Back
टीकाराम जूली ने विधानसभा में सरकार पर हमला; 5 साल के काम 2 में बताए
VSVishnu Sharma1
Feb 05, 2026 11:51:20
Jaipur, Rajasthan
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जमकर हमला बोला। जूली ने सदन में संस्कृत का श्लोक पढ़ते हुए कहा कि संकल्प पत्र के 78% वादे पूरे किए गए, बाकी क्यों रख लिए।जूली ने कहा सरकार को चिंता रहती है कि जो काम हो रहा है उससे ज्यादा दिखाया जाए। सरकार ने रील बनाने वाले को 8 करोड़ का पैकेज दिया। दो साल की उपलब्धियां बताने के लिए मंत्रियों को जिलों में भेजा गया, लेकिन जब एक मंत्री से उपलब्धि पूछी गई तो वह एक भी उपलब्धि नहीं बता पाए।जूली ने कहा CS चले गए, हम चाहते हैं CM 5 साल रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि इस पूरे साल में मुख्यमंत्री जी ने कितनी जनसुनवाई की। बीजेपी ऑफिस में भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई हुई, आम आदमी कहां जाएगा।
जूली ने कहा सरकार का आधा समय पूरा हो गया है, लेकिन घोषणाओं की स्थिति क्या है। विधायकों के लिए वेतन बढ़ाने की बात की थी, लेकिन वह भी नहीं हुआ।
जूली ने चैलेंज के साथ कहा कि 75 साल के इतिहास में किसी ने पिछली सरकार के कामों पर रोक नहीं लगाई। फिर आप कहते हो कांग्रेस के समय की घोषणा पूरी नहीं हुई।
उन्होंने कहा हमारे समय में किसी विधायक ने थानेदार के पैर नहीं पड़े अपने काम कराने के लिए, लेकिन अब विधायक धरने की धमकी देते हैं। कई विधायकों पर दादागिरी के आरोप लगे हैं।
जूली ने आदिवासियों की जमीन नाम कराने में मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से जांच की मांग की। उन्होंने कहा सरकारी अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच सम्मान होना चाहिए।
जूली ने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो रही है। मुख्यमंत्री के क्षेत्र में तालाब की जमीन बेच दी गई, कार्रवाई हुई लेकिन एसीबी में केस दर्ज क्यों नहीं किया गया।
उन्होंने चुनाव नहीं कराने पर भी सवाल उठाया और कहा मुख्यमंत्री के क्षेत्र में तहसीलदार की पोस्ट खाली है, दूसरी जगह कैसे सुशासन होगा।
जूली ने कहा राहुल गांधी की आवाज पर पाबंदी लगाई जा रही है राहुल गांधी से इतनी प्रॉब्लम क्यों है।
रुपये की कीमत गिरने पर भी सवाल किया और कहा मनमोहन जैसे अर्थशास्त्री के लिए क्या कुछ नहीं कहा गया, आज चुप क्यों हैं।ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए जूली ने कहा हमारी सेना ने वीरता के साथ पाकिस्तान को मुंह के बल गिराया। लेकिन चलते युद्ध के अंदर अमेरिका के राष्ट्रपति सीजफायर का बयान देते हैं। हमारे साथ एक भी देश खड़ा नहीं हुआ, यह हमारी विदेश नीति है।
जूली ने कहा अमेरिका ने हिंदुस्तान के लोगों को बेड़ियां लगाकर भेजा, कोई बोलने को राजी नहीं।
वंदे मातरम विवाद पर जूली ने कहा RSS के लोगों ने वंदे मातरम को नहीं अपनाया, SIR पर चर्चा को लेकर भी उन्होंने कहा मैं प्रक्रिया पर उंगली नहीं उठा रहा हूं, मुख्यमंत्री से निवेदन कर रहा हूं इसकी भी जांच करा दो।
खेजड़ी को लेकर जूली ने कहा साधु संत अनशन कर रहे हैं, उनकी तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन हम खेजड़ी के लिए बात नहीं कर रहे हैं। राजस्थान के लोग चाहते हैं खेजड़ी नहीं कटनी चाहिए, सदन को इस पर कानून बनाना चाहिए。
अरावली को खोलने पर सवाल उठाते हुए कहा हम किस ओर जा रहे हैं। दिल्ली में सांस लेने में दिक्कत है। मुख्यमंत्री हफ्ते में कई बार दिल्ली जाते हैं और प्रदूषण झेल रहे हैं。
राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा मंदिर स्थापना में पंडित पुजारी आगे बैठते हैं, हम पीछे।किसानों को 12000 देने के वादे पर जूली ने पूछा दे दिए क्या 12000, इसका जवाब सिर्फ हां या ना में चाहता हूं। MSP पर कितनी फसल खरीदी।1 लाख युवाओं को नियुक्ति की बात पर कहा आपके समय में अप्लाई किए व्यक्ति को नियुक्ति दी हो उसका नाम बता देना।शिक्षा को लेकर जूली ने कहा स्कूलों की बिल्डिंग गिर जाती है। राइजिंग राजस्थान का चक्कर क्या है, सरकार बताती क्यों नहीं है। क्या MOU हुए सरकार बताती क्यों नहीं है।जूली ने कहा आप मालिक नहीं हो, राजस्थान की जनता के ट्रस्टी हो, बताना पड़ेगा।उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस के विधायक हैं वहां मुआवजा नहीं मिलेगा। नकली खाद पर छापे पड़े लेकिन कितने लोग जेल में गए。
अंत में जूली ने कहा शिक्षा में बंटाधार हो गया है। कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रांसफर किए जा रहे हैं। बच्चों से खिलवाड़ मत करो, राजनीति हमसे करो।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 13:35:050
Report
0
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:33:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:32:230
Report
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 05, 2026 13:31:450
Report
NZNaveen Zee
FollowFeb 05, 2026 13:30:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 05, 2026 13:30:190
Report
कई अस्पतालों से लौटे कैंसर मरीज को अंबे हॉस्पिटल में मिला नया जीवन, सफल सर्जरी के बाद परिवार में खुश
0
Report
0
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 05, 2026 13:25:390
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 05, 2026 13:25:24Saharanpur, Uttar Pradesh:Date: 5.2.2026 | Location: saharanpur | MID PTC- इस खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए...जिनको इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 05, 2026 13:25:13Mathura, Uttar Pradesh:हमलावर ट्रक ड्राइवर की पिटाई से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया; इस दौरान हाईवे भीड़ मूकदर्शक बनी रही.
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowFeb 05, 2026 13:24:540
Report
0
Report