Back
अंता उपचुनाव के आखिरी दौर में भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत: रोड शो से प्रचार गरम
BDBabulal Dhayal
Nov 08, 2025 11:09:19
Jaipur, Rajasthan
पीटीसी और बाइट जल्द भिजवाई जा रही है कृपया वीओ कर लीजिये Anchor अंता में उप चुनाव का रण फाइनल राउंड में पहुंच गया है। रविवार शाम प्रचार का दौर थमने से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज चुनावी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कल भाजपा अंता में रोड़ शो करेगी धुंआधार प्रचार। हर तरफ नेताओं की भरमार। अंता में दिग्गजों का जमावड़ा है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। रविवार चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा मोरपाल सुमन को जीताने के लिए न प्रचार में कहीं कोई कमी छोड़ रही न ही जनसंपर्क में। कद्दावर नेता गली गली घर घर दस्तक देकर मोरपाल सुमन के लिए वोट मांग रहे हैं। कल भाजपा अंता में शक्ति प्रदर्शन करेगी करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो होगा। सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे फिर एक साथ चुनावी रथ पर सवार होंगे। चुनावी मुकाबले को आखिरी दौर में अपने पक्ष में करने का रास्ता भाजपा ने नहीं छोड़ा। अंता में चुनावी घमासान का आखिरी दौर है। कांग्रेस के लिए करो या मरो के हालात हैं। भाजपा को सूबे की सरकार का बड़ा सहारा है। साथ ही दो साल में हुए विकास के कामों ने भाजपा के पक्ष में लहर बनाने में मदद की है। साथ ही जनता की मांगों को सीएम भजनलाल शर्मा ने जल्द पूरा करने का वादा दोहराया है। मांगरोल में मंडी की मांग हो या खरीफ के मुआवजे का मामला। सीएम ने चुनाव के तत्काल बाद किसानों को सौगात देने का भरोसा दिया है। मुख्य सड़कों की मरम्मत से लेकर शिक्षा चिकित्सा के हालात बेहतर बनाने का सरकार ठोस आश्वासन दे चुकी हैं। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक एक कर सीएम के सामने मांगरोल से लेकर शीशवाली तक की समस्याएं रखीं है। जिनके समाधान का सीएम भजनलाल शर्मा जनता के बीच चुनाव के तत्काल बाद पूरा करने का वादा कर चुके हैं। अब निगाहें कल अंता के रोड शो पर है। भाजपा का अंता कस्बा गढ़ माना जाता है। बीजेपी यहां से बड़ी बढ़त की उम्मीद कर रही है। कल सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम राजे के रोड शो में रिकॉर्ड भीड़ जुटने की उम्मीद है। बाइट। जोगाराम पटेल। संसदीय कार्य मंत्री बहरहाल मतदान की घड़ी नजदीक आ रही है। नेताओं के दिलों की धड़कने तेज हो रहीं हैं। ये उपचुनाव कहने को साधारण चुनाव भले ही है पर इसके नतीजे कई दिग्गजों के सियासी भविष्य को प्रभावित करेंगे। भाजपा जीती तो वसुंधरा राजे का इस क्षेत्र में दबदबा कायम रहेगा। साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा का दिल्ली दरबार में कद और मजबूत होगा। वहीं कांग्रेस के लिए सूबे में चुनौतियां और बढ़ जाएंगी। इसलिए दोनों ही पार्टियां जीतने के मकसद से मैदान में मोर्चा मारने को बेताब हैं
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowNov 08, 2025 13:15:090
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 08, 2025 13:14:530
Report
0
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 08, 2025 13:14:260
Report
NKNished Kumar
FollowNov 08, 2025 13:14:030
Report
STSharad Tak
FollowNov 08, 2025 13:13:530
Report
MSManish Singh
FollowNov 08, 2025 13:13:390
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 08, 2025 13:13:230
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 08, 2025 13:13:070
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 08, 2025 13:12:510
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 08, 2025 13:12:220
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 08, 2025 13:12:000
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 08, 2025 13:11:430
Report