काम—मेरा सम्मान” जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव साझा कर अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नारी चौपाल में महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा, शिक्षा, police, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, पोषण, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर सहायता काउंटर भी लगाए गए, जहां महिलाओं को योजनाओं से जुड़ा मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ की शपथ ली और सक्षम जयपुर अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। डॉ. डोगीवाल ने बताया कि नारी चौपाल का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इन चौपालों के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जा रहा है, जिससे नीतिगत स्तर पर सकारात्मक बदलाव संभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि जयपुर जिले के सभी उपखण्डों में नारी चौपाल कार्यक्रम चरणबद्ध रूप से आयोजित किए जाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
33
Report
0
Report
बाराबंकी टोलप्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला को लेकर जखनिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
0
Report
सोफीपुर में बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर गांव में आक्रोश, प्रशासन ने समझाबुझा कर कराया..
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report