Back
राजस्थान में निकाय चुनाव अप्रैल के बाद संभव, वोटर लिस्ट 22 अप्रैल तक पूरी
DGDeepak Goyal
Feb 20, 2026 13:32:15
Jaipur, Rajasthan
पंचायत चुनावों की हलचल के बीच अब शहरों की सियासत भी धीरे-धीरे गरमाने लगी है। लेकिन इस बार चुनावी मैदान में उतरने से पहले सबसे बड़ी लड़ाई तारीखों की है। वजह वोटर लिस्ट का कैलेंडर और कोर्ट की डेडलाइन आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में तकनीकी टाइमलाइन चुनावी कैलेंडर को अप्रैल के आगे खिसका सकती है
प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों के साथ अब नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वोटर लिस्ट तैयार करने के कार्यक्रम ने चुनाव की टाइमलाइन को लेकर नई तस्वीर सामने रख दी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 196 नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में वोटर लिस्ट तैयार करने का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अनुसार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 24 मार्च को प्रकाशित की जाएगी। जबकि फाइनल सूची 22 अप्रैल तक जारी होगी। यानी साफ है कि वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया ही 22 अप्रैल तक पूरी होगी ऐसे में अप्रैल माह के भीतर निकाय चुनाव करवाना व्यवहारिक रूप से मुश्किल माना जा रहा है। आयोग की ओर से फिलहाल 196 नगरीय निकायों में ही मतदाता सूची निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे संकेत मिलते हैं कि इन्हीं निकायों में आगामी चुनाव कराए जा सकेंगे
ये रहेगा पूरा कार्यक्रम:
24 मार्च-ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन
25 मार्च-वार्ड स्तर पर मतदान केन्द्रों पर सूची उपलब्ध
25 मार्च से 7 अप्रैल-दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे
15 अप्रैल तक-दावे-आपत्तियों का निस्तारण
20 अप्रैल तक-पूरक वोटर लिस्ट तैयार
22 अप्रैल-फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित
राज्य निर्वाचन आयोग की इस समय-सीमा ने नगरीय निकाय चुनावों की संभावित तारीखों को लेकर नई स्थिति पैदा कर दी है। दरअसल राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को पंचायत चुनाव के साथ निकाय चुनाव भी 15 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि आयोग के मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची ही 22 अप्रैल को प्रकाशित होगी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव अप्रैल माह के बाद ही कराए जा सकेंगे। प्रदेश के जिन नगर निगमो में चुनाव प्रस्तावित हैं उनमें अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, अलवर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर शामिल हैं। वहीं नगर परिषद स्तर पर सलूम्बर, निम्बाहेड़ा, बांसवाड़ा, बूंदी, बारां, जालौर, बालोतरा, बाड़मेर, तिजारा, खैरथल, बहरोड़, झुंझुनूं, फतेहपुर, सीकर, दौसा, शाहपुरा (जयपुर), सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, हनुमanishगढ़, श्रीगंगानगर, डीडवाना, मकराना, ब्यावर, टोंक, नागौर और किशनगढ़ (अजमेर) शामिल हैं
बहरहाल, राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनावों के साथ ही निकाय चुनाव भी 15 अप्रैल तक कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची बनाने के कार्यक्रम अनुसार अंतिम वोटर लिस्ट ही 22 अप्रैल को प्रकाशित होनी है। ऐसे में यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि नगरीय निकाय चुनाव अप्रैल माह के बाद ही आयोजित किए जा सकेंगे। आयोग की तैयारियों ने भले ही प्रक्रिया को गति दे दी हो, लेकिन समय-सीमा को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम में देरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 15:15:410
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 15:15:300
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 20, 2026 15:15:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 20, 2026 15:02:33Noida, Uttar Pradesh:Ms. Bansuri Swaraj's Reaction on Congress Hooliganism at AI Summit Complex.
0
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 20, 2026 15:02:200
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 20, 2026 15:01:250
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 20, 2026 15:00:33Noida, Uttar Pradesh:Kirit Somaiya on Football jihad
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 15:00:210
Report
घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय के जन्मदिन पर गाजीपुर समेत पूर्वांचल कई जिला में युवाओं ने किया रक्तदान
0
Report
0
Report