Back
राजस्थान संपर्क पोर्टल: IAS अधिकारी सीधे जनता से संवाद कर शिकायतों का निस्तारण तेज
DGDeepak Goyal
Feb 20, 2026 13:32:33
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद महीनों तक स्टेटस चेक करते रहने वाले लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज उन्नति की बैठक में फैसले के बाद राज्य सरकार ने IAS अफसरों को सीधे जनता से संवाद की जिम्मेदारी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आईएएस अधिकारियों को सीधे जनता से संवाद के लिए राजस्थान सम्पर्क सेंटर पर बैठाने का फैसला किया गया है। शासन सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर तक के 35 सीनियर आईएएस अधिकारी सचिवालय स्थित 181 राजस्थान संपर्क सेंटर पर अलग-अलग दिन ड्यूटी देंगे। आईएएस अधिकारी राजस्थान संपर्क कॉल सेंटर पहुंचकर न सिर्फ विभागीय शिकायतों की समीक्षा करेंगे बल्कि हर दिन कम से कम 10 शिकायतकर्ताओं की कॉल खुद सुनेंगे, और मौके पर ही उनके समाधान के प्रयास करने होंगे। सरकार का फोकस अब सिर्फ निस्तारण पर नहीं, बल्कि संतुष्टि प्रतिशत सुधारने पर भी रहेगा। सरकार के अनुसार विभागों को शिकायतों की कैटेगरी दोबारा समीक्षा कर उन्हें मौजूदा योजनाओं व जमीनी समस्याओं के अनुरूप अपडेट करना होगा ताकि शिकायतें सही वर्गीकरण से निस्तारित हों। क्या बदलेगा? लंबी समय से लंबित शिकायतों की पहचान कर कारणों का विश्लेषण होगा; जिन मामलों में संतुष्टि प्रतिशत कम है, उनकी अलग से समीक्षा; पाइपलाइन लीकेज, कचरा निस्तारण, सड़क क्षतिग्रस्त जैसी लोकेशन बेस्ड शिकायतों को नए सिरे से वर्गीकृत किया जाएगा; विभागों को शिकायतों की पुरानी कैटेगरी की नियमित समीक्षा के निर्देश; केंद्र और संवैधानिक कार्यालयों से आई शिकायतों पर भी फोकस; हर दौरे के बाद अधिकारियों को विजिट नोट तैयार कर सिस्टम में सुधार के सुझाव भी देने होंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी स्वयं 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण कर रहे हैं और आमजन के फोन कॉल रिसीव कर उनकी समस्याओं की सीधे मॉनिटरिंग कर रहे हैं, साथ ही मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के माध्यम से भी लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर दे रहे हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 4 मार्च से 28 अप्रैल तक IAS अफसर तय कैलेंडर के अनुसार राजस्थान संपर्क सेंटर पर जाएंगे; अधिकारियों को कम से कम 10 ऐसे प्रकरण चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं जिनका निस्तारण आसान होने के बावजूद लंबे समय से लंबित है, जैसे प्रमाण पत्र जारी करना, बिजली-पानी, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें। सरकार का उद्देश्य इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण मामलों का शीघ्र समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाना और शिकायत निस्तारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है। बहरहाल, कई विभागों में शिकायतों के निस्तारण का औसत समय तय सीमा से अधिक है, इसलिए यह कवायद उस आम नागरिक के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश है जो अब तक शिकायत दर्ज करने और निस्तारण के बीच के लंबे इंतजार से परेशान रहा है। अब देखना यह होगा कि अफसरों की सीधी सुनवाई से पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण में कितनी तेजी आती है और आम नागरिकों की संतुष्टि का प्रतिशत कितना बढ़ पाता है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 15:15:410
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 15:15:300
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 20, 2026 15:15:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 20, 2026 15:02:33Noida, Uttar Pradesh:Ms. Bansuri Swaraj's Reaction on Congress Hooliganism at AI Summit Complex.
0
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 20, 2026 15:02:200
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 20, 2026 15:01:250
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 20, 2026 15:00:33Noida, Uttar Pradesh:Kirit Somaiya on Football jihad
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 15:00:210
Report
घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय के जन्मदिन पर गाजीपुर समेत पूर्वांचल कई जिला में युवाओं ने किया रक्तदान
0
Report
0
Report