Back
वोकल फॉर लोकल: सीपी जोशी ने कहा—हर घर स्वदेशी, 140 करोड़ तक पहुंचेंगे
VSVishnu Sharma
Sept 30, 2025 14:02:24
Jaipur, Rajasthan
वोकल फॉर लोकल को लेकर कार्यशाला, बीजेपी सांसद जोशी बोले - हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी को लेकर 140 करोड़ जनता के बीच जाएंगे। जयपुर बीजेपी वोकल फॉर लोकल के नारे के साथ घर-घर जाकर स्वदेशी अपनाने का नारा देगी। दीपावली से पूर्व लोगों को समझाया जाएगा कि वो मेक इन इंडिया उत्पादों का ही उपयोग करें। राजस्थान में अभियान को गति देकर मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और सांसद सीपी जोशी ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी को लेकर 140 करोड़ जनता के बीच जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए बीजेपी ने हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अभियान शुरू किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू हुआ यह अभियान 25 दिसम्बर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती तक चलेगा। इसको लेकर बीजेपी हर राज्य में कार्यशालाएं आयोजित कर रही है ताकि अभियान को गति मिल सके। इस कड़ी में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। आत्मनिर्भर भारत अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक और सांसद सीपी जोशी ने कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से आर्थिक रूप से संपन्न रहा है। भारत में अंग्रेजों के शासन से पहले पहले स्थान पर कृषि, दूसरे पर व्यापार और तीसरे पर नौकरी हुआ करती थी, लेकिन अंग्रेजों ने इस व्यवस्था को बदल दिया। अंग्रेजों ने पहले स्थान पर नौकरी, दूसरे पर व्यवसाय और तीसरे स्थान पर खेती को कर दिया। इसलिए भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई। कार्यशाला के बाद सीपी जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत 140 करोड़ लोगों का अभियान बने, इस उद्देश्य के साथ घर घर दस्तक दी जाएगी। भारत आत्मनिर्भर था, 1947 से पहले धान उत्पादन, तकनीकी, रक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में हम सबसे आगे थे। दुनिया में भारत की अर्थ व्यवस्था 40 प्रतिशत हुआ کرتی थी। बाद में कुछ कारणों से चावल, गेंहू आयात करना पड़ा, सोना गिरवी रखना पड़ा। हालांकि 2014 के बाद से आत्मनिर्भर भारत अभियान को बल मिला। आज चावल, दुग्ध और गेंहूं उत्पादन में शीर्ष पर हैं, वहीं सोलर एनर्जी में दुनिया के सिरमौर हैं। रक्षा उपकरणों का 11 साल में 34 गुना निर्यात बढ़ा है। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रीक्ट योजना शुरू की है। इसमें हर जिले का कोई विशेष उत्पाद ज्वैलरी, मिट्टी के खिलौने, संगमरमर के खिलौने, चमड़े के बैग जैसे कई उत्पाद हैं जिनकी महक दुनिया में फैली है। इससे स्वदेशी अर्थव्यवस्था दुनिया में बढ़ेगी। अभी भारत 11वें से चौथे नम्बर की आर्थिक शक्ति बना है। वहीं तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की दस्तक दे रहा है। NS लडाकू विमान से सेमीकंडक्टर चिप स्थानीय उत्पादन होने लगे हैं। स्थानीय उत्पादों को प्रगति देने के लिए ही जनजागरण किया जा रहा है। अभियान में पूरे देश का सहयोग लेकर जनजागरण के साथ प्रतियोगिताएंYoung women entrepreneur सम्मेलन चित्रकला प्रतियोगिता से लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वदेशी मेले भी लगेंगे, उसमें स्थानीय उत्पादकों प्रोत्साहित करेंगे, जो उत्पाद भारत की भूमि पर बना है और जिसमें भारत का पसीना लगा है वह उत्पाद स्वदेशी है। यानि स्वदेशी वो जिसमें मेरे देश की मिट्टी की खुशबू हो, स्वदेशी वो जिसमें मेरे देश की श्रम शक्ति का पसीना हो। जोशी ने कहा कि जीएसटी कम होने पर 35 सालों का रिकॉर्ड एक दिन में टूटा है। अब तक का सबसे बड़ा रिफॉर्म 85 प्रतिशत घरेलू उपयोग की चीजों में कर राहत दी है। एक दिन का असर देखा है। घर घर स्वदेशी का भाव आया है। स्वदेशी लाइट का उपयोग करते हैं। स्वदेशी जागरण मंच अपना काम कर रहा है उसमें यह फर्क है स्पष्ट कहा कि स्वदेशी वो मेरे देश की मिट्टी की खुशबू हो, स्वदेशी वो जिसमें मेरे देश की श्रम शक्ति हो। मोबाइल कई कंपनियां हिंदुस्तान की धरती पर काम कर रही है। यहां के लोगों को टैक्स विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान है। बर्खास्त विधायक कंवरलाल मीणा की बहाली को लेकर प्रयास पर सीपी जोशी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो अपने कानूनी पक्ष को लेकर कहीं भी जा सकता है। कांग्रेस ने आतंकवादियों के लिए रात 12 बजे कोई खुलवाई तो ऐसे में सवाल उठाने से पहले सोचना चाहिए। कोई भी जनप्रतिनिधि अपने पक्ष के लिए ऐसा करता है तो क्या गलत है? कांग्रेस को कोई हक नहीं है सवाल उठाने का। बाइट- सीपी जोशी, राष्ट्रीय सह संयोजक, वोकल फॉर लोकल。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JCJitendra Chaudhary
FollowSept 30, 2025 15:37:480
Report
NZNaveen Zee
FollowSept 30, 2025 15:37:240
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowSept 30, 2025 15:37:000
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव के रूप में विकास शील ने संभाला पदभार, आईएएस अधिकारियों के बड़े तबादलों के
0
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 30, 2025 15:35:560
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 30, 2025 15:35:420
Report
0
Report
AMAjay Mishra
FollowSept 30, 2025 15:35:210
Report
0
Report
AKAtul Kumar
FollowSept 30, 2025 15:35:11Mainpuri, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया । फिलहाल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 30, 2025 15:35:03Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
मध्य प्रदेश में हुई बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
24 IAS ऑफिसर बदले गए
कई जगहों के कलेक्टर बदले
अपर कलेक्टर भी कई जगह के बदले गए
कलेक्टर पन्ना,कलेक्टर छिंदवाड़ा, कलेक्टर नरसिंहपुर, कलेक्टर डिंडोरी,कलेक्टर भिंड, कलेक्टर निवाड़ी, पांढुर्णा, सिंगरौली,का हुआ तबादला
0
Report
KMKuldeep Malwar
FollowSept 30, 2025 15:34:550
Report
NTNagendra Tripathi
FollowSept 30, 2025 15:34:440
Report