Back
राजस्थान पुलिस अकादमी में 317 महिला कांस्टेबलों की दीक्षांत, महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय
DGDeepak Goyal
Dec 08, 2025 10:45:36
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में कुल 317 महिला कांस्टेबल प्रशिक्षण पूर्ण कर पुलिस सेवा में शामिल हुईं। इनमें राजस्थान पुलिस की 241 तथा दूरसंचार शाखा की 76 महिला कांस्टेबल शामिल हैं। आरपीए में अयोजित यह परेड महिला सशक्तिकरण और पुलिसिंग में बढ़ती महिला सहभागिता का प्रतीक बनी। समारोह के मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने परेड की सलामी ली और नए पुलिसकर्मियों को बधाई दी।डीजीपी राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में नई न्याय संहिताओं को ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा ये तीनों नए कानून और इनके माध्यम से बदल रहा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 21वीं सदी का सबसे बड़ा रिफॉर्म है। उन्होंने बताया कि नई तकनीक आधारित प्रक्रिया से आने वाले समय में किसी भी मुकदमे का निस्तारण तीन वर्षों के भीतर सर्वोच्च न्यायालय स्तर तक किया जा सकेगा। महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को इन कानूनों में विशेष रूप से मजबूत किया गया है। डीजीपी शर्मा ने बताया कि 1500 से अधिक अनुसंधान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जा चुका है। राजस्थान पुलिस के 80,000 से अधिक कर्मचारी iGot कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकृत हैं और निरंतर उन्नत प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस आधुनिकीकरण की दिशा में तेज गति से कार्य किया जा रहा है। डीजीपी शर्मा ने नवप्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों से कहा “न्याय केवल कानूनी कार्रवाई नहीं है। पीड़ित की बात धैर्य से सुनना, सम्मान देना और तुरंत राहत देना भी पुलिस का मुख्य दायित्व है।” उन्होंने उन्हें अपनी ड्यूटी को सेवा भावना के साथ निभाने, कमजोर और असहाय लोगों की सहायता कर संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा करते हुए डीजीपी ने कहा कि पुलिस को डेटा कलेक्शन और एनालिसिस पर अधिक जोर देना होगा। साइबर पेट्रोलिंग को मजबूत करना होगा। तकनीकी और भाषाई कौशल पर निरंतर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में तकनीक आपकी ताकत है। डीजीपी ने बताया कि हाल में हुई डीजी–आईजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिसिंग को और मजबूत बनाने व महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन पर 12 महिला प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिए गए। साथ ही आरपीए की महिला ट्रेनर निरीक्षक रजनी मीणा और मीना वर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस विशेष ‘ऑल वुमेन’ दीक्षांत परेड ने न केवल उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिचय दिया, बल्कि पुलिस बल में महिला शक्ति की सशक्त उपस्थिति को भी रेखांकित किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 08, 2025 11:27:150
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 08, 2025 11:26:390
Report
NPNishit Pancholi
FollowDec 08, 2025 11:26:23Noida, Uttar Pradesh:विधायक हुमायूं कबीर Murshidabad INFO विधायक ने राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की अगर राज्य सरकार सुरक्षा नहीं बढ़ाती है तो हाईकोर्ट जाएंगे मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 08, 2025 11:25:550
Report
New Delhi, Delhi:
वंदे मातरम् से अंग्रेज डरते थे', 'वंदे मातरम् गाने पर जुल्म हुआ', लोकसभा में बोले PM मोदी
0
Report
NKNiraj Kumar Pandey
FollowDec 08, 2025 11:25:34Noida, Uttar Pradesh:IMRAN MASOOD IV ON VANDE MATRAM
0
Report
0
Report
0
Report
SKSumant Kumnar
FollowDec 08, 2025 11:23:52Delhi, Delhi:समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की 'वंदे मातरम' पर होने वाली चर्चा पर रिएक्शन
0
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowDec 08, 2025 11:23:350
Report
0
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 08, 2025 11:23:210
Report
MMManoj Mallia
FollowDec 08, 2025 11:23:040
Report