Back
कुड़मी आंदोलन से कोडरमा में ट्रेनें ठप, निर्माण कार्य भी थमे
GSGajendra Sinha
Sept 20, 2025 08:19:57
Koderma, Jharkhand
कुड़मी जाति को अनुचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर आज हो रहे आंदोलन का व्यापक असर कोडरमा में भी देखने को मिल रहा है। जिले में ट्रेन परिचालन बुरी तरह प्रभावित है। कई ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। इससे रोजाना ट्रेन से आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस को गोमो में रोक दिया गया, वहीं गया से खुलने वाली ईएमयू ट्रेन को आज नहीं चलाया गया। इन दोनों ट्रेनों से प्रतिदिन हजारों निर्माण मजदूर कोडरमा पहुंचते हैं, जिनके न आने से कई घरों की ढलाई और निर्माण कार्य ठप हो गया है। इसके अलावा दर्जनों मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें दो से पांच से छः घंटे की देरी से कोडरमा पहुंचने की संभावना है। स्टेशन परिसर में भीड़ न के बराबर है और पूरा इलाका सुनसान नजर आ रहा है। इधर, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से बस संचालक भी परेशान हैं, क्योंकि हजारीबाग, रामगढ़, रांची, नवादा और बिहार शरीफ जाने के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। वन्दे भारत और दुरंतो जैसी कई वी आई पी ट्रेनें भी लगभग 5 घंटे से कोडरमा के आस पास के स्टेशनों पर खड़ी है।
सुरक्षा की दृष्टि से आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ जिला पुलिस बल की विशेष टीम को स्टेशन परिसर और बाहर तैनात किया गया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
बाइट - यात्री।
बाइट - विकाश कुमार, स्टेशन अधीक्षक कोडरमा
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAMIT AGGRWAL
FollowSept 20, 2025 10:08:200
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 20, 2025 10:08:010
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 20, 2025 10:07:550
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowSept 20, 2025 10:07:12Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ୫୭ ନମ୍ବର ଜାତୀୟ ରାଜପଥର ପୁବୁସାହି ନିକଟରେ ଖୋର୍ଦ୍ଧା ଅବକାରୀ ବିଭାଗର ଚଢାଉ, ୪୦କେଜି ଗଞ୍ଜେଇ ଜବତ, ୨ ଗିରଫ ।
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowSept 20, 2025 10:07:020
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:06:190
Report
WJWalmik Joshi
FollowSept 20, 2025 10:05:280
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 20, 2025 10:05:200
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:05:070
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:04:390
Report
ADAnup Das
FollowSept 20, 2025 10:04:230
Report
DRDivya Rani
FollowSept 20, 2025 10:04:130
Report
STSumit Tharan
FollowSept 20, 2025 10:03:470
Report
G1GULSHAN 1
FollowSept 20, 2025 10:03:360
Report
VAVijay Ahuja
FollowSept 20, 2025 10:03:040
Report