Back
डेगाना दरी पट्टी घोटाले की जांच की मांग विधानसभा में तेज
BDBabulal Dhayal
Mar 06, 2026 09:22:17
Jaipur, Rajasthan
Anchor। सरकारी स्कूलों में दरी पट्टी खरीद में हुए घोटाले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी. मंत्री मदन दिलावर ने डेगाना के तत्कालीन शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड करने की घोषणा की तो सदन में सवाल लगाकर गायब होने पर स्पीकर ने गहरी नाराजगी जताई. भजनलाल सरकार गहलोत राज में हुए कथित घोटालों की परतें उधेड़ने में जुटी है. आज विधायक अजय किलक ने गहलोत सरकार के दौरान डेगाना में दरी पट्टी की खरीद में घोटाले के आरोप लगाए. तो मंत्री मदन दिलावर ने सदन में आरोपी तत्कालीन शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की. मदन दिलावर ने विधानसभा में कहा कि कांग्रेस राज के दौरान नागौर जिले के डेगाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक कोष से स्कूलों के लिए दरी पट्टी खरीद में हुईं गड़बड़ी की जांच होगी. उन्होंने डेगाना के तत्कालीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए. दिलावर ने कहा कि दरी पट्टी खरीद में भ्रष्टाचार की बू आ रही है. इसकी जांच होगी. जांच प्रभावित न हो इसके लिए सस्पेंड की कार्यवाही की जा रही है. प्रश्नकाल के दौरान सवाल लगाने वाले भाजपा विधायक गैर हाजिर मिले तो स्पीकर वासुदेव देवनानी नाराज हो गए. दरअसल नदबई विधायक जगत सिंह ने सवाल लगाया, लेकिन सवाल की बारी आई तो जगत सिंह सदन से नदारद थे. उन्होंने नदबई में चंबल धौलपुर-भरतपुर वृहद पेयजल परियोजना से गांवों तक पानी पहुंचाने की समय सीमा के बारे में सवाल पूछा था. स्पीकर ने जगत सिंह का नाम पूकारा लेकिन वे मौजूद नहीं थे. इस पर स्पीकर वासूदेव देवनानी ने कहा कि सवाल लगाकर सदन से गैर हाजिर रहना उचित नहीं है. कल भी इसी तरह का वाकया पेश आया था. वासुदेव देवनानी ने कहा. इससे पहले डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा के बीच तीखी नोकझोंक हुई. दोनों एक दूसरे पर जमकर भड़के. डिजिटल लाइब्रेरी पर मिले मंत्री के जवाब से नाराज उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने कहा, शिक्षा मंत्रीजी, आप पद छोड़ दो. आपको कुछ भी पता नहीं है. इस पर मंत्री दिलावर ने कहा- आप पढकर आया करो. ये डिजिटल पुस्तकालय है आधुनिक पुस्तकालय नहीं है. इस पर कांग्रेस विधायको ने मंत्री पर गुमराह करने के आरोप लगाए. सामााजिक सुरक्षा पेंशन के आंकडो में 2023 से लेकर अब तक कोई बढोतरी नहीं होने के मामले में भी विपक्ष सत्तापक्ष पर आक्रामक दिखा. उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने मंत्री अविनाश गहलोत के जवाब पर सवाल उठाए. रामकेश मीणा ने कहा कि मंत्री मायावी आंकडे देकर गुमराह कर रहे हैं. तो मंत्री ने विपक्ष के तमाम आरोपों को खारिज किया. विधानसभा के बजट सत्र में अब गिनती के दिन है. पक्ष विपक्ष के बीच जनहित से जुड़े मुद्दों पर तीखी बहस हो रही है. सरकार विपक्ष की फूट का फायदा उठाने की कोशिश में है तो विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरकर पंचायत ओर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपनी जमीन तैयार करने में जुटा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के कोतवाली मितौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहाड़ा में दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद में एक युवक की पिटाई के बाद परिजन युवक को लेकर के पहुंचे थाने, पीड़ित पक्ष की सुनवाई करते हुए पुलिस उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 15:05:080
Report
MDMahendra Dubey
FollowMar 06, 2026 15:04:530
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 06, 2026 15:04:360
Report
NJNeeraj Jain
FollowMar 06, 2026 15:04:140
Report
1
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 06, 2026 15:02:220
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 15:02:120
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 06, 2026 15:01:500
Report
MKMANISH KUMAR
FollowMar 06, 2026 15:01:200
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 06, 2026 15:00:440
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 06, 2026 15:00:160
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 06, 2026 14:49:550
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 14:49:350
Report