Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002
झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट: तकनीक से अपराध पर शिकंजा, 80 से अधिक अधिकारी शामिल
KJKamran Jalili
Oct 14, 2025 07:47:09
Ranchi, Jharkhand
20 झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जैप 1 ग्राउंड में किया जा रहा है आयोजन मुख्या अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल मौजूद इस ड्यूटी मीट के दौरान पुलिस अधिकारी तकनीक के बल पर अपराधियों को सजा दिलाना सीखेंगे पुलिस ड्यूटी मीट के दौरान राज्य भर की आठ टीमों में शामिल 80 से ज्यादा पुलिसकर्मियों इसमें भाग ले रहे है 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है इस दौरान 12 तरह के प्रतियोगिता होगे जिसमें फोरेंसिक साइंस (लिखित), क्राइम जांच, कंप्यूटर अवेयरनेस, फोटोग्राफी, लिफ्टिंग पैकिंग, डॉग स्क्वायड एक्सप्लोसिव ट्रैक्टर, फिंगर प्रिंट,(प्रैक्टिकल व ओरल) जैसे विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है डीजीपी अनुराग गुप्ता का संबोधन इस मीट का बाद पुलिस कर्मियों पदाधिकारियों का ज्ञान बढ़ेगा.. झारखंड पुलिस ने नक्सल के खिलाफ लड़ाई में साहस का परिचय दिया है 2675 बच्चों को मानव तस्करी मुक्त कराया गया है... साइबर क्राइम थाना 19 करोड़ से अधिक साइबर अपराधियों के पैसे फ्रिज किया गया है अफीम के खेती के खिलाफ कारवाई की गई है...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RTRAJ TAKIYA
Oct 14, 2025 11:04:10
Rohtak, Haryana:एडीजीपी पूर्ण कुमार सुसाइड केस में नया मोड़, अब रोहतक साइबर सेल के मुलाजिम ने की आत्महत्या मृतक की पहचान जाट समाज के सदस्य के रूप में, अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के बाद मामले ने पकड़ा तूल。 रोहतक,हरियाणा पुलिस के एडीजीपी पूर्ण कुमार के हाई-प्रोफाइल आत्महत्या मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि अब इस केस से जुड़े एक और सनसनीखेज मामले ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहतक साइबर सेल में तैनात एक पुलिस मुलाजिम ने आत्महत्या कर ली है। इस आत्महत्या के तार सीधे तौर पर एडीजीपी सुसाइड केस से जोड़े जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या करने वाला मुलाजिम जाट समाज से था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही मृतक की पहचान सार्वजनिक की है। लेकिन इस जानकारी के बाहर आने के बाद से ही तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं。 सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या करने वाले मुलाजिम, जिसका संबंध जाट समाज से बताया जा रहा है, ने अपने आखिरी समय में किसी करीबी से बातचीत में या किसी संदेश के माध्यम से यह आरोप लगाया कि एडीजीपी के कुछ नजदीकी लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और केस की जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बना रहे थे। इस सूचना ने पूरे पुलिस महकमे में भूचाल ला दिया है ADGP के जिन "नजदीकियों" पर आरोप लगे हैं? फिलहाल, स्थानीय पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए हैं, लेकिन इस घटना ने एडीजीपी सुसाइड केस की जांच को एक नई और चुनौतीपूर्ण दिशा दे दी है। पता चला है कि मृतक ने तीन पेज के sसुसाइड नोट ने एडीजीपी के करीबियों पर गंभीर दबाव के आरोप लगाए हैं और साइबर सेल इंचार्ज ने भी अपने पिस्टल से खुद को गोली मारी है, ऐसी सूचना आई है। फिलहाल पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है。
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Oct 14, 2025 11:03:41
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि दो व्यक्ति युवक को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने युवक के साथ जमकर मारपीट की. मारपीट के कारण युवक की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी दोनो व्यक्तियों की तलाश करनी शुरू कर दी है.\nजानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेलवे रोड स्थित जवाहरगंज निवासी कमल वर्मा उम्र 45 वर्ष पुत्र सुंदरलाल वर्मा अपने घर पर था. इसी दौरान कमल को दो व्यक्ति सुबह 9 बजे अपने साथ बुला ले गए. आरोप है कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने कमल की बेरहमी से पिटाई की, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया. कमल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई .घटना के बाद आक्रोशित परिवार के लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई. पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पारिवारिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों व्यक्तियों की तलाश करनी शुरू कर दी है.
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Oct 14, 2025 11:03:17
Agra, Uttar Pradesh:किसानों की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने की किसानों और अधिकारियों संग बैठक खेती के लिए नहरों की साफ सफाई के लिए अधिकारियों को किया गया निर्देशित समय से सफाई होने से किसानों को सिंचाई के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार नहरों की सफाई के साथ निकलने वाली सिल्ट को तत्काल हटाने के भी दिए गौर आदेश नहरों के बीच में बने अवैध काटनुको भी किया जाएगा बंद,अध्यक्ष सभी अधिकारियों को काम शुरू होने और खत्म होने के पोर्टल पर अपलोड करने होने फोटो योगी सरकार ने किसानों के लिए नलकूपों को किया है मुफ्त योजना में शामिल रवि की फसल के लिए किसानों के लिए बीजों की पर्याप्त व्यवस्था/अध्यक्ष
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Oct 14, 2025 11:03:07
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - नाले में गिरने से सगे मासूम भाई बहन की दर्दनाक मौत - आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर घर लौटते समय नाले में नहाने चले गए थे दोनों बच्चे - नाले के तेज बहन में बहकर तालाब में पहुंच गए थे दोनों मासूम - भाई बहन को डूबता देख साथ में मौजूद बच्चों ने मचाया शोर - घटना की जानकारी होते ही परिजनों में मचा कोहरम - ग्रामीणों संग तालाब पर पहुंचे परिजन, ग्रामीण ने तालाब से बच्चों के शव को निकाला बाहर - घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के एसडीएम और सीओ - दो बच्चों की मौत से मां-बाप सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल - पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा - अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने रामपुर गांव की घटना। चंदौली। अलीनगर थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर वापस लौटने के दौरान दो मासूमों की नाले में फिसलकर पानी के बहाव में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम भाई-बहन की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सूरज और उनकी पत्नी रमावती देवी के तीन बच्चे थे। अंशिका 6 वर्ष, खुशबू 4 वर्ष और पुत्र शिवांशु 3 वर्ष का था। तीनों बच्चे बड़े ऑपरेशन से पैदा हुए थे। मंगलवार प्रातः दोनों बच्चे क्रमशः खुशबू और शिवांशु गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने गए थे। दोपहर में जब वे लोग पढ़कर वापस घर आ रहे थे, तो दोनों बच्चे गांव के दूसरी तरफ नाले में नहाने चले गए। जहां उनके पैर फिसल गए। चूंकि नाले में पानी का बहाव तेज था, जिस कारण दोनों उसमें बहते हुए आगे जाकर पुलिया में फंसकर गहरे पानी में तालाब में डूब गए। जिस से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को देख रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँचे पीडीडीयू नगर उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को ढाढ़स बधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 14, 2025 11:02:49
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। आगामी दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, जिला कारागार मथुरा में एक सराहनीय पहल की गई है। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने एनजीओ के सहयोग से 25 बंदियों को दीपावली से संबंधित वस्तुएं बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत, बंदियों को मोमबत्ती, दीपक (दीया) और भगवान लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां बनाने का कार्य सिखाया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद, ये बंदी अब पूरी लगन और उत्साह के साथ इन सामग्रियों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। यह पहल बंदियों के कौशल विकास, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सामग्री की बिक्री शुरू: कारागार प्रशासन के अनुसार, बंदियों द्वारा हाथ से तैयार की गई ये सभी दीपावली सामग्री अब जनता के उपयोग और खरीद के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इन उत्पादों की बिक्री जेल के मुख्य गेट के पास बने मुलाकात घर के निकट की जा रही है। जेल अधीक्षक श्री अंशुमन गर्ग ने बताया कि इस प्रयास का दोहरा उद्देश्य है—पहला, बंदियों के समय का सदुपयोग और उनके भीतर कौशल का विकास करना; और दूसरा, उन्हें अपने श्रम का उचित मूल्य प्रदान कर सकारात्मकता की भावना जगाना। इससे होने वाली आय का उपयोग बंदियों के कल्याण और पुनर्वास में किया जाएगा। यह पहल जेल को केवल एक सुधार गृह न मानकर, बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। स्थानीय लोग भी इन हस्तनिर्मित वस्तुओं को खरीदकर बंदियों के इस प्रयास को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 14, 2025 11:02:33
Jaipur, Rajasthan:दीपावली पर नकली-असली का फेर, सोने चांदी का सिक्का खरीदने से पहले ये जरूर देख ले जयपुर-दीपावली पर सोने-चांदी के सिक्के जमकर बरसेंगे. लेकिन बाजार में दीपावली पर हर कोई असली और नकली के फेर में उलझा हुआ है. चाहे देसी घी हो या मिठाईया या फिर सोना-चाँदी. दीपावली नजदीक है, ऐसे में आपको सोने चांदी के सिक्के खरीदने से पहले उनकी शुद्धता का जानना बेहद जरूरी है. बाजार में सबसे ज्यादा Minerals and Metals Trading Corporation Limited यानि MMTC के सिक्कों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते है, क्योंकि दावा किया जाता है कि ये सिक्के 99.99 % शुद्धता पर खरे उतरते है. कोड और सीरियल नंबर जरूर देखे- लेकिन फिर भी नकली सोने चांदी के सिक्के के फेर से बचने के लिए आप बिल्कुल सतर्क रहे. MMTC के असली सिक्कों की पैकिंग पर बार कोड तो होता ही है, इसके साथ साथ हर सिक्के पर अपना सीरियल नंबर भी लिखा होता है. यदि इसकी असली पहचान होती है. इस लिए आप बाजार में एमएमटीसी के सिक्के खरीद रहे है तो ये पहचान जरूर कर ले. MMTC से 2-3 प्रतिशत सस्ते सिक्के- जयपुर में कॉनफैड के स्टोर्स पर बाजार और MMTC से 2-3 प्रतिशत सस्ते सिक्के उपलब्ध है. बाजार में सोने चाँदी की अस्थिरता को देखते हुए कॉनफैद ने उपभोक्ताओं के लिए पहले ही सिक्कों की व्यवस्था की. क्योंकि बाजार से चांदी की कमी देखी जा रही है. शुद्धता के सभी पैमाने पर खरा उतरने के कारण ही MMTC के सिक्कों पर ग्राहक पूरा भरोसा करते है. उपहार स्टोर पर 10,20,30,50,100,500 ग्राम चांदी के सिक्के-बार उपलब्ध है. वहीं सोने के 10 और 20 ग्राम के सिक्के भी मिलेंगे. सिक्कों के रेट मौजूदा सोने चांदी के भाव के आधार पर ही होगी.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 14, 2025 11:02:16
Paradeep, Odisha:ଜାଗତସିଂହପୁର ସଦର ବ୍ଲକ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ନାଙ୍କରେ ସଙ୍ଗୀନ ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଛନ୍ତି ବିଜେପି କର୍ମକର୍ତ୍ତା। ବିଡ଼ିଓ ଆଶୁତୋଷ ମିଶ୍ର ବିଜେପି କର୍ମୀଙ୍କୁ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରିବା ସହିତ ତାଙ୍କ ଇଙ୍ଗିତରେ କିଛି ଅସାମାଜିକ ଲୋକ ବିଜେପି କର୍ମୀ ମାନଙ୍କୁ ବ୍ଲକ ପରିସରରେ ଧକ୍କା ମାରିଥିବା ଅଭିଯୋଗକୁ ନେଇ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ନାଁରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗହୋଇଛି। ଅନ୍ୟପଟେ ବିଡ଼ିଓ ମଧ୍ୟ କାଉଣ୍ଟରେ ଫଆଇଆଇଆର କରିଛନ୍ତି। ଗତ ୧୦ତାରିଖ ଦିନ ବ୍ଲକରେ ଅନ୍ତର୍ଦ୍ୱୟ ଆବାସ ଯୋଜନା କାର୍ଯ୍ୟାଦେଶ ବଣ୍ଟନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ଅମରେନ୍ଦ୍ର ଦାସ, ବ୍ଲକ ଅଧ୍ୟକ୍ଷା କନକପ୍ରଭା ଲେଙ୍କାଙ୍କ ସମେତ ବିଭିନ୍ନ ଲୋକ ପ୍ରତିନିଧି ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ତେବେ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରେ ବଜେପିର କିଛି କର୍ମୀ ଓ ସାଂସଦ ବିଭୁ ପ୍ରସାଦ ତରାଇଙ୍କ ନୋମିନି ସାଂସଦଙ୍କୁ କାହିଁକି ଡକା ଯାଇନି ବୋଲି ବିଡ଼ିଓଙ୍କୁ ପ୍ରଶ୍ନ କରିଥିଲେ। ଯେଉଁଥିରେ ବଡି଼ୟୋ କୁ ଉତକ୍ଷିପ୍ତ ହୋଇ ବିଜେପି କର୍ମୀଙ୍କୁ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରିବା ସହିତ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ସହିତ ଥିବା କିଛି ଲୋକ ବିଜେପି କର୍ମୀ ମାନଙ୍କୁ ଧକ୍କା ମାରିଥିବାର ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି । ଏହାକୁ ନେଇ ବିଜେପି କର୍ମୀ ମାନଙ୍କ ତରଫରୁ ଜାଗତସିଂହପୁର ଥାନାରେ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଏତଲା ଦିଆଯାଇଛି । ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ଦୁବ୍ୟବହାର ସହିତ ସଦର ବ୍ଲକରେ ପିସି କାରବାର, ପ୍ରଚୁର ମାତ୍ରାରେ ଦୁର୍ନିତି ହେଉଥିବା ବିଜେପି କର୍ମକର୍ତ୍ତା ମାନେ ଅଭିଯୋଗ କରିବା ସହିତ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଦୃଢ଼ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରିବାକୁ ଦାବୀ କରିଥିବା ବିଜେପି ପାର୍ଟି ଅଫିସରେ ଆୟୋଜିତ sମ୍ମିଳନୀରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି sାଂସଦଙ୍କ ନୋମିନି। ଅନ୍ୟପଟେ ବିଡ଼ିଓ ଏ ସମ୍ପର୍କରେ କୌଣସି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ପ୍ରକାଶ କରି ନାହାନ୍ତି। bait1- ଶିଶିର କୁମାର ପାତ୍ର (ଏମପି ଙ୍କ ନୋମିନି) bait2- ସୁମିତ୍ରା ଜେନା (ବିଜେପି ମହିଳା ମୋର୍ଚ୍ଚା). bait3- ନିହାର ରଞ୍ଜନ ପତି ,ବିଜେପି କର୍ମୀ ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା ( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 14, 2025 11:01:49
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । मीट कारोबारी ब्रदर्स की मीट फैक्ट्री पर रेड के दौरान Zee मीडिया की जांच पड़ताल में बड़ा खुलासा .. पशु चोर गिरोह से जुड़े रहे है मीट कारोबारी ब्रदर्स के तार .. 2 साल पूर्व बुलंदशहर के जहांगीरा बाद थाने में पशु चोर गिरोह के सरगना आमिर शेखजादा सहित इंडिया फ्रोजन फूड के ऑनर ब्रदर्स समेत में मैनेजर के खिलाफ हुई थी FIR । Zee Média के पास मीट कारोबारी ब्रदर्स के भैंस चोर गिरोह से तार जुड़े होने के मामले में दर्ज हुई FIR मौजूद । मीट फैक्ट्री को डिब्बे सप्लाई करने वाली हापुड़ की हिंदुस्तान पैकेजिंग के संचालक ने भी भुगतान की 68 लाख की रकम हड़पने के मामले में हापुड़ में इमरान ,रिजवान और रिहान के नाम कराई थी FIR . मीट फैक्ट्री में 350 पशुओं के कटान की अनुमति के बाबजूद मीट फैक्ट्री में 1500 से अधिक पशुओं के काटे जाने की भी प्रशाशन से हुई थी शिकायत .. IT और सीबीआई की टीम के द्वारा मीट फैक्ट्री से जब्त की गई डायरी भी चर्चा में है ।सूत्रों के अनुसार इस डायरी में जिले के बड़े नेताओं ,पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल है । ....... मीट कारोबारी ब्रदर्स की बसपा ,सपा और बीजेपी सरकार में नेताओं और अफसरों तक हमेशा पहुंच रही है .. जिसकी वजह से संभल में सभी मीट फैक्ट्री प्रशासन के द्वारा बंद कराने के बाद भी इंडिया फ्रोजन फूड्स फेक्ट्री को बंद नहीं कराया गया ....पिछले एक साल से चारों भाइयों ने समाज सेवी का चोला भी ओड लिया था ..
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 14, 2025 11:00:48
Patna, Bihar:एनडीए के पांच दल जेडीयू, बीजेपी, लोजपा-आर, हम और रालोमो ने कैंडिडेट की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने 71 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। एनडीए के सीट बंटवारे में जेडीयू और बीजेपी को बराबर 101-101 सीट मिली है। चिराग पासवान की लोजपा-आर को 29, जीतनाराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा के रालोमो को 6-6 सीट लड़ने दी गई है बीजेपी के बाद अब अन्य पार्टियों की कैंडिडेट लिस्ट भी आने वाली हैं लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि संयुक्त प्रेस वार्ता जो होना था वह नहीं हो रहा है इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि NDA में सब कुछ ठीक-ठाक है लेकिन मनगठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है आज शाम तक प्रेस वार्ता संयुक्त रूप से कर लिया जाएगा संतोष सुमन से बात की जी मीडिया संवाददाता रुपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 14, 2025 11:00:40
Ajmer, Rajasthan:मांगलियावास पुलिस ने 2 हार्डकोर समेत 8 को दबोचा। पीसांगन उपखंड के मांगलियावास थाना पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए। राजसमंद जिला निवासी 2 सक्रिय हार्डकोर समेत कुल 8 लोगो को दबोचा। मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश चौधरी के मुताबिक पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान व प्रभावी रात्रिगश्त व विगत दिनों में फायरिंग की घटनाओं के मध्यनजर उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मांगलियावास थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से लड़ाई झगड़े पर आमदा व सदिग्ध परिस्थितियों मे घुमते 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के जागरा कालेसरिया निवासी 24 वर्षीय सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर व जागरा निवासी 25 वर्षीय कैलाश गुर्जर सक्रिय हार्डकोर व चोरी व नकबजनी,लुट,अपहरण,आर्म्स एक्ट एवं रेप आदि के अपराधी है। इसके अलावा यह लोग रात्रि के समय होटल,ढाबे,धर्मशाला पर रात्रि मे सोये हुये। व्यक्तियो के मोबाईल व पर्स चोरी करने के आदतन अपराधी है। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर के विरुद्ध करेड़ा,देवगढ़,आमेट,आसींद,ट्रांसپोर्ट नगर पाली व पाली सदर थाने में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि कैलाश गुर्जर के विरुद्ध करेड़ा,देवगढ़,ट्रांसपोर्ट नगर पाली व पाली सदर थाने में कुल 05 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि इन दो आरोपितों के अलावा अजमेर निवासी 26 वर्षीय महेन्द्र भील,कोटाज निवासी 27 वर्षीय लाला उर्फ लालाराम भील,गढ़ी अर्जुनपुरा निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश भील,सामला निवासी 40 वर्षीय मंगलाराम भील,रुदलाई निवासी 60 वर्षीय किशोरलाल रेगर व 33 वर्षीय चन्द्रप्रकाश उर्फ चंदू रेगर को गिरफ्तार किया गया। यह थे टीम में शामिल: -- कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी दिनेश चौधरी के अलावा हैड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल सुरेश खोजा, सुखदेव रियाड़, बलवंत, मुकेश गौरा, मुखराम डूडी व मुन्नाराम शामिल थे।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha
Oct 14, 2025 11:00:14
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 71 नाम हैं। हालांकि, लिस्ट को लेकर अब सियासी पारा भी चढ़ रहा है, क्योंकि पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं की टिकट काट दी है। अब बीजेपी कार्यालय में टिकट काटे गए नेताओं के समर्थक प्रदशन करने लगे हैं। बीजेपी ने जिन विधायकों के टिकट काट दिए हैं उनमें नंद किशोर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह सिंह, कुम्हार के विधायक अरुण सिन्हा शामिल हैं। औराई से पूर्व मंत्री और प्रेजेंट mla राम सूरत राय के नाम हैं। इसके अलावे राघोपुर से तेजेस्वी को पटखनी देने की तैयारी कर चुके सतीश यादव भी नाराज हैं।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 14, 2025 10:59:54
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित रोटरी चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाले से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पर पहुंचे नगर निगम कर्मियों ने नाला साफ करते समय उसमें एक युवक की लाश तैरती हुई देखी। शहर के बीचों-बीच मौजूद इस स्थान पर शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है।
2
comment0
Report
Advertisement
Back to top