Back
2047 के संकल्प के अनुरूप बजट: राठौड़ ने कहा आत्मनिर्भर भारत का मार्ग
VSVishnu Sharma
Feb 01, 2026 13:20:05
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की बजट पर प्रतिक्रिया, हर परिवार, हर समुदाय, हर सेक्टर को संसाधन और अवसर
जयपुर
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह केवल एक वित्तीय दस्तावेज़ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के संकल्प का ठोस और दूरदर्शी रोडमैप है। बजट देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि इस बजट में लोक-लुभावनी घोषणाओं के स्थान पर राष्ट्र निर्माण की मूल भावना को महत्व दिया गया है। इसमें आधारभूत ढांचे के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विस्तार, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण समृद्धि को एक समग्र दृष्टिकोण के साथ जोड़ा गया है। यह बजट वर्तमान पीढ़ी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थाई और संतुलित विकास की नींव रखता है।
राठौड़ ने कहा आज जब दुनिया व्यापार युद्ध, सप्लाई चेन संकट, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं से जूझ रही है, तब मोदी सरकार ने संयम, संतुलन और आत्मविश्वास के साथ ऐसा बजट प्रस्तुत किया है जो आर्थिक स्थिरता को बनाए रखते हुए तेज़ विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बजट यह सिद्ध करता है कि भारत संकटों में भी अवसर खोजने की क्षमता रखता है।
राठौड़ ने कहा कि इस बजट में युवा, महिलाओं, किसान, एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को केंद्र में रखा गया है। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,सेमीकंडक्टर मिशन, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आधुनिक क्षेत्रों को नई गति देने के प्रावधान भारत को तकनीकी महाशक्ति बनाने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल विकसित भारत 2047 की नींव को और मजबूत करता है, बल्कि विकसित राजस्थान 2047 के सपने को भी साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रदान करता है।
राठौड़ ने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण, हाई-स्पीड और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार मिलेगी। एमएसएमई को मजबूत करने की योजनाएँ और टियर-2 तथा टियर-3 शहरों में उद्योगों को प्रोत्साहन राजस्थान जैसे राज्यों के लिए नए अवसर खोलेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रत्येक जिले में महिला और बालिका छात्रावासों का निर्माण बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नई मजबूती देगा। युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी प्रशिक्षण पर जोर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएँ, जल संरक्षण, पशुपालन और किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास गाँवों में समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगे। मोदी सरकार ने इस बजट के माध्यम से एक बार फिर सिद्ध किया है कि सुशासन, नवाचार और समावेशी विकास ही देश की प्रगति का मूल मंत्र है। यह बजट आत्मविश्वास, आशा और तेज़ प्रगति का प्रतीक है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:17:130
Report
ADAnup Das
FollowFeb 01, 2026 14:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:16:390
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:16:23Noida, Uttar Pradesh:Dog Stunt What a stunt by this Cute dog
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 01, 2026 14:15:540
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 01, 2026 14:15:210
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:06:190
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:06:080
Report
0
Report
SKShivam Kumar1
FollowFeb 01, 2026 14:04:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:330
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 01, 2026 14:04:000
Report