icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
490006
Sushila WaldeSushila WaldeFollow30 Sept 2025, 03:35 pm

एनजीओ को कंपनी से 5 करोड़ डोनेशन दिलाने की लालच में 20 लाख की धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार l

Risali, Chhattisgarh:विवरण इस प्रकार है कि आवेदक कृष्णकांत शर्मा पद्मनाभपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि संतोष तिवारी द्वारा एनजीओ सोसायटी इंदौर को डोनेशन दिलाने के नाम पर 20.50 लाख रूपये का बेईमानी स्केनर भेजकर यूपीआई के माध्यम से रकम प्राप्त कर डोनेशन नही दिलाकर धोखाधड़ी किया है । आवेदक के रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध धारा 318 (4) बीएनएस दर्ज किया गया।विवेबना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी पता तलाश हेतु टीम बिहार रवाना हुआ था।आरोपी संतोष तिवारी निवासी वेस्ट दिल्ली के दिये गये पते का पता तलाश किया गया l
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बै Kortण्ठपुर में सिंहासिनी महोत्सव का उद्घाटन, मंत्रियों ने दीप प्रज्वलन किया

Gopalganj, Bihar:जिले के बैकुण्ठपुर में आज एक दिवसीय सिंहासिनी महोत्सव का आगाज हुआ कायर्क्रम का उद्घाटन मंत्री विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, व मिथिलेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम में कई नामचीन गायकों ने शिरकत की आज मंगलवार को शाम सिंहासिनी में बाबा धनेश्वर नाथ सिंहासिनी महोत्सव का आयोजन हुआ कार्यक्रम में शिल्पी राज, अनुपमा यादव, अलका सिंह ने अपनी प्रस्तुति दी मंत्री मिथिलेश तिवारी मंत्री विजय सिन्हा व दिलीप जायसवाल के साथ बाबा धनेश्वर नाथ का दर्शन पूजन किया मंत्री ने बताया कि बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए जो काम आएगा उसे पूरा किया जायेगा बाइट- विजय सिन्हा, कृषि मंत्री
0
0
Report

पाकुड़ अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के नौ दोषियों को आजीवन कारावास दिया

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है... अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने 9 दोषियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है... अदालत ने मानवेन मरांडी, चंदन सोरेन उर्फ चांद सोरेन, विवेक सोरेन, लखीराम मृधा उर्फ बाबूलाल मरांडी, जेने हांसदा, विश्वनाथ हेम्ब्रम, पांडु हेम्ब्रम, मिस्त्री हेम्ब्रम और सकल हांसदा (सभी निवासी- ग्राम कस्तूरी, थाना हिरणपुर, पाकुड़) को दोषी करार दिया... सभी 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक कठोर कारावास के साथ प्रत्येक पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है... जुर्माना अदा न करने पर उन्हें एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा.... यह घटना बीते 1 जून 2024 की शाम हिरणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहरपुर स्थित काजू बागान में हुई थी... पीड़िता (19 वर्ष) अपने पति के साथ टहल रही थी, तभी कुछ युवकों ने उसके पति को बंधक बना लिया... इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को जबरदस्ती झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया... इस मामले में हिरणपुर थाना में कांड संख्या 35/2024, दिनांक 02.06.2024 दर्ज किया गया था... सत्र वाद संख्या 143/2024 के तहत चली सुनवाई में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 6 गवाह अदालत में पेश किए गए... न्यायालय ने अपने फैसले में टिप्पणी की कि इस घटना ने न केवल पीड़िता को गहरी पीड़ा दी है, बल्कि मानवता और सामाजिक मान्यताओं की नींव को भी हिला दिया है... अदालत ने दोषियों की कम उम्र का हवाला देकर नरमी बरतने की अपील को खारिज कर दिया... न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सभ्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे जघन्य अपराधों में कड़ी सजा भविष्य के लिए एक नजीर बननी चाहिए...
0
0
Report
Advertisement

नरदीगंज के पास डंपर में भीषण आग, चालक ने समय रहते जान बचाई

Nawada, Bihar:नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के झुनठी गांव के पास  एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क से गुजर रही एक चलती डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धूकर जलने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, डंपर सामान्य रूप से सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा और फिर आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया。 गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते पूरी डंपर जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने फायर विभाग को खबर दी। तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

खन्ना पुलिस राजस्थान से तीनों युवकों को सुरक्षित बरामद; गेमिंग लत के चलते घर छोड़े

Samrala, Punjab:खन्ना पुलिस ने राजस्थानी सीमा से लापता दो नोजवान विद्यार्थी समेत उनके Ludhiana के दोस्त को सुरक्ष‍ित बरामद किया। माछीवाड़ा साहिब से लापता दो न Jov विद्यार्थी (उतکرष और मोहित) तथा Ludhiana के दोस्त का राजस्थान के खंना पुलिस ने रसद से पता चलाया और राजस्थानी पुलिस के साथ मिलकर लोकेशन शेयर किया।.CHal gyi. CDAR विश्लेषण और I.M.E.I. खोज तकनीकी तरीके से नजदीकी पंहुचे। शुरुआती जाँच में पाया गया कि तीनों घर से Free Fire खेलने से रोकने पर निकले थे और online gaming मित्रों से मिलने की योजना बनाते रहे। राजस्थान ट्रेस होने के बाद खन्ना पुलिस टीम ने उन्हें लौटाने के लिए राजस्थान रवाना कर दी है और उनसे आज शाम तक पहुँचने की उम्मीद है। माता-पिता ने शिकायत दर्ज करवाई, और पुलिस ने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने की अपील की है ताकि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक लगाई जा सके।
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद से छोटी काशी के लिए निकले कांवड़िए, शाहाबाद में दिखा उत्साह

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow4m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों का जत्था शाहाबाद होते हुए गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी के लिए रवाना हुआ। कांवड़िए गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए छोटी काशी की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थे के शाहाबाद पहुंचने पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनके लिए पानी, फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की। कांवड़िए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। गंगा घाट से शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा शाहाबाद होते हुए गोला गोकर्णनाथ पहुंचेगी, जहां कांवड़िए पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

NSUI का सागर में उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के घेरे से रोक दिया

Sagar, Madhya Pradesh:सागर में NSUI का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सागर में उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए कालीचरण चौराहे पर ही रोक दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे छात्रों से जुड़ी समस्याओं और मांगों के लिए कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे. वहीं, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान कुछ देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया.
0
0
Report
Advertisement

चाकसू में मिलावट मामले: 70 किलोग्राम मिठाई नष्ट, 45 किलोग्राम मावा फेल

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur मिलावट की शिकायत पर चाकसू कस्बे में कार्रवाई कोटखावदा रोड स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण मौके पर लगभग 70 किलोग्राम मिठाई, जिसमें गुलाब जामुन, खीरमोहन, रसगुल्ले एवं सोनपपड़ी मिले खाद्य योग्य नहीं पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करवाया गया सभी मिठाई क़ो भगवती जोधपुर मिष्ठान भंडार पर भी हुई कार्रवाई 45 किलोग्राम मावा खाद्य योग्य नहीं पाया गया मावा, गुलाब जामुन, मीठा मावा और खीरमोहन के सैंपल लिए गए मौके से कोटखावदा बस स्टॉप पर मां भवानी जोधपुर मिष्ठान भंडार से लड्डू एंड मावा बर्फी के सैंपल लिये
0
0
Report

सिंगरौली: फायर ब्रिगेड से निजी कार धुलाई वायरल, सरकारी संसाधन का सवाल

Singrauli, Madhya Pradesh:सSingरौली में नगर निगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार धोए जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल तस्वीरों और वीडियो में फायर ब्रिगेड के वाहन से पाइप के जरिए कार पर पानी डाला जाता दिखाई दे रहा है. मामला विधायक के बिलौंजी स्थित शासकीय आवास के बाहर का बताया जा रहा है. फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल निजी वाहन की धुलाई में किए जाने की तस्वीर सामने आने के बाद लोगों का सवाल है कि आखिर सरकारी वाहन और कर्मचारियों को निजी काम में लगाने की अनुमति किसने दी? मामला अब सीधे जवाबदेही का सवाल खड़ा कर देता है—सरकारी मशीनरी जनता की सेवा के लिए है या VIP सुविधा के लिए? हालांकि इस मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान से लेकर विधायक रामनिवास शाह तक सभी बोलने से बच रहे हैं। धुलाई वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि यदि सरकारी संसाधन निजी वाहन की धुलाई में लगाए गए, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी.
0
0
Report

गोंडा में आयोध्या विजिलेंस ने अजय श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी कर 1.49 करोड़ संपत्ति पकड़ी

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र का जानकीनगर स्थित पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के क्लर्क भाई बाराबंकी स्वास्थ्य विभाग में तैनात अजय श्रीवास्तव के खिलाफ ऐसी अधिक संपत्ति के मामले को लेकर के अयोध्या विजिलेंस की टीम द्वारा कल 8 घंटे तक गोंडा में छापेमारी की गई थी। जहां छापेमारी के दौरान अयोध्या विजिलेंस टीम को एक करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति वहां पर मिली है अभिलेखों की जांच के दौरान टीम को मिला कि जो मकान अजय श्रीवास्तव का गोंडा में स्थित है। उसकी कीमत लगभग 1 करोड रुपए है और एक करोड रुपए जमीन लेने से लेकर के निर्माण करने तक इसमें खर्च किया गया है। इसके साथ ही साथ अयोध्या विजिलेंस टीम ने मुकेश श्रीवास्तव के भाई अजय श्रीवास्तव के घर में रखें और लगे हुए। सामानों का मूल्यांकन किया तो लगभग 49 लाख रुपए का सामान दिन के घर के अंदर मिला है। कुल मिलाकर के कल जांच के दौरान एक करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। 20 अगस्त से सील किए गए इस घर को अयोध्या विजिलेंस की टीम ने कल जांच के बाद सील अवमुक्त कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद अयोध्या विजिलेंस टीम की एडिशनल एसपी नीति द्विवेदी ने आज ज़ी मीडिया संवाददाता से फोन पर बातचीत करते हुए मंगलवार देर शाम 5:30 बजे पुष्टि की है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण संपत्तियों को लेकर के अयोध्या विजिलेंस टीम को दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। जिससे परीक्षण करने के लिए अपने साथ टीम लेकर की गई है। इसके साथ ही साथ अजय श्रीवास्तव के घर पर मौजूद गाय और कुत्तों की कीमत को लेकर के भी एक दूसरे के साथ चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ करते हुए नजर आए है। आपको बता दें कि बीते 20 अगस्त को भी गोंडा लखनऊ समेत कई स्थानों पर अयोध्या विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की थी। जहां लगभग 28 करोड रुपए की संपत्तियां मिली थी। 20 अगस्त को गोंडा में छापेमारी के दौरान विजिलेंस टीम ने अजय श्रीवास्तव के मकान को आगे की जांच के लिए सील कर दिया था। जहां कल सोमवार सुबह 8:00 बजे पहुंच करके फिर यहां पर 8 घंटे तक छापेमारी करके कल टीम रवाना हुई थी। वही इस पूरे मामले को लेकर के अयोध्या विजилेंस टीम की एडिशनल एसपी नीति द्विवेदी ने बताया कि कल गोंडा में हमारी टीम ने अजय श्रीवास्तव के घर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर के जांच पड़ताल करके छापेमारी की है। जांच के दौरान एक करोड रुपए कीमत का मकान हमको मिला है जो कि अजय श्रीवास्तव का है जो पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के भाई हैं। साथ ही साथ टीम को जांच के दौरान 49 लाख रुपए का सामान मिला है। जो अलग-अलग समान है कई और संपत्तियों को लेकर के हमें दस्तावेज मिले हैं जिसका परीक्षण टीम द्वारा किया जा रहा है आगे और भी हम लोग जांच कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top