Back
48 IAS तबादलों से प्रशासनिक पावर-प्लान में बड़ा बदलाव
DGDeepak Goyal
Nov 22, 2025 07:36:02
Jaipur, Rajasthan
48 IAS तबादला सूची ने बदला नौकरशाही का पावर-मैप।
नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यभार संभालने के पाँचवें दिन ही राज्य सरकार ने शीर्ष नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। एक ही आदेश में 48 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें सबसे अहम बदलाव मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में हुआ है। यह फेरबदल न केवल बड़े प्रशासनिक संकेत देता है, बल्कि सत्ता केंद्र की कार्यशैली और प्राथमिकताओं में बदलाव का भी संकेत माना जा रहा है।
अखिल की CMO में एंट्री, शिखर बाहर।
सबसे बड़ा परिवर्तन अखिल अरोड़ा की सीएमओ में एसीएस पद पर तैनाती के रूप में सामने आया है। अरोड़ा अपने मूल विभाग जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचईडी) को भी साथ रखेंगे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के एसीएस रहे शिखर अग्रवाल को सीएमओ से हटाकर उद्योग विभाग में एसीएस, रीको अध्यक्ष और राजसिको सीएमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे नौकरशाही में एक बड़े ‘मैसेज’ की तरह देखा जा रहा है, खासकर तब जब सुधांश पंत के केंद्र में डेपुटेशन पर जाने से सीएमओ में पहले ही हलचल थी।
तबादला सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ मिली हैं, तो कुछ का प्रभाव कम भी हुआ है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के विशिष्ट सहायक के रूप में कार्यरत आइएएस ललित कुमार को अब चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, पीएम की सभा में तकनीकी गड़बड़ी के बाद एपीओ की जा चुकीं अर्चना सिंह की वापसी करते हुए उन्हें कार्मिक विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग हाल ही में केके पाठक के दिल्ली जाने के बाद अतिरिक्त जिम्मेदारियों के भरोसे चल रहा था।
प्रवीण के पास PWD के साथ पर्यटन-कला-संस्कृति की कमान।
पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता को सबसे बड़े पोर्टफोलियो विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। गुप्ता को पर्यटन, कला-संस्कृति, आरटीडीसी के अध्यक्ष और आमेर विकास प्राधिकरण के सीईओ जैसे महत्वपूर्ण विभाग भी सौंप दिए गए हैं। ऐसे में उप मुख्यमंत्री को दिए गए दोनों प्रमुख विभाग अब पूरी तरह प्रवीण गुप्ता के पास आ गए हैं।
पहले सीएमओ से हटाया, अब इंडस्ट्री से हटाकर पॉल्यूशन बोर्ड लगाया।
उद्योग विभाग से हटाए गए आलोक गुप्ता को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वही सामान्य प्रशासन विभाग में भी संशोधन करते हुए जोगाराम की जगह नवीन जैन को तैनाती दी गई है। एपीओ चल रहे हिमांशु गुप्ता को आईटी और राजकॉम्प में भेजा गया है।
वित्त विभाग में दो महिला IAS की एंट्री।
वित्त विभाग में भी दो महिला अधिकारियों की एंट्री दर्ज हुई है। डॉ. टीना सोनी को वित्त व्यय और अमिता शर्मा को संयुक्त सचिव वित्त व्यय के पद पर नियुक्त किया गया है।
नए मुख्य सचिव के आने के बाद की यह पहली तबादला सूची है, जिसमें सीएमओ से लेकर प्रमुख प्रशासनिक ढाँचों में व्यापक बदलाव कर सरकार ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि शीर्ष स्तर पर नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं के साथ प्रशासनिक पुनर्संरचना आगे भी जारी रह सकती है।
126
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRaju Raj
FollowNov 22, 2025 08:32:580
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 22, 2025 08:32:450
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 22, 2025 08:32:280
Report
AKAshok Kumar1
FollowNov 22, 2025 08:32:210
Report
ASArvind Singh
FollowNov 22, 2025 08:32:000
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 22, 2025 08:31:300
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 22, 2025 08:31:130
Report
DRDamodar Raigar
FollowNov 22, 2025 08:31:010
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 22, 2025 08:30:420
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 22, 2025 08:30:190
Report
23
Report
98
Report
61
Report
89
Report
RKRishikesh Kumar
FollowNov 22, 2025 08:18:1080
Report