Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006
भजनलाल शर्मा ने विपक्ष की बहस स्वीकार, पांच बनाम दो साल मुद्दा विधानसभा में तय
BDBabulal Dhayal
Feb 05, 2026 16:01:45
Jaipur, Rajasthan
पांच साल बनाम दो साल की बहस सीएम ने की कांग्रेस की चुनौती स्वीकार क्या सदन में पूर्व और वर्तमान सरकार के कामकाज पर होगी एतिहासिक बहस भजनलाल शर्मा राजस्थान के शायद पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने विपक्ष की विकास के मुददे पर बहस को स्वीकार कर लिया है पांच साल बनाम दो साल के मुददे पर आम जनता के बीच कांग्रेस और भाजपा में पिछले तीन महीनों से जारी आरोप प्रत्यारोप का दौर आज विधानसभा में निर्णायक साबित हुआ सीएम भजनलाल शर्मा ने विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करते हुए स्पीकर वासुदेव देवनानी से आग्रह किया,कि वो दिन और समय तय कर दें कि कब बहस करानी है विपक्ष ने अल्बर्ट हॉल पर दी थी बहस की चुनौती सीएम भजनलाल शर्मा ने जब प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर विकास शिविर आयोजित किये,और जब उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने दो साल में ही उतना काम कर दिखाया है,जितना काम गहलोत सरकार पांच साल में भी नहीं कर पाई थी, इस पर कांग्रेस के नेताओं ने सीएम भजनलाल को इस मुददे पर बहस की चुनौती दी थी आज सीएम ने की चुनौती स्वीकार,सन्न रह गया विपक्ष विधानसभा में सीएम के बहस की चुनौती स्वीकार करते ही सदन में हंगामा हो गया विपक्ष शोर शराबे पर उतर आया इस दौरान सीएम ने कहा, अध्यक्ष जी बहस का आप समय और दिन तय कीजिए हर बात पर फड़फड़ाते हैं विपक्षी सदस्य अगले तीन साल में विकास की रफ्तार बढ़ाएंगे प्रदेश को विकास में अग्रणी राज्य बनायेंगे क कांग्रेस के दो साल के कामों से हम हमारी सरकार के दो साल के काम से तुलना करेंगे जूली ने कहा, मैं आपको चुनौती दे रहा हूं हमारी 5 साल के काम और आपके दो साल के काम की तुलना होगी सीएम बोले,मेरे पास दो साल की सूची है सभी काम हमने जनता को बताए हैं रिपोर्ट कार्ड पढ़ोगे तो आपका दर्द और बढ़ेगा विपक्ष बोला,हम बहस को तैयार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले जब से सरकार बनी है, मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेताओं को चुनौती दे रहे हैं कि आप आइए, बहस करिए सरकार के कामकाज पर。 दिल्ली से इनको डांट पड़ी तो ये मायूस हो गए। आप ऐसे कैसे बैठे हो, आपको हंगामा करना चाहिए। इसलिए ये हंगामा कर रहे हैं। गोविंद डोटासरा बोले,हम सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार हैं अगर ये बहस कराते हैं तो कांग्रेस ही सरकार पर भारी पड़ेगी,इन्होंने आखिर किया ही क्या है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRajendra sharma
Feb 19, 2026 09:48:30
Kota, Rajasthan:कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा करणी सेना के कार्यकर्ता द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के दावे के बाद कोटा में पुलिस एक्टिव हुई। कोटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो अपलोड करने वाले राज आमेरा को पकड़ा और पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। राज आमेरा ने बताया की वीडियो के बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फेक आईडी बना बनाकर अपोजिशन यह चाल चल रहा है। मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं., देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं। इस मामले में बीजेपी के शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। भाजपा एक अनुशासित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इस प्रकार की भाषा और आचरण हमारी विचारधारा और नैतिक मूल्यों के बिल्कुल खिलाफ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूँ कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध किसी भी कृत्य को भाजपा कभी स्वीकार नहीं करती। कांग्रेस शहर अध्यक्ष राखी गौतम का कहना है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के लिए धमकी भरे शब्दों में कहा उन्हें गोली मार दी जाएगी। 25 सांसदों पर भी गोली मार दी जाएगी। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फुट डालो राजनीति करते हैं। इससे उनकी ओछी मानसिकता का पता चलता है। जिस तरह खुलेआम धमकी दी गई है। वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 09:48:07
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिले में धान का बड़ा घोटाला आया सामने आया है,, जहां जिले के तीन संग्रहण संग्रहण केंद्रों से करीब 21 करोड़ रुपए के 66680 क्विंटल धान गायब है,,जिसमें बोड़ासागर में सबसे ज्यादा करीब 8 करोड़ से अधिक के 27050 क्विंटल धान गायब है गायब है। जिले में सक्ती,डभरा व बोड़ासगर तीन संग्रहण केंद्र है , जिले के तीनों संग्रहण केंद्रों में 170743 मैट्रिक टन धान संगृहीत किया गया था, लेकिन उठाव के बाद भी 66680 क्विंटल धान गायब है,,धान को सिस्टम खा गए या बिचौलिए इस पर जिले के डीएमओ एवं संग्रहण केंद्र प्रभारियों पर सवाल खड़े हो रहें हैं,,छत्तीसगढ़ के सक्ती में अब तक का सबसे बड़ा महाघोटाला है,,अगर ट्रांसपोर्टिंग,लेबर,बोरी अन्य खर्च को जोड़ा जाए तो सरकार को लगभग 25 करोड़ का इस केंद्र प्रभारियों ने चुना लगाया है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 19, 2026 09:47:33
Banswara, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में पहुंची। राजे ने कस्बे में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उन्होंने विधि-विधान से हवन-यज्ञ में आहुति दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। राजे के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच स्वागत के बाद वे सीधे मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राजे भक्ति में लीन नजर आईं। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 19, 2026 09:47:16
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 19, 2026 09:46:55
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Feb 19, 2026 09:46:34
Panchkula, Haryana:पंचकुला मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लंबी फौज के बाद पार्टी के लिए प्रत्याशी चुनाव किसी मशक्कत से काम नहीं होगा इसके लिए हुडा शैलजा को भी हैवीवेट पर दाग खेलने के लिए पूरी कर आजमाइश करनी पड़ेगी जी हां कांग्रेस ने हाल ही में मेयर के दावेदारों से आवेदन पत्र लिए थे जिसमें नगर परिषद पंचकूला की पूर्व अध्यक्ष रही मनवीर कौर गिल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज पंचकूला के अध्यक्ष रहे रविंद्र रावल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के साथ-साथ कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता शर्मा एडवोकेट राज सिंह चौहान चंद्रभान गर्ग पूर्व पार्षद सलीम दबकरी पूर्व पार्षद अक्षय दीप चौधरी पंकज वाल्मीकि रितेश कक्कड़ कुलदीप गर्ग ने भी टिकट की मांग की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दावेदारों में हुड्डा और शैलजा के नजदीकी में मेयर की टिकट मांग रहे हैं. ऐसे में हुड्डा और शैलजा के लिए मेयर के दावेदारों की वकालत करना मशक्कत का काम होगा चंडीगढ़ के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल के बेटे मनीष बंसल का नाम भी लिस्ट में चल रहा है. इसके अलावा दो बार की पूर्व पार्षद भावना गुप्ता के नाम पर भी चर्चा है पंचकूला में मेयर का उम्मीदवार चुनने में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन की हामी जरूरी है. मेयर पद पर चंद्र मोहन की पसंद को कमेटी अनदेखा नहीं कर सकती खुद चंद्र मोहन का कहना है कि मेयर का उम्मीदवार पार्टी का वफादार होना चाहिए. तो वहीं मेयर की टिकट के दावेदार पूर्व अध्यक्ष रविंद्र रावल के लंच ने शहर में राजनीतिक गर्मी पैदा कर दी है रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अंबाला से वरुण मौलाना गत दिवस पंचकूला नगर निगम परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल के घर लंच पर पहुंचे थे. तो वही पंजाबी एकता मंच पंचकुला ने भी दीपेंद्र हुड्डा वरुण चौधरी से आग्रह किया कि पंचकूला में पंजाबी समुदाय की सबसे ज्यादा वोट है इसलिए रविंद्र रावल को मेयर की टिकट दी जाए
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 19, 2026 09:46:02
New Delhi, Delhi:उपराज्यपाल वीके सक्सेना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया कुल मिलाकर आज 25 नई अटल कैंटीन की शुरुआत की है दिल्ली सरकार ने तो अब दिल्ली में कुल संख्या 75 के करीब हो गई है अटल कैंटीन की दिल्ली सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि कम दाम पर खाना दिया जाएगा ताकि कोई भी भूखा ना सोए तो अलग-अलग एरिया में हर उसे एरिया में जहां पर वंचित वर्ग ज्यादा है जेजे क्लस्टर के पास इस तरीके की कैंटीन खोली जा रहे हैं ताकि ₹5 में हर कोई भरपेट खाना खा सके थालीयां परोसी जाती है ₹5 में जिसमें रोटी चावल दाल सब्जी सब कुछ रहता है
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Feb 19, 2026 09:45:37
Jaipur, Rajasthan:बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई जयपुर जेसीसी(उत्तर) के रामगंज (ई - द्वितीय) उपखंड कार्यालय में बिजली चोरी का मामला जयपुर शहर के अधीक्षक अभियंता (उत्तर) अशोक रावत, अधिशासी अभियंता प्रमोद शर्मा के निर्देशन में कार्यवाई, सहाय अभियंता रामगंज प्रमोद कुमार मौर्य के नेतृत्व में ATPS पुलिस थाना के सहयोग से सुंदर नगर, अनस विहार, लबलबी की कोठी गणेश विहार में अवैध तारों को हटाया गया, 8 विद्युत उपभोक्ताओं/ गैर उपभोक्ता की बिजली चोरी प्रकरणों पर लगभग 1,26,889 रुपए का लगाया जुर्माना, मौके पर 80,725/rs का राजस्व अर्जित किया गया, कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार एवं मो .इरफान , कर्मचारी धोलू राम मीणा, रवि शर्मा, अनिल शामिल रहे, सतर्कता एवं पीडीसी अभियान मार्च महीने तक रहेगा जारी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top