Back
राजस्थान में कोल्ड-वेव लौटेगा, शेखावाटी में 1-2°C तापमान गिर सकता है
ACAshish Chauhan
Dec 10, 2025 07:35:04
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब खत्म हो चुका है. इसी के साथ राज्य के मौसम ने फिर करवट ली है. राज्य के सभी शहरों में आसमान बिल्कुल साफ रहा. सुबह और शाम सर्दी का असर तेज रहा, लेकिन दोपहर को तेज धूप निकली. इसी धूप के कारण सर्दी का प्रभाव कम महसूस हुआ, हालाँकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई. इसका सबसे ज्यादा असर शेखावाटी क्षेत्र में देखने को मिलेगा. इसी के चलते सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. फिर से कोल्ड-वेव का दौर शुरू होगा- मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक बार फिर से कोल्ड-वेव का दौर शुरू होगा. कोल्ड-वेव का प्रभाव जल्द ही महसूस होने लगेगा. शीतलहर का ज्यादा असर शेखावाटी जिलों और उसके आसपास के एरिया में देखने को मिलेगा, क्योंकि यहां तापमान सामान्य से नीचे जाने की आशंका है. येलो अलर्ट जारी- कोल্ড-वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सर्दी और तेज हो जाएगी. अभी शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री, शेष भागों में 8 से 13 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं. तापमान की बात करें तो राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKManitosh Kumar
FollowMar 04, 2026 00:46:230
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 04, 2026 00:46:090
Report
91
Report
Baheri, Uttar Pradesh:सुशील कुमार निवास आदलपुर एस.एस. देहली मोबाइल एक्सेसरीज आदलपुर बहेड़ी बरेली की ओर से रंगों के पवन त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं मुस्लिम भाइयों के लिए रमजान महीना एवं ईद की दिली मुबारक बाद।
65
Report
108
Report
DSDM Seshagiri
FollowMar 03, 2026 23:30:200
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowMar 03, 2026 23:30:110
Report
47
Report
0
Report
0
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 03, 2026 19:00:200
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 03, 2026 18:46:100
Report
IAImran Ajij
FollowMar 03, 2026 18:45:180
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 03, 2026 18:30:470
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 18:30:310
Report
