Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
सुरेंद्र गुप्ता ने पूनम पांडे की मंदोदरी पर सवाल उठाए
RMRAHUL MISHRA
Sept 20, 2025 06:51:16
Noida, Uttar Pradesh
विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने पूनम पांडे के रामलीला में मंदोदरी बनने पर सवाल उठाया है , सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि रामलीला जैसी जगहों पर किरदार को देख समझ कर लाना चाहिए जिस तरीके का व्यक्तित्व पूनम पांडे का रहा है मंदोदरी के किरदार के लिए उपयुक्त नहीं है सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि रामलीला जैसी जगह सैरसपाटे के लिए नहीं है हम लोगों को जानकारी मिली है कि वहां परोसे जाने वाले खाने से लेकर कई खामियां जिसका आने वाले समय में उजागर करेंगे tt सुरेंद्र गुप्ता विहिप
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAnuj Tomar
Sept 20, 2025 08:31:52
Noida, Uttar Pradesh:बाइट: कपिल मिश्रा – मंत्री, दिल्ली सरकार दिल्ली के कई स्कूलों को आज सुबह मिले धमकी भरे ईमेल पर अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा: केजरीवाल जी है? कहां? दिल्ली है? पंजाब है? देश छोड़कर भाग गए? किधर हैं? 10 साल पहले भी ट्विटर पर थे, और आज भी ट्विटर पर हैं। मुझे लगता है? अपनी गलतियों से भी उनकी सरकार ने नहीं सीखा है। जिस झूठ के कारण उनकी जमानत जप्त हुई, सौरभ भारद्वाज की, केजरीवाल की, मनीष सिसोदिया की, यह जमानत कराकर भाग गए? यहां से, और वही झूठ अभी भी बोल रहे हैं, मुझे लगता है? कि अपने साथ-साथ अपने बाकी बचे हुए विधायकों का, पंजाब की सरकार का, सबका नुकसान कर रहे हैं, झूठ बोलकर जैसे दिल्ली वालों की लुटिया डूबी है? केजरीवाल की झूठ के कारण वैसे ही पंजाब के लोगों की डूबेगी। Rep- Neetu Jha
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Sept 20, 2025 08:30:54
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी, 2सी नोट- खबर के लिए बाइट और प्रबंध निदेशक के विजुअल ओएफसी से भेजे गए हैं। हैडर- - अब ऑफ रोड बसों पर कटेगा वेतन! - रोडवेज प्रशासन की सख्ती - बस कैंसिल हुई तो कटेगा कर्मचारियों का वेतन - चालक-परिचालक को 3 हजार किमी चलना जरूरी - बसों के मेंटिनेंस की व्यवस्था में हुआ सुधार - डिपो या कार्यशालाओं की भी होगी जिम्मेदारी एंकर राजस्थान रोडवेज प्रशासन अब अपनी बसों के मेंटिनेंस को बेहतर करने पर जोर दे रहा है। डिपो या कार्यशालाओं में अब बसें यूं ही ऑफ रोड नहीं रहेंगी। वहीं चालक-परिचालकों पर भी रूट पर संचालन के लिए सख्ती की जा रही है। क्या नए कदम उठा रहा है रोडवेज प्रशासन, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 आर्थिक संकट से उबर रही राजस्थान रोडवेज में बसों का संचालन बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस माह से अब रोडवेज कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को वेतन मिलना शुरू हो गया है। यह सब फील्ड में रिवेन्यू लीकेज को रोकने के चलते संभव हो पा रहा है। इन आर्थिक सुधारों को लागू करने के साथ ही रोडवेज प्रशासन अब बसों के मेंटिनेंस को लेकर भी फोकस कर रहा है। रोडवेज प्रशासन का प्रयास है कि एक बस रोजाना कम से कम 400 किमी तक संचालित हो। इसके साथ ही कोई भी बस खराबी के चलते डिपो में या केन्द्रीय कार्यशाला में खड़ी नहीं रहे। यदि बस में माइनर खराबी है तो उसे डिपो स्तर पर ही सुधारने का प्रयास किया जाए। बड़ी खराबी या दुर्घटना होने की स्थिति में बस को केन्द्रीय कार्यशाला भेजा जाता है। अब रोडवेज प्रशासन ने बसों की खराबी के प्रकार और ठीक होने वाले टाइम टेबल की मॉनिटरिंग करना शुरू किया है। निर्धारित समय में बस ठीक नहीं होने पर सम्बंधित डिपो या केन्द्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। Gfx In रोडवेज के पास बसों की स्थिति - वर्तमान में रोडवेज के पास खुद की 2426 बसें उपलब्ध - 817 बसें अनुबंध पर लेकर की जा रही हैं संचालित - इनमें से 2225 बसें रोडवेज की, 805 अनुबंधित बसें होती हैं संचालित - करीब 210 बसें रोजाना तकनीकी खराबी से रहती हैं ऑफ रोड - रोज 65 बसें डिपो स्तर पर गड़बड़ियों के चलते रहती ऑफ रोड - रोज 70 बसें केन्द्रीय कार्याशाला में रहती मेंटिनेंस के लिए - करीब 65 बसें अन्य कारणों के चलते रोज रहती हैं ऑफ रोड Gfx Out बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज वीओ- 2 बसों के मेंटिनेंस सुधार के साथ ही रोडवेज प्रशासन ने बसों के संचालन शेड्यूल की मॉनिटरिंग भी बढ़ाई है। कई बार चालक या परिचालक के कार्यालय नहीं आने के चलते सम्बंधित रूट पर बस शेड्यूल को कैंसिल कर दिया जाता है। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा है शेड्यूल कैंसिल होने की स्थिति में उस शेड्यूल से होने वाली आय की रिकवरी सम्बंधित चालक या परिचालक के वेतन से की जाएगी। Gfx In रोडवेज बस संचालन की क्या स्थिति ? - रोज करीब 3110 शेड्यूल पर संचालित होती हैं रोडवेज बसें - इनमें से 2810 शेड्यूल नियमित रूप से किए जाते हैं संचालित - नियमित के अतिरिक्त 40 से 50 एक्स्ट्रा शेड्यूल किए जाते हैं संचालित - अभी रोडवेज बसों में रोजाना औसतन 110 प्रतिशत यात्रीभार - रोडवेज प्रशासन को रोज औसतन 6 करोड़ रहती आय Gfx Out बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज वीओ- 3 इसके साथ ही अब रोडवेज प्रशासन ने विभिन्न डिपो या मुख्यालय में बैठे चालक-परिचालकों को रूट पर चलाने की कवायद शुरू कर दी है। बहुत से चालक-परिचालक राजनीतिक अप्रोच से या फिर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर रूट पर नहीं जाते हैं और ऑफिसों में बैठे रहते हैं। अब इनके लिए भी रोडवेज प्रशासन ने कम से कम 3000 किमी प्रति माह बस चलाने की प्रक्रिया निर्धारित की है, ऐसा नहीं करने पर सम्बंधित चालक-परिचालक का वेतन नहीं बनेगा। देखना होगा कि इन सुधारों के चलते रोडवेज की आर्थिक स्थिति में कितना सुधार हो पाता है ? - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Sept 20, 2025 08:30:33
Paradeep, Odisha:Slug - Rotary Dt - 20/09/2025 Place - Paradip Format - Avb Anchor - ବିଶ୍ବ ଶାନ୍ତି ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ଅବସରରେ ରୋଟାରୀ କ୍ଲବ ପାରାଦୀପ ଓ ପାରାଦୀପ କଲେଜ ମିଳିତ ଆନୁକୂଲ୍ୟରେ ବିଶ୍ବ ଶାନ୍ତି ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ପାଳନ କରାଯାଇଛି। ସାରାଦେଶରେ କିପରି ଶାନ୍ତି ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହୋଇ ପାରିବ ଏବଂ ଶିକ୍ଷା ର ପ୍ରଣାଳୀ କୁ କି ପ୍ରକାର ପରିବର୍ତ୍ତନ ହେଲେ ଆମେ ଶାନ୍ତି ପ୍ରତିଷ୍ଠା କରିପାରିବା ଏହି ଦିଗରେ ରୋଟାରୀ ୨୨୦ ଦେଶ ଓ ୧.୦୫ ମିଲିୟନ୍ ରୋଟାରୀ ଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ କାର୍ଯ୍ୟଧାରା ଚାଲି ଆସୁଥିବାବେଳେ ଆଜି ପାରାଦୀପ କଲେଜ ର ଅଭ୍ୟର୍ଥନା ଗୃହରେ ବିଶ୍ବ ଶାନ୍ତି ଦିବସ ପାଳନ କରାଯାଇଛି। ବିଶ୍ବରେ ଶାନ୍ତି ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହେବାକୁ ହେଲେ ଯୁଦ୍ଧ ନୁହେଁ ଆଲୋଚନା ମାଧ୍ୟମରେ ସବୁକିଛି ପରିବର୍ତ୍ତନ ହେବା ସହ ଶାନ୍ତି ପ୍ରତିଷ୍ଠା ହୋଇ ପାରିବ ବୋଲି ରୋଟାରୀ କ୍ଲବ ପାରାଦୀପ ର ସଭାପତି କହିଥିବା ବେଳେ ଆଜି ବିଶ୍ବ ର ସାରା ଦେଶରେ ରୋଟାରୀ କ୍ଲବ ତରଫରୁ ଏହି ବିଶ୍ବ ଶାନ୍ତି ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଦିବସ ପାଳନ କରାଯାଉଛି। ଏହା ପ୍ରତିବର୍ଷ ପାଳନ କରା ଯାଇ ଆସୁଥିବା ବେଳେ ରୋଟାରୀ କ୍ଲବ ଭୁବନେଶ୍ୱର ର ଦୁଇ ଅତିଥି ମାନଙ୍କ ସମେତ ପାରାଦୀପ କଲେଜ ଅଧ୍ୟକ୍ଷା ଓ ରୋଟାରୀ କ୍ଲବ ପାରାଦୀପ ର ସମସ୍ତ ସଦସ୍ୟ ଏବଂ କଲେଜ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ମାନେ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ। ବାଇଟ -୧- ମନୋଜ ତ୍ରିପାଠୀ। ( ରୋଟାରୀ ଡିଷ୍ଟ୍ରିକ୍ ଗଭର୍ଣ୍ଣର ) ବାଇଟ - ୨- ସୁଶାନ୍ତ କୁମାର ବାଗ୍। ( ସଭାପତି, ରୋଟାରୀ କ୍ଲବ ପାରାଦୀପ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ )
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Sept 20, 2025 08:23:36
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की। एंकर - रुड़की के भगवानपुर थाना इलाके के चुड़ियाला में चोरों के आतंक ने किसानों की नींद उड़ा रखी है। किसानो के खेतों से अज्ञात चोरों ने गांव के करीब 8 से 10 ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए उपकरण चोरी कर लिए है। किसानों का कहना है कि इस साल यह तीसरी बार है जब ट्यूबवेलों पर चोरी हुई है। लगातार हो रही इन वारदातों से ग्रामीणों में गहरी नाराज़गी नाराजगी है। किसानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए और ट्यूबवेलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बाईट - शेखर चंद्र सुयाल ( एसपी देहात )
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Sept 20, 2025 08:23:22
Barmer, Rajasthan:स्क्रिप्ट राजस्थान रोडवेज ने चतुर्थ श्रेणी परीक्षा के अवसर पर अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष बस सेवाओं की व्यवस्था की है। प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षा दिवस पर जैसलमेर और जोधपुर के लिए हर आधे घंटे में दर्जनों बसें संचालित की जाएंगी। यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि दूरदराज़ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में कोई कठिनाई न हो। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में पर्याप्त बढ़ोतरी की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ बस अड्डों पर तैनात रहेगा और हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे, जहाँ से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिलेगा। टिकट खिड़कियों पर अलग से काउंटर खोलने और मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था करने की भी योजना है, जिससे लंबी कतारों से बचा जा सके। परीक्षार्थियों के साथ-साथ सामान्य यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। रोडवेज प्रबंधन ने कहा है कि परीक्षा जैसे बड़े आयोजन में उनकी प्राथमिकता विद्यार्थियों को सुरक्षित, समय पर और सुगम परिवहन उपलब्ध कराना है। इस विशेष व्यवस्था से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रोडवेज ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा समय से पहले बस अड्डों पर पहुँचे और निर्धारित मार्गों पर चल रही विशेष बसों का उपयोग करें। प्रशासन और रोडवेज दोनों मिलकर परीक्षा दिवस पर आवागमन को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बाइट : मनोहर, मैनेजर ट्रैफिक रोडवेज बाड़मेर डिपो
0
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Sept 20, 2025 08:23:09
Ajmer, Rajasthan:ब्यावर। शहर के अजमेर रोड स्थित दयानगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान नंदोत्सव का आयोजन किया गया। नंदोत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालु नंद के आनंद भयो-जय कन्हैयालाल की..., हाथी घोडा पालकी-जय हो कन्हैया लाल की... जयकारों पर आनंदमय होकर नृत्य करते रहे। कथा के दौरान वृंदावन की कथा प्रवक्ता रितु शास्त्री ने राज बली के चरित्र का बखान करते हुए उनके द्वारा किए गए दान के बारे में बताया । रितु शास्त्री ने वामन अवतार में दान का महत्व बताते हुए कहा कि दान-पुण्य करते समय कभी रोका-टोकी नहीं करनी चाहिए बल्कि उत्साहवर्धन करना चाहिए और हमेशा अपनी आय का दसवां हिस्सा दान करना चाहिए। अत: किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम में गरीब परिवार की बिटियां का कन्या दान करना चाहिए। जन्मोत्सव के दौरान शिवप्रसाद काबरा, मुकुट व्यास, रामगोपाल वैष्णव, गिरधर गोपाल मंगल, नाथी देवी, सुशीला कुमावत सहित अन्य श्रोतागण उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Sept 20, 2025 08:23:01
Betul, Madhya Pradesh: एंकर - बैतूल जिले में बारिश आफ़त बनकर बरस रही है। नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों को रोज़ाना अपनी जान दांव पर लगाकर उफनती नदी पार करनी पड़ती है। यह दिल दहला देने वाला वीडियो बैतूल के समीप सिल्लौट गांव का है। यहां पाकड़ाघाट नदी पर पुलिया तक नहीं बनी। नतीजा यह कि मासूम छात्रों और ग्रामीण रोज़ाना इस उफनती नदी को पार करने को मजबूर हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्कूली बच्चे बस्ता पीठ पर टांगे, डर के साए में उफनती नदी का पानी पार कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण भी अपनी जान जोखिम में डालकर नदी लांघते नज़र आते हैं। इसी रास्ते से यात्री बसें भी गुजरती हैं, लेकिन पुलिया के अभाव ने हर रोज़ लोगों की ज़िंदगी को खतरे में डाल रखा है। मारुकढाना और आसपास के गांवों के दर्जनों बच्चे सिल्लौट स्कूल पढ़ने आते हैं। मजबूरी में उन्हें यह खतरनाक नदी पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रशासन से पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है।
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Sept 20, 2025 08:22:50
Lakhimpur, Uttar Pradesh:Name _Dileep Mishra 3 अक्टूबर 2021 को तिकुनिया कोतवाली इलाके में हुए हत्या कांड में ट्रायल के दौरान विपक्षी आशीष मिश्रा के वकील पर किसान ने धमकाने और खालिस्तान बताने का आरोप लगाया है। इतना नहीं वकील को कोर्ट में लाइसेंसी असलहा अपने साथ रखने का आरोप भी पीड़ित पक्ष द्वारा लगाया जा रहा है। विपक्षी वकील अवधेश सिंह के इस कृत्य से सिख समुदाय में न सिर्फ नाराजगी है बल्कि पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग भी की जा रही है मामले में टिकैत ग्रुप के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा है मामले में शिक्ख समुदाय की बैठक चल रही है जिसके बाद आने वाले समय में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बाइट_दिलबाग सिंह (जिला अध्यक्ष) वाइट_ पीड़ित किसान
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Sept 20, 2025 08:22:40
Kota, Rajasthan:Tonk सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर विवाद का मामला माली समाज के लोग हुए एकत्रित भारी तादाद पर घंटाघर चौराहे पर बैठे धरने पर पुलिस का भारी पुलिस जाप्ता तैनात ************************* राजस्थान के टोंक जिला मुख्यालय के बहिर क्षेत्र में शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अफवाहों को लेकर समुदाय विशेष के सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए. कार्यवाही की मांग को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू हो गया, जो तेजी से उग्र रूप धारण कर लिया. भीड़ एक कारखाने तक पहुंच गई, जहां तोड़फोड़ की गई और वहां मौजूद लोगों से मारपीट की खबरें भी सामने आईं. सूचना मिलते ही शहर के तीन थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत की.
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Sept 20, 2025 08:20:03
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- भिंड पहुंचे कंप्यूटर बाबा, सात अक्टूबर से नर्मदा पुरम जिले से शुरू होने वाली गौ-न्याय यात्रा के लिए, समर्थन जुटाने पहुंचे भिंड, शहर में भजन कीर्तन कर मांगी भिक्षा। एंकर-मध्य प्रदेश में गोवंश की होती दुर्गति और सड़क पर हादसों मरती गायों को लेकर संत समाज आंदोलित है, गोवंश को बचाने की मुहिम को लेकर कंप्यूटर बाबा गौ-न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं जो नर्मदा पुरम जिले से शुरू होकर भोपाल मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन सोपा जाएगा, इसी तारतम्य में कंप्यूटर बाबा भिंड पहुंचे जहां उन्होंने गायों को बचाने के लिए भजन कीर्तन करते हुए बाजार में भिक्षा मांगी, कंप्यूटर बाबा का आरोप है कि जिस गाय के नाम पर मध्य प्रदेश में सरकार बनी और उसी गौ-वंशका मध्य प्रदेश में बुरा हाल है, मुख्यमंत्री से कई बार भी समय मांगने के बाद गाय से संबंधित वार्ता के लिए समय नहीं है लिहाजा अब वह गायों को लेकर भोपाल पहुंचेंगे,मध्यप्रदेश के हर जिले में पहुंचकर वह लोगों को गायों के साथ आंदोलन में सम्मिलित होने के लिए निमंत्रण दे रहे है, कंप्यूटर बाबा ने भिंड में आवाहन किया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस गौ-न्याय यात्रा में सबको साथ देना चाहिए, भिक्षा से एकत्रित किए गए पैसों से गायों के चारा पानी की व्यवस्था की जाएगी, गौ-न्याय यात्रा सात अक्टूबर को नर्मदा पुरम जिले से शुरू होकर 14 अक्टूबर को भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचेगी जहां गाय स्वयं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगी, कंप्यूटर बाबा ने अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन में सम्मिलित होने की अपील की है। बाइट-1- नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड
0
comment0
Report
GSGajendra Sinha
Sept 20, 2025 08:19:57
Koderma, Jharkhand:कुड़मी जाति को अनुचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर आज हो रहे आंदोलन का व्यापक असर कोडरमा में भी देखने को मिल रहा है। जिले में ट्रेन परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। इससे रोजाना ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस को गोमो में रोक दिया गया, वहीं गया से खुलने वाली ईएमयू ट्रेन को आज नहीं चलाया गया। इन दोनों ट्रेनों से प्रतिदिन हजारों निर्माण मजदूर कोडरमा पहुंचते हैं, जिनके न आने से कई घरों की ढलाई और निर्माण कार्य ठप हो गया है। इसके अलावा दर्जनों मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें दो से पांच से छः घंटे की देरी से कोडरमा पहुंचने की संभावना है। स्टेशन परिसर में भीड़ न के बराबर है और पूरा इलाका सुनसान नजर आ रहा है। इधर, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से बस संचालक भी परेशान हैं, क्योंकि हजारीबाग, रामगढ़, रांची, नवादा और बिहार शरीफ जाने के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। वन्दे भारत और दुरंतो जैसी कई वी आई पी ट्रेनें भी लगभग 5 घंटे से कोडरमा के आस पास के स्टेशनों पर खड़ी है। सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ जिला पुलिस बल की विशेष टीम को स्टेशन परिसर और बाहर तैनात किया गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। बाइट - यात्री। बाइट - विकाश कुमार, स्टेशन अधीक्षक कोडरमा
3
comment0
Report
Advertisement
Back to top