Back
रोडवेज ने 3000 किमी नहीं चलने पर वेतन रोकने का नियम लागू किया
KCKashiram Choudhary
Sept 20, 2025 08:30:54
Jaipur, Rajasthan
काशीराम चौधरी
लोकेशन- जयपुर
फीड- ओएफसी, 2सी
नोट- खबर के लिए बाइट और प्रबंध निदेशक के विजुअल ओएफसी से भेजे गए हैं।
हैडर-
- अब ऑफ रोड बसों पर कटेगा वेतन!
- रोडवेज प्रशासन की सख्ती
- बस कैंसिल हुई तो कटेगा कर्मचारियों का वेतन
- चालक-परिचालक को 3 हजार किमी चलना जरूरी
- बसों के मेंटिनेंस की व्यवस्था में हुआ सुधार
- डिपो या कार्यशालाओं की भी होगी जिम्मेदारी
एंकर
राजस्थान रोडवेज प्रशासन अब अपनी बसों के मेंटिनेंस को बेहतर करने पर जोर दे रहा है। डिपो या कार्यशालाओं में अब बसें यूं ही ऑफ रोड नहीं रहेंगी। वहीं चालक-परिचालकों पर भी रूट पर संचालन के लिए सख्ती की जा रही है। क्या नए कदम उठा रहा है रोडवेज प्रशासन, यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
आर्थिक संकट से उबर रही राजस्थान रोडवेज में बसों का संचालन बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस माह से अब रोडवेज कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को वेतन मिलना शुरू हो गया है। यह सब फील्ड में रिवेन्यू लीकेज को रोकने के चलते संभव हो पा रहा है। इन आर्थिक सुधारों को लागू करने के साथ ही रोडवेज प्रशासन अब बसों के मेंटिनेंस को लेकर भी फोकस कर रहा है। रोडवेज प्रशासन का प्रयास है कि एक बस रोजाना कम से कम 400 किमी तक संचालित हो। इसके साथ ही कोई भी बस खराबी के चलते डिपो में या केन्द्रीय कार्यशाला में खड़ी नहीं रहे। यदि बस में माइनर खराबी है तो उसे डिपो स्तर पर ही सुधारने का प्रयास किया जाए। बड़ी खराबी या दुर्घटना होने की स्थिति में बस को केन्द्रीय कार्यशाला भेजा जाता है। अब रोडवेज प्रशासन ने बसों की खराबी के प्रकार और ठीक होने वाले टाइम टेबल की मॉनिटरिंग करना शुरू किया है। निर्धारित समय में बस ठीक नहीं होने पर सम्बंधित डिपो या केन्द्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Gfx In
रोडवेज के पास बसों की स्थिति
- वर्तमान में रोडवेज के पास खुद की 2426 बसें उपलब्ध
- 817 बसें अनुबंध पर लेकर की जा रही हैं संचालित
- इनमें से 2225 बसें रोडवेज की, 805 अनुबंधित बसें होती हैं संचालित
- करीब 210 बसें रोजाना तकनीकी खराबी से रहती हैं ऑफ रोड
- रोज 65 बसें डिपो स्तर पर गड़बड़ियों के चलते रहती ऑफ रोड
- रोज 70 बसें केन्द्रीय कार्याशाला में रहती मेंटिनेंस के लिए
- करीब 65 बसें अन्य कारणों के चलते रोज रहती हैं ऑफ रोड
Gfx Out
बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज
वीओ- 2
बसों के मेंटिनेंस सुधार के साथ ही रोडवेज प्रशासन ने बसों के संचालन शेड्यूल की मॉनिटरिंग भी बढ़ाई है। कई बार चालक या परिचालक के कार्यालय नहीं आने के चलते सम्बंधित रूट पर बस शेड्यूल को कैंसिल कर दिया जाता है। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा है शेड्यूल कैंसिल होने की स्थिति में उस शेड्यूल से होने वाली आय की रिकवरी सम्बंधित चालक या परिचालक के वेतन से की जाएगी।
Gfx In
रोडवेज बस संचालन की क्या स्थिति ?
- रोज करीब 3110 शेड्यूल पर संचालित होती हैं रोडवेज बसें
- इनमें से 2810 शेड्यूल नियमित रूप से किए जाते हैं संचालित
- नियमित के अतिरिक्त 40 से 50 एक्स्ट्रा शेड्यूल किए जाते हैं संचालित
- अभी रोडवेज बसों में रोजाना औसतन 110 प्रतिशत यात्रीभार
- रोडवेज प्रशासन को रोज औसतन 6 करोड़ रहती आय
Gfx Out
बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज
वीओ- 3
इसके साथ ही अब रोडवेज प्रशासन ने विभिन्न डिपो या मुख्यालय में बैठे चालक-परिचालकों को रूट पर चलाने की कवायद शुरू कर दी है। बहुत से चालक-परिचालक राजनीतिक अप्रोच से या फिर मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाकर रूट पर नहीं जाते हैं और ऑफिसों में बैठे रहते हैं। अब इनके लिए भी रोडवेज प्रशासन ने कम से कम 3000 किमी प्रति माह बस चलाने की प्रक्रिया निर्धारित की है, ऐसा नहीं करने पर सम्बंधित चालक-परिचालक का वेतन नहीं बनेगा। देखना होगा कि इन सुधारों के चलते रोडवेज की आर्थिक स्थिति में कितना सुधार हो पाता है ?
- काशीराम चौधरी
जी मीडिया, जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAMIT AGGRWAL
FollowSept 20, 2025 10:08:200
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 20, 2025 10:08:010
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 20, 2025 10:07:550
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowSept 20, 2025 10:07:12Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ୫୭ ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥର ପୁବୁସାହି ନିକଟରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଅବକାରୀ ବିଭାଗର ଚଢାଉ, ୪୦କେଜି ଗଞ୍ଜେଇ ଜବତ, ୨ ଗିରଫ ।
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowSept 20, 2025 10:07:020
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:06:190
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 20, 2025 10:05:280
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 20, 2025 10:05:200
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:05:070
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:04:390
Report
ADAnup Das
FollowSept 20, 2025 10:04:230
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:04:130
Report
STSumit Tharan
FollowSept 20, 2025 10:03:470
Report
G1GULSHAN 1
FollowSept 20, 2025 10:03:360
Report
VAVijay Ahuja
FollowSept 20, 2025 10:03:040
Report