Back
जयपुर के जलमहल एयर शो में सूर्यकिरण टीम और सारंग ने दिखाईं अद्भुत करतब
ASAshutosh Sharma1
Feb 20, 2026 13:33:09
Jaipur, Rajasthan
Jaipur
गुलाबी नगरी का आसमान उस समय रोमांच और गर्व से भर उठा, जब भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग ने शानदार एयर शो का प्रदर्शन किया.. शुक्रवार को जयपुर के जलमहल पर फुल ड्रेस रिहर्सल था और मुख्य कार्यक्रम 22 फरवरी को आयोजित होगा, इस आयोजन की खास बात यह रही कि टीम में राजस्थान के तीन पायलट शामिल थे, जिन्होंने अपने अद्भुत हवाई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एयर शो के दौरान लाल और सफेद रंग के हॉक और ध्रुव विमानों ने आसमान में एक साथ उड़ान भरते हुए समन्वय, संतुलन और सटीकता का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ पायलटों का उत्साहवर्धन किया। इस एयर शो में राजस्थान के अलग अलग क्षेत्रों से संबंध रखने वाले पायलट शामिल थे जिसमे पायलट विंग कमांडर राजेश काजला — बीकानेर के मूल निवासी हैं और जयपुर में तैनात हैं। इनके पास 2800 घंटे की उड़ान का अनुभव है। पायलट अंकित वशिष्ठ सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के रहने वाले हैं। 2008 बैच के इस पायलट के पास 1800 घंटे की उड़ान का अनुभव है।पायलट संजेश सिंह झोटवाड़ा के रहने वाले है और इन्हे 2300 घंटे से ज्यादा उड़ान भर चुके हैं और कई बड़े शो में हिस्सा ले चुके हैं。
पूरे एशिया की एकमात्र हेलीकाप्टर परफोर्मिंग लीडिंग टीम इंडियन एयर फ़ोर्स की जिसके पांच हेलीकाप्टर करते है परफॉर्म
पूरी एशिया की एकमात्र ये ऐसी टीम जिसमें 9 फाइटर प्लेन एक साथ आसमान में करते है परफॉर्म
इस शो में शामिल प्रदेश के पायलटों के परिवार भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।सूर्यकिरण टीम के स्क्वॉड्रन लीडर संजेष सिंह का बेटा सचित लाल रंग की यूनिफॉर्म पहन कर पहुंचा और अपने पिता का उत्साह बढ़ाया。
बाईट - सचित, स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह का बेटा
बाईट -पूनम वशिष्ठ,पायलट अंकित की मां
बाईट -ज्ञान वशिष्ठ, पायलट अंकित के चाचा
बाईट -हरीराम काजला, विंग कमांडर राजेश के पिता
बाईट -विमला काज़ला, विंग कमांडर राजेश की मां
सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम, जिसे “भारतीय वायुसेना के ऐम्बेसडर्स ” के रूप में जाना जाता है, अपनी अद्भुत सटीकता, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क के लिए प्रसिद्ध है। लाल-सफेद रंग के आकर्षक हॉक MK-132 जेट विमानों पर उड़ान भरने वाली यह विशिष्ट टीम रोमांचक करतबों की एक श्रृंखला का प्रदर्शन करती है। खूबसूरत लूप, रोमांचक बैरल रोल से लेकर गुरुत्वाकर्षण को चुनौती देती उलटी उड़ान और दर्शकों की पसंदीदा ‘डीएनए’ एरोबैटिक संरचना तक—हर प्रदर्शन पायलटों की बेजोड़ दक्षता और समन्वय का प्रमाण होता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 15:15:410
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 20, 2026 15:15:300
Report
AGAbhishek Gour
FollowFeb 20, 2026 15:15:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 20, 2026 15:02:33Noida, Uttar Pradesh:Ms. Bansuri Swaraj's Reaction on Congress Hooliganism at AI Summit Complex.
0
Report
KCKhem Chand
FollowFeb 20, 2026 15:02:200
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowFeb 20, 2026 15:01:250
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 20, 2026 15:00:33Noida, Uttar Pradesh:Kirit Somaiya on Football jihad
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 15:00:210
Report
घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय के जन्मदिन पर गाजीपुर समेत पूर्वांचल कई जिला में युवाओं ने किया रक्तदान
0
Report
0
Report