Back
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का उद्घाटन; राजस्थान में पत्थर उद्योग ने वैश्विक मंच पकड़ लिया
DRDamodar Raigar
Feb 05, 2026 12:33:03
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद
जयपुर
एंकर - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का उद्घाटन किया. इसके साथ ही आज से 8 फरवरी तक चलने वाले चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्टोन उद्योग आयोजन का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन समारोह में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अपर मुख्य सचिव उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव खान विभाग टी. रविकांत, रीको (RIICO) के कार्यकारी निदेशक डॉ. आकाश तोमर, लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, आर.के. मार्बल के अध्यक्ष अशोक पाटनी, प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज और इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के संयोजक नटवरलाल अजमेरा और सीडॉस के उपाध्यक्ष दीपक अजमेरा सहित देश-विदेश से आए अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.
वीओ- मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया भारत को निवेश और बाज़ार के रूप में देख रही है, और संगमरमर व सैंडस्टोन जैसे प्राकृतिक संसाधन निवेश के लिए उभरते हुए क्षेत्र हैं. उन्होंने बताया कि राजस्थान में 85 प्रकार के खनिज पाए जाते हैं और लगभग हर जिले की अपनी विशिष्ट स्टोन पहचान है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रतिष्ठित भवनों में राजस्थान के पत्थर का उपयोग हुआ है. राजस्थान के पत्थर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक बार सही निर्माण हो जाए तो मेंटेनेंस बेहद कम होता है. MSME, श्रमिक सम्मान और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ज़ोर दिया है. मुख्यमंत्री ने वन डिस्ट्रिक्ट–वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट–वन स्टोन के विज़न को साझा करते हुए MSME, छोटे और मध्यम उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही. उन्होंने श्रमिकों के सम्मान, उचित मजदूरी, सुरक्षा और स्किल एन्हांसमेंट कार्यक्रमों को सरकार की प्राथमिकता बताया. उन्होंने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे टीम बनाकर आगे बढ़ें, आधुनिक तकनीक अपनाएँ और राजस्थान के पत्थर को वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाए, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया.
वीओ- उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में इतिहास लिखने की ज़रूरत नहीं, यहाँ पत्थर खुद बोलते हैं. इसके पश्चात राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में देश-विदेश से आए सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, स्टोन इंडस्ट्री लीडर्स, मीडिया प्रतिनिधियों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान ऐसा प्रदेश है जहाँ इतिहास लिखने की ज़रूरत नहीं पड़ती, यहाँ पत्थर खुद बोलते हैं. वर्ष 2007 में शुरू हुआ इंडिया स्टोनमार्ट आज अपने 13वें संस्करण में पहुँच चुका है और अब यह एक वैश्विक मंच बन गया है. उन्होंने बताया कि इस बार स्टोनमार्ट में ईरान, इटली, तुर्की और चीन से 66 अंतरराष्ट्रीय कंपनियाँ भाग ले रही हैं, जो आयोजन की ग्लोबल पहचान को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार स्टोन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकार में फाइलें दौड़ती हैं, उद्यमी नहीं. RUDA द्वारा आयोजित शिल्पग्राम बना आकर्षण का केंद्र है. इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के अंतर्गत ग्रामीण गैर-कृषि विकास अभिकरण (RUDA) द्वारा आयोजित शिल्पग्राम भी आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण रहा. शिल्पग्राम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों और कारीगरों ने अपनी पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और निर्माण तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया. मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने शिल्पग्राम का अवलोकन करते हुए इस पहल की सराहना की और इसे ग्रामीण गैर-कृषि आजीविका, स्वरोजगार और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.
B2B मीटिंग्स और ग्लोबल नेटवर्किंग का मंच- इंडया स्टोनमार्ट 2026 में B2B मीटिंग्स, उद्योग संवाद, निर्यात-निवेश चर्चा और नेटवर्किंग सेशन आयोजित किए जा रहे है. देश-विदेश से आए खरीदार, आर्किटेक्ट्स, इंफ्रास्ट्रचर डेवलपर्स और स्टोन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई. यह आयोजन अब तक के सबसे बड़े क्षेत्रफल में आयोजित किया गया है, जहाँ स्टोन, मशीनरी, नई तकनीक, डिजाइन और वैल्यू-एडिशन से जुड़े स्टॉल्स लगाए गए है. पहला दिन रहा बेहद सफल, आगे और भी अहम सत्र.
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का पहला दिन अत्यंत सफल और उत्साहपूर्ण रहा. प्रदर्शनी में भारी संख्या में विज़िटर्स की मौजूदगी दर्ज की गई. आगामी दिनों में B2B बैठकें, तकनीकी सत्र, उद्योग संवाद और निर्यात-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समारोह के अंत में इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के संयोजक नटवरलाल अजमेरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री, मंत्रियों, अतिथियों, सहभागियों, मीडिया और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.
बाइट- भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Pal
FollowFeb 05, 2026 14:04:310
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 05, 2026 14:03:530
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 05, 2026 14:03:230
Report
1
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 05, 2026 14:03:040
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 05, 2026 14:02:330
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 05, 2026 14:02:070
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 05, 2026 14:01:490
Report
0
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 05, 2026 14:00:560
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 05, 2026 14:00:360
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 05, 2026 14:00:180
Report
*इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के शिवपुरी कॉलोनी (कमता) में आवारा कुत्तों का आतंक महिला को दौड़कर कुत्तों
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 05, 2026 13:58:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 05, 2026 13:57:530
Report