Back
जोधपुर पोलो सीजन 2025 का भव्य शुभारंभ, 10 दिसम्बर से 17 जनवरी तक
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Dec 10, 2025 17:05:51
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेद सिंह रोड, पाबूपुरा पर 10 दिसंबर से 17 जनवरी तक होने वाले 26 वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 का शुभारंभ हुआ। पोलो सीजन शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक महाराजा गजसिंह ने किया। यह पोलो सीजन युवराज शिवराज सिंह जी के 50 वें जन्मोत्सव के तहत आयोजित हो रहा है। जोधपुर पोलो जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पोलो सीजन के शुभारंभ के अवसर पर 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलने वाले लो गोल टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा हुआ । पोलो सीजन का शुभारंभ लो गोल टूर्नामेंट से हुआ । टूर्नामेंट के मैच 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होंगे । 13 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइनल होगा । टूर्नामेंट के शुभारंभ में दोपहर 3:00 पूल अ की टीम बालसमंद व मेहरानगढ़ टीम के बीच मैच हुआ । बालसमंद टीम की ओर से महेंद्र सिंह ,पराक्रम सिंह व योगेश्वर सिंह खेलेंगे एवं मेहरानगढ़ टीम की ओर से नितिन भटेर , शुभम गुप्ता व धनंजय सिंह राठौड़ खेले। पोलो सीजन में पाँच टूर्नामेंट होंगे। इसमें बुधवार 10 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक लो गोल टूर्नामेंट, 14 से 17 दिसम्बर तक उम्मेद भवन पैलेस कप 4 गोल, एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल 23 से 28 दिसम्बर , राजपूताना व सेन्ट्रल इण्डिया कप 8 गोल 4 से 11 जनवरी व 12 से 17 जनवरी के मध्य महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 8 गोल होगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
30
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report