Back
डोटासरा ने मनरेगा-अरावली पर केंद्र सरकार पर हमला, टिकट व्यवस्था पर कांग्रेस चेतावनी
VSVishnu Sharma1
Dec 28, 2025 12:30:18
Jaipur, Rajasthan
जयपुर PCC मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया ... PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने PCC मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया .... डोटासरा ने मनरेगा और अरावली को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा .... डोटासरा ने स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं को भी जमकर खरी-खरी सुनाई .... PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का केंद्र सरकार पर हमला अरावली और मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए आरोप PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की कांग्रेस नेताओं को खरी-खरी। कहा, जो कार्यकर्ता यहां पर आए हैं, उनको मैं सैल्यूट करता हूं। कांग्रेस के सिंबल पर जीतने वाला व्यक्ति कांग्रेस के कार्यक्रमों में उपस्थित रहे। नेता इतने आरामपसंद हो गए हैं, टिकट लेनी है ले लेंगे, चुनाव लड़ लेंगे, फिर चले जाएंगे। पांच साल बाद फिर वापस आ जाएंगे, फिर टिकट ले लेंगे। ये सिलसिला बंद करना पड़ेगा। कांग्रेस की विचारधारा के व्यक्ति को ही टिकट मिले, ये सुनिश्चित करना पड़ेगा। PCC पहुंचे कार्यकर्ताओं से कहा, आप सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं। आप नहीं आते तो कांग्रेस की टिकट पर जीते हुए व्यक्तियों के भरोसे कैसे कार्यक्रम होता? बड़ी तकलीफ होती है। हम बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं, फिर हमारे नेता अपनी जिम्मेदारी नहीं समझें। जो कांग्रेस के लिए काम करेगा, वही कांग्रेस का टिकट पाने का हकदार होगा। डोटासरा ने कहा, “माल मैं खा लूं, डंडा तुम खाओ” ये जितना चलना था चल गया, अब नहीं चलेगा। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देश के मजदूरों और गरीबों के लिए कांग्रेस मनरेगा लेकर आई थी, लेकिन भाजपा मनरेगा को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 5 जनवरी से मनरेगा को लेकर आंदोलन करेगी। टीकाराम जूली ने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर चिंता जताते हुए कहा कि बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “नहीं सहेगा राजस्थान” का नारा देने वाले लोग अब क्यों चुप हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो सरकार इस समय प्रदेश में चल रही है, वैसी सरकार पहले कभी नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की हालत बेहद खराब हो चुकी है और जनता परेशान है। PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में आज़ादी पर खतरा मंडरा रहा है और केंद्र में ऐसी सरकार है जो जनता के अधिकारों को दबा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि काम के अधिकार पर बुलडोजर चलाने का काम किया गया है। डोटासरा ने कहा कि CBI और इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है और इनका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अरावली को बचाने के लिए संघर्ष करेगी और इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लाया जाएगा। PCC चीफ ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। सरकार बनने के बाद शुरुआती 7 दिन तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन में सरकार और अधिकारियों का हिस्सा फिक्स हो चुका है। मनरेगा को लेकर डोटासरा ने कहा कि जनवरी में कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि जो नेता कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं, उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में जरूर शामिल होना होगा। जीतने के बाद कार्यक्रमों से दूरी बनाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अगर आज़ादी के समय सभी लोग टुकड़ों में काम करते तो देश आज़ाद नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज फिर से हम सबको एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 28, 2025 14:03:050
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 28, 2025 14:02:280
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 28, 2025 14:02:140
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowDec 28, 2025 14:01:540
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 28, 2025 14:01:000
Report
VKVishal Kumar
FollowDec 28, 2025 14:00:480
Report
MKMohammed Khan
FollowDec 28, 2025 14:00:260
Report
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 28, 2025 13:55:150
Report