Back
विधानसभामें पेपरलीक व भर्ती घोटाले पर CBI जाँच की मांग, BAP के नारे
BDBabulal Dhayal
Feb 21, 2026 09:52:54
Jaipur, Rajasthan
ऐंकर पेपर लीक मामलों की गूंज आज विधानसभा में खूब सुनाई दी। भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायकगण ने सदन में नारेबाजी की। इस दौरान डॉक्टर किरोड़ी मीणा से भी उन्होंने सीबीआई जांच में सहयोग मांगा। पहले सदन के बाहर, फिर विधानसभा के भीतर। भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायकगण ने पेपरलीक प्रकरणों पर आज सदन का ध्यान खींचा। BAP विधायकगण ने CBI जांच की मांग की। पोस्टर लहराए। इन मांगों से जुड़ी टी शर्ट भी पहनकर विधानसभा पहुंचे। BAP विधायकोंने बेरोजगारों को न्याय का भरोसा दिया। बाइट थावरचंद, BAP विधायक। विधानसभा में राजस्व की अनुदान मांगों पर बहस के बीच भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायकगण ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पोस्टर लहराए। BEP विधायकगण ने पेपरलीक और भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने PPC Chief Govind Singh Dotasra की तरफ इशारा करते हुए कहा- मेरे साढू डोटासरा जी को सुनाओ। साढू भाई बहरे हो गए हैं। इन्हें सुनाई नहीं दे रहा। थोड़ी देर हंगामे के बाद सदन में मामला शांत हो गया, पर आदिवासी विधायकगण ने CBI जांच के मुद्दा उठाकर अपने प्रभाव क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया। एक तरफ वागड़ अंचल BAP अपने वोट बैंक को बचाने की जद्दोजहद कर रही है, दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस अपने से दूर हुए आदिवासी वोटरों को फिर अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में BAP ने पेपरलीक प्रकरणों की CBI जांच की मांग कर अपने कोर वोट को अपने साथ बनाए रखने की कोशिश तेज कर दी है। बाबूलाल धयाल जयपुर Zee Media
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 21, 2026 11:33:400
Report
MKMohammed Khan
FollowFeb 21, 2026 11:33:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 21, 2026 11:33:100
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 21, 2026 11:32:580
Report
JPJai Pal
FollowFeb 21, 2026 11:32:250
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 21, 2026 11:32:140
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 11:32:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:30:550
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:30:420
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 21, 2026 11:23:280
Report
0
Report