Back
1043 लीटर संदिग्ध घी सीज, हरियाणा ब्रांड की डिलीवरी की जाँच शुरू
HBHeeralal Bhati
Oct 14, 2025 04:49:30
Jalore, Rajasthan
जालोर। शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1043 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया। घी हरियाणा से ईजी डेयरी देशी घी ब्रांड नाम से जालोर, सिरोही और स्वरूपगंज के लिए भेजा जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हनवंत सिंह ने बताया कि मोकलसर रोड पर बालवाड़ा फांटे के पास पुलिस गश्त के दौरान बिशनगढ़ की ओर जा रहे वाहन की जांच की गई। वाहन से विभिन्न पैकिंग में घी के बॉक्स मिले। ड्राइवर सविन कुमार ने बताया कि घी प्रथम ट्रेडिंग कंपनी, भवानीखेड़ा रोड, तोसम (भिवानी, हरियाणा) से भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में घी की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने 3 नमूने लेकर 64 बॉक्स में भरे 1043 लीटर घी को सीज कर दिया। सैंपल जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ डॉ. भैराराम जाणी ने बताया कि जिले में नियमित निरीक्षण व सैंपलिंग अभियान जारी है। अमानक व अवधि पार खाद्य सामग्री को जब्त कर नष्ट किया जा रहा है। हाल ही में उम्मेदाबाद स्थित विष्णु किराणा स्टोर और जसवंतपुरा के महालक्ष्मी किराणा स्टोर पर मिली अवैध सामग्री भी नष्ट करवाई गई। जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में अब तक 247 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 13 असुरक्षित पाए गए हैं। विभाग ने बताया कि मिलावटखोरी पर रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 14, 2025 07:49:152
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 14, 2025 07:49:050
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 14, 2025 07:48:510
Report
KJKunal Jamdade
FollowOct 14, 2025 07:48:010
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 14, 2025 07:47:310
Report
NKNished Kumar
FollowOct 14, 2025 07:47:200
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 14, 2025 07:47:090
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 14, 2025 07:46:500
Report
RKRampravesh Kumar
FollowOct 14, 2025 07:46:43Noida, Uttar Pradesh:नामांकन पर्चा दाखिल करते हुए पूर्व विधायक अनंत सिंह
0
Report
HBHemang Barua
FollowOct 14, 2025 07:46:35Noida, Uttar Pradesh:DELHI: AAP LEGISLATORS STAGE PROTEST IN MUNICIPAL CORPORATION OF DELHI (MCD) HOUSE MEETING/ INSIDE VISUALS
0
Report
HBHemang Barua
FollowOct 14, 2025 07:46:17Noida, Uttar Pradesh:MANESAR, GURUGRAM (HARYANA): union HOME MINISTER AMIT SHAH ATTENDS NATIONAL SECURITY GUARD'S 41ST RAISING DAY EVENT/ VISUALS
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 14, 2025 07:46:110
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowOct 14, 2025 07:45:460
Report