Back
CISF ने जयपुर एयरपोर्ट सुरक्षा प्रदर्शन से दुनियाभर में नई मिसाल कायम की
DTDinesh Tiwari
Feb 03, 2026 09:04:10
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती के 26 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात CISF के जवानों ने अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावशाली डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, जिसमें आतंकवाद-रोधी कार्रवाई, यात्री सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के अभ्यास शामिल रहे। जवानों के इस प्रदर्शन ने दर्शकों को CISF की सतर्कता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता और अखंडता को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों की झलक प्रस्तुत करती रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर CISF के कमांडेंट नवीन भगत, CAO अभिनेष भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और बल के जवान मौजूद रहे।
गौरतलब है कि 3 फरवरी 2000 को देश में पहली बार किसी हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी CISF को सौंपी गई थी और इसकी शुरुआत जयपुर एयरपोर्ट से हुई थी। तब से लेकर आज तक CISF ने एयरपोर्ट की सुरक्षा को उच्चतम मानकों पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभानी है।कार्यक्रम के समापन पर शाम को CISF जवानों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या एवं पारंपरिक ‘बड़ाखाना’ का आयोजन किया जाएगा, जिससे बल के जवानों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
IKIsateyak Khan
FollowFeb 18, 2026 00:45:350
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 00:45:190
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:540
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:390
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:120
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:010
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:350
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:18:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:300
Report
SKSudarshan Khillare
FollowFeb 17, 2026 23:17:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 17, 2026 23:16:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:450
Report
ALArup Laha
FollowFeb 17, 2026 23:16:340
Report