Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ahilyanagar423109
दिपावली पर थामा: रश्मिका मंदाना और आयुष्यमान खुराना ने साईबाबा के दर्शन लिए आत्मिक सुख
KJKunal Jamdade
Oct 14, 2025 07:48:01
Shirdi, Maharashtra
21 ऑक्टोबर रोजी दिपावलीच्या मुहूर्तावर "थामा" हा हिंदी चित्रपट प्रेक्षकांच्या भेटीला येत असुन चित्रपटाच्या यशासाठी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना आणि अभिनेता आयुष्यमान खुराना यांनी साईबाबांना साकडं घातलय... छावा चित्रपटाच्या अगोदर देखील रश्मिका अभिनेता विवेक कौशल सोबत साईदर्शनासाठी आली होती आणि छावा चित्रपट बॉक्स ऑफिसवर सुपरहिट ठरला होता... रोमँटीक , कॉमेडी आणि हॉरर असा तिहेरी मिलाफ असलेला "थामा" चित्रपट प्रदर्शित होत असल्याने सिनेरसिकांमध्ये चित्रपटाबाबत प्रचंड उत्सुकता आहे...रश्मिका मंदाना आणि आयुष्यमान खुराना यांनी साईसमाधी नंतर द्वारकामाईतही मनोभावे दर्शन घेतले...रश्मिका मुळे मला पहिल्यांदाच साई दरबारी येण्याचा योग आला आणि साईबाबांच्या दर्शनाने आत्मिक समाधान होत असल्याच अभिनेता आयुष्यमान खुराना याने म्हणटलय...तर साईबाबांचा आशिर्वाद नेहमीच आमच्या सोबत आहे , साईदर्शन घेतल्यानंतर आत्मिक समाधान होत असल्याच रश्मिका मंदाना हिने म्हणटलय...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Oct 14, 2025 11:02:16
Paradeep, Odisha:ଜାଗତସିଂହପୁର ସଦର ବ୍ଲକ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ନାଙ୍କରେ ସଙ୍ଗୀନ ଅଭିଯୋଗ ଆଣିଛନ୍ତି ବିଜେପି କର୍ମକର୍ତ୍ତା। ବିଡ଼ିଓ ଆଶୁତୋଷ ମିଶ୍ର ବିଜେପି କର୍ମୀଙ୍କୁ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରିବା ସହିତ ତାଙ୍କ ଇଙ୍ଗିତରେ କିଛି ଅସାମାଜିକ ଲୋକ ବିଜେପି କର୍ମୀ ମାନଙ୍କୁ ବ୍ଲକ ପରିସରରେ ଧକ୍କା ମାରିଥିବା ଅଭିଯୋଗକୁ ନେଇ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ନାଁରେ ଜଗତସିଂହପୁର ଥାନାରେ ଅଭିଯୋଗହୋଇଛି। ଅନ୍ୟପଟେ ବିଡ଼ିଓ ମଧ୍ୟ କାଉଣ୍ଟରେ ଫଆଇଆଇଆର କରିଛନ୍ତି। ଗତ ୧୦ତାରିଖ ଦିନ ବ୍ଲକରେ ଅନ୍ତର୍ଦ୍ୱୟ ଆବାସ ଯୋଜନା କାର୍ଯ୍ୟାଦେଶ ବଣ୍ଟନ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମରେ ସ୍ଥାନୀୟ ବିଧାୟକ ଅମରେନ୍ଦ୍ର ଦାସ, ବ୍ଲକ ଅଧ୍ୟକ୍ଷା କନକପ୍ରଭା ଲେଙ୍କାଙ୍କ ସମେତ ବିଭିନ୍ନ ଲୋକ ପ୍ରତିନିଧି ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ତେବେ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ପରେ ବଜେପିର କିଛି କର୍ମୀ ଓ ସାଂସଦ ବିଭୁ ପ୍ରସାଦ ତରାଇଙ୍କ ନୋମିନି ସାଂସଦଙ୍କୁ କାହିଁକି ଡକା ଯାଇନି ବୋଲି ବିଡ଼ିଓଙ୍କୁ ପ୍ରଶ୍ନ କରିଥିଲେ। ଯେଉଁଥିରେ ବଡି଼ୟୋ କୁ ଉତକ୍ଷିପ୍ତ ହୋଇ ବିଜେପି କର୍ମୀଙ୍କୁ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରିବା ସହିତ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ସହିତ ଥିବା କିଛି ଲୋକ ବିଜେପି କର୍ମୀ ମାନଙ୍କୁ ଧକ୍କା ମାରିଥିବାର ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି । ଏହାକୁ ନେଇ ବିଜେପି କର୍ମୀ ମାନଙ୍କ ତରଫରୁ ଜାଗତସିଂହପୁର ଥାନାରେ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଏତଲା ଦିଆଯାଇଛି । ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ଦୁବ୍ୟବହାର ସହିତ ସଦର ବ୍ଲକରେ ପିସି କାରବାର, ପ୍ରଚୁର ମାତ୍ରାରେ ଦୁର୍ନିତି ହେଉଥିବା ବିଜେପି କର୍ମକର୍ତ୍ତା ମାନେ ଅଭିଯୋଗ କରିବା ସହିତ ବିଡ଼ିଓଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଦୃଢ଼ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରିବାକୁ ଦାବୀ କରିଥିବା ବିଜେପି ପାର୍ଟି ଅଫିସରେ ଆୟୋଜିତ sମ୍ମିଳନୀରେ ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି sାଂସଦଙ୍କ ନୋମିନି। ଅନ୍ୟପଟେ ବିଡ଼ିଓ ଏ ସମ୍ପର୍କରେ କୌଣସି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ପ୍ରକାଶ କରି ନାହାନ୍ତି। bait1- ଶିଶିର କୁମାର ପାତ୍ର (ଏମପି ଙ୍କ ନୋମିନି) bait2- ସୁମିତ୍ରା ଜେନା (ବିଜେପି ମହିଳା ମୋର୍ଚ୍ଚା). bait3- ନିହାର ରଞ୍ଜନ ପତି ,ବିଜେପି କର୍ମୀ ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା ( ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 14, 2025 11:01:49
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । मीट कारोबारी ब्रदर्स की मीट फैक्ट्री पर रेड के दौरान Zee मीडिया की जांच पड़ताल में बड़ा खुलासा .. पशु चोर गिरोह से जुड़े रहे है मीट कारोबारी ब्रदर्स के तार .. 2 साल पूर्व बुलंदशहर के जहांगीरा बाद थाने में पशु चोर गिरोह के सरगना आमिर शेखजादा सहित इंडिया फ्रोजन फूड के ऑनर ब्रदर्स समेत में मैनेजर के खिलाफ हुई थी FIR । Zee Média के पास मीट कारोबारी ब्रदर्स के भैंस चोर गिरोह से तार जुड़े होने के मामले में दर्ज हुई FIR मौजूद । मीट फैक्ट्री को डिब्बे सप्लाई करने वाली हापुड़ की हिंदुस्तान पैकेजिंग के संचालक ने भी भुगतान की 68 लाख की रकम हड़पने के मामले में हापुड़ में इमरान ,रिजवान और रिहान के नाम कराई थी FIR . मीट फैक्ट्री में 350 पशुओं के कटान की अनुमति के बाबजूद मीट फैक्ट्री में 1500 से अधिक पशुओं के काटे जाने की भी प्रशाशन से हुई थी शिकायत .. IT और सीबीआई की टीम के द्वारा मीट फैक्ट्री से जब्त की गई डायरी भी चर्चा में है ।सूत्रों के अनुसार इस डायरी में जिले के बड़े नेताओं ,पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल है । ....... मीट कारोबारी ब्रदर्स की बसपा ,सपा और बीजेपी सरकार में नेताओं और अफसरों तक हमेशा पहुंच रही है .. जिसकी वजह से संभल में सभी मीट फैक्ट्री प्रशासन के द्वारा बंद कराने के बाद भी इंडिया फ्रोजन फूड्स फेक्ट्री को बंद नहीं कराया गया ....पिछले एक साल से चारों भाइयों ने समाज सेवी का चोला भी ओड लिया था ..
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Oct 14, 2025 11:00:48
Patna, Bihar:एनडीए के पांच दल जेडीयू, बीजेपी, लोजपा-आर, हम और रालोमो ने कैंडिडेट की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने 71 सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। एनडीए के सीट बंटवारे में जेडीयू और बीजेपी को बराबर 101-101 सीट मिली है। चिराग पासवान की लोजपा-आर को 29, जीतनाराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा के रालोमो को 6-6 सीट लड़ने दी गई है बीजेपी के बाद अब अन्य पार्टियों की कैंडिडेट लिस्ट भी आने वाली हैं लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि संयुक्त प्रेस वार्ता जो होना था वह नहीं हो रहा है इसको लेकर बिहार सरकार के मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि NDA में सब कुछ ठीक-ठाक है लेकिन मनगठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है आज शाम तक प्रेस वार्ता संयुक्त रूप से कर लिया जाएगा संतोष सुमन से बात की जी मीडिया संवाददाता रुपेंद्र श्रीवास्तव ने
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 14, 2025 11:00:40
Ajmer, Rajasthan:मांगलियावास पुलिस ने 2 हार्डकोर समेत 8 को दबोचा। पीसांगन उपखंड के मांगलियावास थाना पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए। राजसमंद जिला निवासी 2 सक्रिय हार्डकोर समेत कुल 8 लोगो को दबोचा। मांगलियावास थानाधिकारी दिनेश चौधरी के मुताबिक पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान व प्रभावी रात्रिगश्त व विगत दिनों में फायरिंग की घटनाओं के मध्यनजर उनके नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मांगलियावास थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानो से लड़ाई झगड़े पर आमदा व सदिग्ध परिस्थितियों मे घुमते 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के जागरा कालेसरिया निवासी 24 वर्षीय सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर व जागरा निवासी 25 वर्षीय कैलाश गुर्जर सक्रिय हार्डकोर व चोरी व नकबजनी,लुट,अपहरण,आर्म्स एक्ट एवं रेप आदि के अपराधी है। इसके अलावा यह लोग रात्रि के समय होटल,ढाबे,धर्मशाला पर रात्रि मे सोये हुये। व्यक्तियो के मोबाईल व पर्स चोरी करने के आदतन अपराधी है। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि सुरेश उर्फ प्रकाश गुर्जर के विरुद्ध करेड़ा,देवगढ़,आमेट,आसींद,ट्रांसپोर्ट नगर पाली व पाली सदर थाने में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि कैलाश गुर्जर के विरुद्ध करेड़ा,देवगढ़,ट्रांसपोर्ट नगर पाली व पाली सदर थाने में कुल 05 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि इन दो आरोपितों के अलावा अजमेर निवासी 26 वर्षीय महेन्द्र भील,कोटाज निवासी 27 वर्षीय लाला उर्फ लालाराम भील,गढ़ी अर्जुनपुरा निवासी 40 वर्षीय ओमप्रकाश भील,सामला निवासी 40 वर्षीय मंगलाराम भील,रुदलाई निवासी 60 वर्षीय किशोरलाल रेगर व 33 वर्षीय चन्द्रप्रकाश उर्फ चंदू रेगर को गिरफ्तार किया गया। यह थे टीम में शामिल: -- कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी दिनेश चौधरी के अलावा हैड कांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल सुरेश खोजा, सुखदेव रियाड़, बलवंत, मुकेश गौरा, मुखराम डूडी व मुन्नाराम शामिल थे।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha
Oct 14, 2025 11:00:14
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 71 नाम हैं। हालांकि, लिस्ट को लेकर अब सियासी पारा भी चढ़ रहा है, क्योंकि पार्टी ने कई दिग्गज नेताओं की टिकट काट दी है। अब बीजेपी कार्यालय में टिकट काटे गए नेताओं के समर्थक प्रदशन करने लगे हैं। बीजेपी ने जिन विधायकों के टिकट काट दिए हैं उनमें नंद किशोर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह सिंह, कुम्हार के विधायक अरुण सिन्हा शामिल हैं। औराई से पूर्व मंत्री और प्रेजेंट mla राम सूरत राय के नाम हैं। इसके अलावे राघोपुर से तेजेस्वी को पटखनी देने की तैयारी कर चुके सतीश यादव भी नाराज हैं।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 14, 2025 10:59:54
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित रोटरी चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाले से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पर पहुंचे नगर निगम कर्मियों ने नाला साफ करते समय उसमें एक युवक की लाश तैरती हुई देखी। शहर के बीचों-बीच मौजूद इस स्थान पर शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। युवक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है।
2
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 14, 2025 10:59:44
Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर में डिजिटल पत्रकारिता कर रहे युवक जिया ऊल खान पर फावड़े से जानलेवा हमला किया गया। जिया ऊल खान सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करता है और घटना के वक्त वह सड़क की खुदाई कर पाइप डाले जाने के कार्य का लाइव वीडियो बना रहा था। इसी दौरान आरोपी सुनील वाधवानी वहां पहुंचा और युवक के सिर पर फावड़े से वार करने की कोशिश की, हालांकि वार पैर पर लगा जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना लाइव वीडियो में कैद हो गई। हमले के बाद आरोपी की पत्नी ने भी युवक को थप्पड़ मारा और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी सुनील वाधवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में पत्रकार सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Oct 14, 2025 10:59:30
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना अधिकारी मदनलाल ने बताया कि ऑपरेशन स्वच्छता के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम गठित कर पादरा मोड़ पर गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। पुलिस ने एक बाइक चालक को रोककर उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। पुलिस ने उससे नाम पूछने पर पुरिया पुत्र लालिया उर्फ लालजी रावत निवासी भड़कुंडी सूरात फला पुलिस थाना परसोला थाना प्रतापगढ़ बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक थैले में अफीम की पुड़िया मिली। पुलिस ने वजन करवाया जिसमें 284 ग्राम अफीम पाई गई। पुलिस ने आरोपी पुरिया रावत मीणा को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। वही उसकी बाइक को अफीम तस्करी में जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है。
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 14, 2025 10:59:13
Jaipur, Rajasthan:इन जिलों की पूरी पंचायत ही भ्रष्टाचारी निकली. पीएम आवास योजना, मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन में पूरी पंचायत ने जमकर भ्रष्टाचार करते हुए करोड़ों फर्जी भुगतान उठाए. गांवों में पक्के मकान का सपना संजोए लाभार्थियों को सरकारी नुमाइंदों ने चूर-चूर कर दिया. मनरेगा में 100 दिन का रोजगार छीन लिया. यहां तक कि टॉयलेट का पैसा भी नहीं छोड़ा. उदयपुर की घोड़ी पंचायत का पूरा मामला है. जहां पूरी पंचायत ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया. पंचायत ने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत टॉयलेट और मनरेगा में रोजगार के नाम पर करोड़ों का पैसा लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर नहीं कर, दूसरे खातों में ट्रांसफर किया. जब पूरे मामले की जांच हुई तो पोल खुली. अब पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने पूरी पंचायत को निलंबन के आदेश दिए. ये अफसर होंगे निलंबित: ग्राम विकास अधिकारी अजीत डामोर, रोजगार सहायक रमेश चंद्र डामोर, कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार मीणा, सहायक विकास अधिकारी कैलाश जया, तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति ऋषभदेव मूलाराम सोलंकी को दोषी माना गया है. सभी को 16 सीसीए के तहत चार्जशीट मिलेगी. जल्द ही पंचायतीराज विभाग इन्हें निलंबित करेगा. प्रकरण के अनुसार घोड़ी पंचायत सरपंच दिलीप परमार, ग्राम सेवक जसोदा ने पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा योजना में करोड़ों रुपए फर्जीवाड़ा किया. पूरी गड़बड़ी में जसोदा मीणा वर्तमान सरपंच, विकास अधिकारी अजीत कुमार डामोर, रोजगार सहायक रमेश चंद्र डामोर, कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार मीणा, सहायक विकास अधिकारी कैलाश जोया और तत्कालीन विकास अधिकारी मूलाराम सोलंकी उत्तरदायी माना गया है. कोटा की पंचायत हतीजर में फर्जी तरीके से जल जीवन मिशन में नल जल मित्र लगाए गए. बिना ग्राम सभा के ही सरपंच और अफसरों ने जल मित्र लगा दिए. जिसमें सरपंच को कारण बताओं नोटिस जारी होगा और अफसरों को निलंबित किया जाएगा. पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने 16 सीसी में चार्जशीट देकर निलंबन प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए.
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Oct 14, 2025 10:58:30
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:पीट पीटकर हत्या एंकर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो माह पहले बाइक की साइड लगने की टशन के चलते हत्यारो ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए हत्यारो की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। दरसअल चरथावल थाना क्षेत्र के कूल्हेडी गांव निवासी एक 24 वर्षीय मर्तलिब युवक मुंतलिब और गांव के ही युवक सहमान का दो माह पूर्व बाइक की साइड लगे को लेकर विवाद हो गया था बताया जा रहा है कि तभी से दोनों के बीच टशन चलती आ रही थी इसी टशन को लेकर सोमवार रात्रि सहमान ने धोखे से फोन कर मुंतलिब को अपनी परचून की दुकान पर बुलाया था जहाँ पहले से ही सहमान का दोस्त साजिद भी मौजूद था बस फिर क्या था आरोप है कि मुंतलिब के आते ही दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर डाली जिसमे मुंतलिब गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े की सूचना पर मुंतलिब के परिजन जब दुकान पर पहुँचे तो दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गए जिसके बाद घायल मुंतलिब को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आलाधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। इस घटना के बारे में जहां ग्रामीण मोइन का कहना है कि मोहम्मद मोइन मेरा नाम है यह था मुत्तलिब इसके कुछ ऐसे ही मिलने वाले थे वह काम करते थे कहीं पर बाहर साइट पर वहां पर कोई झगड़ा था पहले से उसको लेकर इन्होंने रात बुलाया अपनी दुकान पर ओर दुकान पर बुलाकर वहां पर इन्होंने इसके साथ मारपीट की मारपीट करके इसकी हत्या कर दी एक सहमान था और एक लड़का है दूसरा उसका नाम साजिद है परचून की दुकान करते हैं यह लोग वेल्डिंग का काम करता था यह हम यही चाहते हैं कि इंसाफ मिले जो दोषी हो उनके ऊपर सख्त कार्रवाई हो। तो वही एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की माने तो आज रात्रि लगभग 10:30 बजे के आसपास थाना क्षेत्र चरथावल के गांव कुल्हेड़ी से चरथावल पुलिस को एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर और उसकी हत्या करने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल मेरे द्वारा और सीओ सदर और बाकि अन्य फील्ड यूनिट की टीम द्वारा निरीक्षण घटनास्थल किया गया और इसमें परिजनों से बात की है बाकी जो आसपास के जो चश्मदीद जो लोग थे घटना के उनसे भी बातचीत की गई है पुलिस इस पूरे प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए प्रयास जारी है इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है और तत्काल इस पूरी घटना में जो भी अभियुक्त संਲिप्त रहे हैं उनको अनावरण करते हुए घटना का खुलासा किया जाएगा। बाइट - मोइन (ग्रामीण) बाइट - सत्यनारायण प्रजापत (एसपी सिटी - मुजफ्फरनगर )
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Oct 14, 2025 10:58:08
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज स्थित शारदा नहर के पास आज एक महिला को ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में देखा तो उसके साथ एक बोरे में नवजात शिशु मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जांच पड़ताल में पता चला कि महिला कूरेभार थाना क्षेत्र के जमौली गांव की रहने वाली शहनाज बानो है. पुलिस ने जब बोरे को खोल तो उसमें एक लगभग आठ माह की बच्ची मिली तो उसे तत्काल निकट के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. लोगों में चर्चा यह है कि इस महिला को उसके शौहर ने कुछ महीने पहले ही यह आरोप लगाकर तलाक दे दिया था कि उसके गांव के ही कुछ लोगों से अवैध संबंध हैं जिसके बाद ही उसने लोक लाज से बचने के लिए अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और नहर में फेंकने की फिराक में थी तभी राहगीरों और ग्रामीणों ने इसे पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है. वहीं इस पूरे प्रकरण पर जब आरोपी कलयुगी मां से बात करने की कोशिश की गई तो वह कोई सही उत्तर नहीं दे पाई. इस घटना के बाद फिलहाल चर्चा का बाजार गर्म है और पुलिस अपनी जांच में जुटी है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top