Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
CM भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई; 28 कर्मियों पर अनुशासन
BDBabulal Dhayal
Oct 04, 2025 13:22:40
Jaipur, Rajasthan
भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के विरुद्ध मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कठोर कार्रवाई 15 प्रकरणों में कुल 28 कार्मिकों के विरुद्ध विभिन्न अनुशासनात्मक कार्यवाही का अनुमोदन राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 2 अधिकारी निलम्बित भ्रष्टाचार के 5 मामलों में दोषी कार्मिकों की पेंशन रोकी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के दोषी कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। सीएम ने 15 प्रकरणों में 28 कार्मिकों के विरुद्ध विभिन्न अनुशासनात्मक कार्यवाहियां की। इनमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को रिश्वत लेने एवं नियम विरुद्ध कार्य करने के प्रकरणों में मुख्यमंत्री के निर्देश पर निलम्बित किया गया है। साथ ही, चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के एक अन्य मामले में उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा नियम के तहत आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने की स्वीकृति दी गई है। सेवा से लगातार गैर हाजिर रहने एवं राजकीय कार्य में लापरवाही बरतने के मामले पर एक कार्मिक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की अनुशंसा को भी सीएम ने अनुमोदित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 13 अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति के आदेश भी दिये हैं, साथ ही भ्रष्टाचार के दो मामलों में न्यायालय से दोषसिद्ध पाए गए अधिकारियों की शत-प्रतिशत पेंशन रोकने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, राज्यपाल द्वारा अनुमोदित तीन अन्य प्रकरणों में 5 अधिकारियों की समानुपातिक पेंशन राशि रोकने का भी दंड दिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRupesh Kumar
Oct 04, 2025 15:47:19
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। वजह यह है कि सिर्फ छिंदवाड़ा में ही नहीं, बल्कि बैतूल जिले में भी इस सिरप से बच्चों की जान गई है। आमला ब्लाक के बीएमओ डॉक्टर अशोक नरवरे ने बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक बैतूल जिले के आमला ब्लाक के जामुन बिछुआ गांव निवासी 2 साल 5 माह के गर्मीत और कलमेश्वरा निवासी 4 वर्षीय कबीर यादव की मौत भी कोल्ड्रिफ सिरप से हुई है। डॉक्टर की मानें तो दोनों बच्चों की किडनी फेल हो गई थी। दोनों का इलाज परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी के पास चला था। इसके बाद ही बच्चों की मौत हुई। डॉक्टर ने दोनों केस की जानकारी जिला प्रशासन को सौंप दी है। अब तक दोनों जिलों में मिलाकर 11 मासूमों की जान कोल्ड्रिफ सिरप ने ले ली है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 04, 2025 15:46:58
Sagar, Madhya Pradesh:और अब जैसीनगर का नाम बदले जाने के मामले में मंत्री ने दी सफाई.. एंकर/ एमपी के सागर जिले में जैसीनगर के नाम बदले जाने के मामले में लगातार विवाद गहराता जा रहा है और मामला सिर्फ एक नाम बदले जाने तक सीमित न रहकर आपसी बयानबाजी पर उतर आया है। पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जैसीनगर में एक कार्यक्रम में जैसीनगर को जय शिव नगर कहे जाने की बात कही थी और इलाके में नाम बदले जाने की सुगबुगाहट के बीच विरोध शुरू हो गया, लोगो का कहना है कि जैसीनगर यहां के राजा जय सिंह के नाम पर है और उसे बदलकर राजा का अपमान है। इसे लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया और बबाल खड़ा हो गया। जैसीनगर प्रदेश के कद्दावर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में आता है और राजपूत इस मामले में निशाने पर है। दो दिन पहले राजपूत ने इस विवाद का ढीकरा इशारों इशारों में अपनी ही पार्टी के मौजूदा नेता और सुरखी के पूर्व विधायक जो वर्तमान में सागर जिले के खुरई से विधायक है पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर फोड़ा। मंत्री राजपूत ने मंच से खरी खोटी सुनाई और मामले ने तूल पकड़ लिया। अब मंत्री गोविंद राजपूत ने एक वीडियो बयान जारी कर सफाई दी है और कहा है कि जैसीनगर का नाम नहीं बदला जा रहा है। उन्होंने जिले के कलेक्टर से पूछ लेने तक की बात कही है मंत्री राजपूत ने अपने बयान में कहा है कि लोगों की मंशा के अनुरूप जैसीनगर का नाम यथावत रहेगा कुछ तत्व भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। बाइट/ गोविंद सिंह राजपूत ( मंत्री )
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Oct 04, 2025 15:46:42
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Oct 04, 2025 15:46:34
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर-आईएफडब्ल्यूजे इकाई ने किया पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी का सम्मान, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत रहे मुख्य अतिथि, पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का हुआ समागम. जैसलमेर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की जैसलमेर जिला इकाई द्वारा शनिवार को एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पोकरण विधायक एवं तारातरा मठ के महंत प्रताप पूरी को संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए जाने के उपलक्ष में रखा गया। समारोह का आयोजन शहर की सीवी सिंह कॉलोनी स्थित होटल प्रिया में हुआ, जिसमें पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का सुगम समागम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, पोकरण के पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, संगठन के जिला संरक्षक विमल भाटिया और आईएफडब्ल्यूजे जिलाध्यक्ष गणपत दैया शामिल रहे। समारोह में सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन से जुड़े पत्रकारों ने महंत प्रताप पूरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर बधाई दी और उन्हें पत्रकार हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होता है। लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी आज के डिजिटल युग में और बढ़ गई है। सोशल मीडिया ने जहां संवाद को आसान बनाया है, वहीं विश्वसनीयता बनाए रखना आज पत्रकारों की सबसे बड़ी चुनौती है।” उन्होंने आईएफडब्ल्यूजे के माध्यम से पत्रकारों को संगठित और सशक्त बनाए जाने के प्रयासों की सराहना की। महंत प्रताप पूरी ने अपने संबोधन में कहा कि “आईएफडब्ल्यूजे जैसे राष्ट्रीय संगठन से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। पत्रकार समाज सच्चाई को समाज के सामने लाने का काम करता है, और मैं हमेशा पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हितों के लिए कार्य करूंगा।” उन्होंने कहा कि संवाद ही लोकतंत्र की आत्मा है और पत्रकारिता उस संवाद को जीवंत बनाए रखती है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष गणपत दैया ने सभी अतिथियों का आभार जताया। परिसर अंत तक पत्रकारों ने संगठन के प्रति एकजुटता का संदेश दिया और भविष्य में भी इसी तरह पत्रकार एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 04, 2025 15:46:03
Betul, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ सिरप से हुई मासूम बच्चों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह आंकड़ा 11 तक पहुंच गया है। वजह यह है कि सिर्फ छिंदवाड़ा में ही नहीं, बल्कि बैतूल जिले में भी इस सिरप से बच्चों की जान गई है। आमला ब्लाक के बीएमओ डॉक्टर अशोक नरवरे ने बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक बैतूल जिले के आमला ब्लाक के जामुन बिछुआ गांव निवासी 2 साल 5 माह के गर्मीत और कलमेश्वरा निवासी 4 वर्षीय कबीर यादव की मौत भी कोल्ड्रिफ सिरप से हुई है। डॉक्टर की मानें तो दोनों बच्चों की किडनी फेल हो गई थी। दोनों का इलाज परासिया के डॉ. प्रवीण सोनी के पास चला था। इसके बाद ही बच्चों की मौत हुई। डॉक्टर ने दोनों केस की जानकारी जिला प्रशासन को सौंप दी है। अब तक दोनों जिलों में मिलाकर 11 मासूमों की जान कोल्ड्रिफ सिरप ने ले ली है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Oct 04, 2025 15:45:38
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Oct 04, 2025 15:45:15
Khordha, Odisha:Agenda: ଆଙ୍କର: ଦୁର୍ଗା ପୂଜା ଭସାଣି ରେ ଗୋଷ୍ଠି ସଂଘର୍ଷ। କଟକ ଦୁର୍ଗା ପୂଜା ଭସାଣି ରେ ଗତକାଲି ବିଳମ୍ବିତ ରାତିରେ ଦୁଇ ଗୋଷ୍ଟି mxୁମାଁମୁହିଁ । উଭୟ ଗୋଷ୍ଟି ଭିତରେ ଢେଲା ଓ ପଥର ମାଡ଼ । ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ଡିସିପି ଲିକାଶ ଖିଲାରୀ ଙ୍କ ସମେତ ଅନ୍ୟ ୬ ୱୟକ୍ତି ଆହତ ହୋଇଥିବା ସୂଚନା । ଦରଘାବଜାର ଅଂଚଳରେ ହୋଇଛି ଏହି ଅଘଟଣ । ରାତି ପ୍ରାୟ ୨ ଟା ସମୟରେ ଏହି ଘଟଣା ଘଟିଛି। ପୋଲିସ ବିବାଦ କୁ ଅଟକାଇବା ପାଇଁ ଲାଠି ଚାର୍ଜ କରିଥିଲା। ସଂଘର୍ଷ କୁ ଅଟକାଇବା ପାଇଁ ସେଣ୍ଟ୍ରାଲ ଆର୍ମ ଫୋର୍ସ ଓ ସିଏଆପିଏଫ ଯବାନ୍ ଓ କଟକ ର ବରିଷ୍ଟ ପୋଲିସ ଅଧିକାରୀ ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପହଁଚିଥିଲେ। ଝାଞ୍ଜିର ମଙ୍ଗଳାର ଭାଗବତ ପୂଜା କମିଟି ବିସର୍ଜନ ପାଇଁ ଦେବୀଗଡା ଅଭିମୁଖେ ଯାଉଥିଲା। ଶୋଭାଯାତ୍ରା ରେ ବାଜୁଥିବା ଗୀତ କୁ ନେଇ ବିରୋଧ ହୋଇଥିଲା। ଠିକ ଏହି ସମୟରେ ଜେଲ ରୋଡ଼ ର ନିର୍ଦ୍ଧାଷ୍ଟ ଦିଗରୁ ଢେଲା ପଥର ମାଡ଼ ହୋଇଥିଲା। ଏହାପରେ ud୍ଭବ ଗୋଷ୍ଟି ମଧ୍ୟରେ ମୁହାଁମୁହିଁ ପରିସ୍ଥିତି ସୃଷ୍ଟି ହୋଇଥିଲା। ବୁଝା ସୁଝା କରିବା ପରେ କିଛି ସମୟ ଶାନ୍ତି ଫେରିବା ପରେ ରାଉଷାପାଟଣା ମେଢ଼ ଆସିବା ସମୟରେ ପୁଣି ହୋଇଥିଲା ଗୋଷ୍ଟି ସଂଘର୍ଷ। ଯାହା ଫଳରେ ଭସାଣି ଶୋଭାଯାତ୍ରା ରେ ଆସିଥିବା ଲୋକେ ଧାରଣା ର୍ସ ବସିଥଲେ । ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ପୋଲିସ କମିଶନର , ଶାନ୍ତି କମିଟି କଟକ ର ବରିଷ୍ଠ ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ପହଁଚିବା ପରେ ଘଟଣା ଏକପ୍ରକାର ଶାନ୍ତ ପଡିଛି। ମେଢ଼ ପୁନଃ ଦେବୀ ଗଡା ମୁହାଁ ଅଗ୍ରସର ହୋଇଛି । କଟକ ଭସାଣୀରେ ଗଣ୍ଡଗୋଳ ମାମଲା. କଟକରେ IPS ଅଧିକାରୀଙ୍କ ବୈଠକ. ଡିଜିପିଙ୍କ ଅଧକ୍ଷତାରେ ବୈଠକ. ବୈଠକରେ କଟକ ଡିସିପି, ପୋଲିସ କମିଶନର, ଆଇନ ଶୃଙ୍ଖଳା ଡିଜି ଯୋଗ ଦେଇ ଥିଲେ. ବୈଠକ ପରେ ପୋଲିସ କମିଶନରଙ୍କ ପ୍ରତିକ୍ରିୟା 6 ଗଣ୍ଡଗୋଳକାରୀଙ୍କୁ ଗିରଫ କରାଯାଇଛି. ସିସିଟିଭି ଫୁଟେଜ ଓ ଡ୍ରୋନ ଭିଡିଓରୁ ଚିହ୍ନଟ ହେଲେ ଦୁର୍ବୁତ୍ତ. ଏବେ ଶାନ୍ତି ବାତାବରଣ ଅଛି. ଆଗକୁ ମଧ୍ୟ ଶାନ୍ତି ବଜାୟ ରଖାଯିବ.
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 04, 2025 15:33:48
Delhi, Delhi:फैक्ट्री की लिफ्ट की चपेट में आने से युवक की मौत। यमुनापार शाहदरा डिस्ट्रिक के जीटीबी एन्क्लेव थानांतर्गत एक कारीगर की लिफ्ट में सामान चढ़ाते समय लिफ्ट का तार टूटने से गिरी लिफ्ट की वजह से मौत हो गयी, मृतक के परिवार ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है कि लिफ्ट की कोई मेनटेंस नहीं की जाती थी जिस वजह से यह हादसा हुआ और युवक की जान चली गयी. फिलहाल मृतकों के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। मृतक की पहचान दिनेश (35) के रूप में हुई है, वह भिंड, मध्य प्रदेश का रहने वाला था और दिल्ली में अपने पिता अमर सिंह के साथ रहता था, जबकि गांव में इसकी पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं. दिनेश झिलमिल में DSIDC के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था, शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे वह फैक्ट्री की लिफ्ट में सामान लोड कर रहा था, तभी लिफ्ट की मजबूत संरचना टूट गई जिसके कारण दिनेश लिफ्ट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की परंतु उसकी मौत हो गयी. दिनेश के भाई लव कुश बघेल ने अपने भाई की मौत का जिम्मेदार फैक्ट्री मालिक को बताया है कि लिफ्ट की हालत खस्ता थी जिस वजह से यह मौत हुई है. फैक्ट्री के मालिक पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और मृतक के परिवार वालों को इंसाफ मिले। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजनों को शव सौप दिया है।
1
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Oct 04, 2025 15:33:31
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी दो सोसाइटी के पास एक ढाबे के कर्मचारी की शुक्रवार देर रात पीटकर हत्या कर दी गई। खाना मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मूलरुप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले वरुण कौशिक गौर सिटी सोसाइटी के पास गोपाल जी नाम से एक ढाबा चलाते है। वरुण कौशिक ने बताया कि शुक्रवार की रात एक युवक देर रात करीब 1:00 बजे ढाबे पर पहुंचा और शटर खुलवाकर खाना देने के लिए कहने लगा। वरुण ने कहा कि ढाबा बंद हो गया अब खाना नहीं है। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। वरुण और उसके कर्मचारियों ने आरोपी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह उन्हें देख लेने की धमकी देकर वहां चला गया। इस बीच वरुण और एक कर्मचारी ढाबे से अपने कमरे पर चले गए, जबकि एक कर्मचारी नीटू कश्यप ढाबे में अंदर जाकर सो गया। कुछ ही देर बाद ​आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ ढाबा पर पहुंच गया। आरोपियों ने ढाबे में मौजूद कर्मचारी नीटू कश्यप को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने की वजह से नीटू की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बिसरख कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खाना मांगने को लेकर हुए झगड़े में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी सहारनपुर निवासी नीटू कश्यप की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में ढाबा संचालक वरुण कौशिक की शिकायत पर एक आरोपी नितिन और उसके दो अज्ञात साथियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा。
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top