Back
2026 में कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव, 2025 रहा संगठन का वर्ष: डोटासरा
VSVishnu Sharma1
Jan 01, 2026 13:09:10
Jaipur, Rajasthan
प्रदेश कांग्रेस में 2026 में कई बदलाव होंगे....2025 में कांग्रेस संगठन में कई बदलाव हुए ....2026 में भी कांग्रेस के संगठन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे ..... 2025 में प्रदेश कांग्रेस को 45 जिला अध्यक्ष मिले थे, 5 जिला अध्यक्षों की लिस्ट भी जल्द जारी होगी..... राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा 2025 हमारा संगठन का वर्ष रहा। हमने राजस्थान कांग्रेस के संगठन को मजबूत किया। बूथ लेवल, मंडल लेवल तक की कार्यकारिणी बनी। नगर कांग्रेस कमेटियों का गठन हुआ। ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियां बनीं। राजस्थान में कांग्रेस संगठन के 40 जिले थे, जो बढ़कर 50 हो गए। प्रदेश में 45 नए जिला अध्यक्ष बने, बाकी बचे हुए 5 जिला अध्यक्ष एक हफ्ते में आ सकते हैं। सरकार की गलत नीतियों का कांग्रेस ने विरोध किया। आगे भी कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। दिल्ली में आयोजित रैली में राजस्थान का प्रतिनिधित्व अच्छा रहा। मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। निर्देशों के अनुसार 5 जनवरी से पूरी जनवरी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। डोटासरा बोले 2025 कांग्रेस संगठन का वर्ष रहा। 2026 में सड़क से सदन तक जनता के हित के लिए लड़ेंगे लड़ाई। जनवरी के पहले हफ्ते में जारी होंगे कांग्रेस के जयपुर शहर, प्रतापगढ़, राजसमंद, बारां और झालावाड़ जिला अध्यक्षों के नाम। नए साल पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए: मनरेगा का नाम ही नहीं बदला बल्कि उसका मूल स्वरूप बदला गया है। विपक्ष के लिए कहा गया है कि सरकार जनता के कल्याण के लिए काम करे और चालू योजनाओं को बंद न करे। बीजेपी को 5 साल मिले हैं, 2 साल हो चुके हैं, जिसमें कुछ हुआ नहीं। पंचायतीराज के चुनाव कोर्ट के आदेश से हो रहे हैं; परिसीमन हाल के कदमों में रणनीतिक दुर्भावना का हिस्सा है। विधानसभा से निलंबन के बाद डोटासरा ने कहा कि नया साल कई नई चीजें लेकर आएगा। 2026 में कांग्रेस का विजन: जनता जनार्दन है और विपक्ष की भूमिका में रहते हुए सभी को साथ लेकर चलेंगे; अगर सरकार जनता के हित में काम करेगी तो उसे धन्यवाद देंगें, अन्यथा विधानसभा से लोकसभा, राज्यसभा और सड़क तक विरोध जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowJan 01, 2026 14:45:500
Report
ANAJAY NATH
FollowJan 01, 2026 14:45:110
Report
0
Report
हिरण की हत्या मामले में नसीरपुर पुलिस ने की प्राथमिकी दर्जपुलिस ने आरोपित के घर से हिरण केसींग बरामद
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowJan 01, 2026 14:38:320
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowJan 01, 2026 14:37:330
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 01, 2026 14:37:04Noida, Uttar Pradesh:आगरा, उत्तर प्रदेश: नए साल के अवसर पर ताज महल देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी。
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowJan 01, 2026 14:36:360
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 01, 2026 14:35:38Jaipur, Rajasthan:प्रियंका गांधी के परिवार सहित रणथम्भौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी करने के दौरान जंगल के वीडियो
0
Report
0
Report
TCTanya chugh
FollowJan 01, 2026 14:35:240
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 01, 2026 14:34:570
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowJan 01, 2026 14:31:320
Report