Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
190010
SKUAST–Kashmir शालिमार परिसर में 14–16 फरवरी कृषि मेले से किसानों को मिलेगी नई तकनीक
FWFAROOQ WANI
Feb 06, 2026 12:35:51
Srinagar,
Srinagar: Vice Chancellor of SKUAST–Kashmir, Professor Nazir Ahmad Ganai, on Thursday said that the university is organising a three-day Agriculture Fair on February 14, 15 and 16 at the SKUAST–Kashmir Shalimar campus. Addressing a press conference in Srinagar, Prof. Ganai said that farmers, small business owners and young entrepreneurs running new start-ups from across the region will participate in the fair. He said the event will be a unique and large-scale agriculture fair, where the latest farming machinery, modern agricultural equipment, new technologies and innovative practices will be showcased for the benefit of farmers and agri-entrepreneurs. Prof. Ganai added that the fair aims to promote innovation, entrepreneurship and modernisation in the agriculture sector of Jammu and Kashmir.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AOAjay Ojha
Feb 06, 2026 15:45:32
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: कलिंजरा थाना क्षेत्र के घोटिया आम्बा क्षेत्र की पहाड़ी पर बरातीयों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में बस में सवार तीन बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी मिलते ही बागीदौरा डीएसपी और कलिंजरा थाना अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को बस से बाहर निकाला और चिकित्सालय पहुंचाया, घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, एडीएम राजीव द्विवेदी और एसपी सुधीर जोशी भी हॉस्पिटल पहुचे और अस्पताल में भी सारे घायलों को भर्ती करने के प्रबंध शुरू कर दिए हैं, हादसा इतना दर्दनाक था कि उसे 40 घायल है उसमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है, इन चारों को बड़ोदिया से बांसवाड़ा रेफर किया गया बांसवाड़ा से उदयपुर रेफर किया जाना है। बागीदोरा mla जयकृष्ण पटेल भी अपनी गाड़ी से घायलों क़ो लेकर हॉस्पिटल पहुचे, वही CMHO डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने इस हादसे मे 8 108 एम्बुलेंस तत्काल मोके पर पहुंचाई और हॉस्पिटल मे घायलों के पुख्ता इंतजार किए
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 15:40:14
Bhimsen, Garhi Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग पर की बड़ी कार्रवाई कानपुर विकास प्राधिकरण ने आज 6 फरवरी 2026 को जोन-1बी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में गंगा बैराज क्षेत्र के पास करीब 16 बीघा जमीन पर हो रही गैरकानूनी प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, खंभे और अधूरे मकानों को जेसीबी से गिराया गया। कार्रवाई में पुलिस बल और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि जमीन या मकान खरीदने से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से उसकी वैधता जरूर जांच लें। बिना नक्शा पास कराए निर्माण करना गलत है और इससे नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण पर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 15:37:49
Narpat Nagar, Uttar Pradesh:रामपुर:: कोतवाली स्वार क्षेत्र में आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही। मामला कोतवाली स्वार क्षेत्र के गांव मधुपुरा का बताया जा रहा है, जहां उत्तराखंड के थाना रामनगर, खताड़ी नियर ब्रिगेड निवासी सत्यम सिंह अपने दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि सत्यम सिंह ने बर्थडे पार्टी के दौरान अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस ने जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। इसके बाद सत्यम सिंह और मधुपुरा निवासी रोचक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि हर्ष फायरिंग की घटना कुछ दिन पुरानी है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma
Feb 06, 2026 15:36:08
Jaipur, Rajasthan:मोरेपाल सुमन ने नोटिस का जवाब, अब अनुशासन समिति के पाले में मामला ! क्या होगी कार्रवाई ? अंता विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन ने नोटिस का जवाब दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष मदन राठौड़ को मोरपाल का जवाब मिल गया है और अब इसे अनुशासन समिति में भेजा जा रहा है। ऐसे में पार्टी में सियासी चर्चा तेज हो गई है कि क्या मोरपाल सुमन के खिलाफ कार्रवाई होगी? या फिर महज खानापूर्ति होगी। बारां जिले के अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने मोरपाल सुमन को अपना प्रत्याशी बनाया था। हालांकि मोरपाल सुमन की हार हो गई थी। हाल ही मोरपाल ने पार्टी नेतृत्व को चिट्ठी लिखकर अपनी हार के लिए तीन विधायकों के साथ ही जिला अध्यक्ष और एक बड़े नेता को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही यह चिट्ठी सार्वजनिक हो गई थी, जिसे पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना। इसके बाद दो फरवरी को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोरपाल सुमन को नोटिस जारी कर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए तीन दिन का समय दिया था। इधर तीन दिन की अवधि में मोरपाल सुमन ने पार्टी अध्यक्ष मदन राठौड़ को अपना जवाब भेज दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि मोरपाल सुमन का जवाब प्राप्त हो गया है। हालांकि उन्होंने जवाब क्या आया इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन जब उनसे पूछा कि क्या इस मामले को पार्टी की अनुशासन समिति को भेजा जाएगा, तो उन्होंने कहा कि हां और फोन कट कर दिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई पार्टी की अनुशासन समिति ही तय करेगी। वायरल चिट्ठी में इनका नाम है ... पूरा मामला मोरपाल की वायरल चिट्ठी से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, विधायक ललित मीणा विधायक और विधायक राधेश्याम बैरवा के साथ ही पार्टी जिला अध्यक्ष और अन्य नेताओं के नाम लिखे थे। इधर इस बारे में ललित मीणा से सवाल किया गया तो उन्होंने इतना कहा कि “यह हमारे परिवार और पार्टी का अंदरूनी मामला है। पार्टी अपने स्तर पर इसे देख लेगी। वहीं राधेश्याम बैरवा ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “यह बात बिल्कुल गलत है। ऐसा नहीं है मौेर्पाल जी के साथ हम सबने मिलकर चुनाव लड़ा है, हार जीत जनता के हाथ है। लगातार मैंने और ललितजी दोनों ने चुनाव प्रचार किया है। हारने पर उन्होंने आरोप क्यों लगाए मोरपालजी बताएंगे, पार्टी अध्यक्ष ने मोरपाल से जवाब मांगा है। पार्टी हार पर विचार कर रही है, प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष समीक्षा कर रहे हैं। मोरपाल सुमन की चिट्ठी वायरल होना, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का नोटिस और मोरपाल सुमन जवाब के बाद अब मामला अनुशासन समिति तक पहुंच गया। यह सब भाजपा की अंदरूनी राजनीति में आपसी खींचतान को उजागर कर रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि क्या अनुशासन समिति सिर्फ मोरपाल सुमन तक सीमित रहेगी या चिट्ठी में जिन बड़े नेताओं के नाम आए हैं, उनसे भी पूछताछ होगी? क्या जांच के दौरान और नाम सामने आ सकते हैं? क्या मौजूदा भाजपा संगठन और कैडर इतने प्रभावशाली नामों पर भी कारण बताओ नोटिस या कार्रवाई करने की स्थिति में हैं? इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल भविष्य के गर्भ में हैं, लेकिन इतना तय हैं कि यह मामला आने वाले दिनों में भाजपा की अंदरूनी राजनीति को और गरमाने वाला है。
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 15:35:52
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। जनपद के थाना जसराना क्षेत्र मैं गुरुवार की रात को एक मरीज को लेने जा रही सरकारी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल चालक का उपचार के दौरान मौत हो गई।जसराना सामुदायिक केंद्र पर तैनात एंबुलेंस चालक श्याम सिंह उम्र 50 वर्ष ‌ किसी मरीज को लाने के लिए एंबुलेंस से जा रहा था। तभी रास्ते में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गई। दुर्घटना में चालक बुरी तरह‌ केविन‌ मे फस गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची थानापुलिस ने घायल को केविन से निकलकर सामुदायिक‌ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया बाद में‌ हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल ड्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर चालक के परिवार के लोग भी पहुंच गए। ‌ उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। शुक्रवार को शब का पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया गया।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 06, 2026 15:35:14
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाकर दर्जनों मकान ध्वस्त किए गए. सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह कार्रवाई सिकंदरपुर स्थित प्रभात जर्दा फैक्ट्री से लेकर लकड़ीढाई इलाके तक की गई. अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे और बांध पर बने अवैध मकानों, दुकानों, झोपड़ियों और अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. जैसे ही विशेष टीम मौके पर पहुंची, इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रशासन की टीम ने सड़क और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने घरों व झोपड़ियों को हटाया. कई लोग स्वेच्छा से अपना सामान हटाने लगे, जो नहीं हटे उन पर बुलडोजर चलाया गया. भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो.
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 15:34:42
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला मलकापुर में शाम 7:00 बजे गश्ती पुलिस ने सभासद प्रतिनिधि की अध्यक्षता में एक बैठक करके मोहल्ला वासियों से सीधे संवाद किया और सुरक्षा को लेकर एहतियात बरतने की अपील की। उपनिरीक्षक विपिन चंद्र ने सभासद प्रतिनिधि जुनैद अली खां की अध्यक्षता में आयोजित सुरक्षा बैठक में मोहल्ला वासियों को बताया कि किस तरह से संदिग्ध लोगों की पहचान करनी है और किस तरह से रात्रि के वक्त अपनी, परिवार तथा घरों की सुरक्षा करनी है, इस बारे में रायशुमारी की। उन्होंने कहा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वार्डों में यह सुरक्षा बैठकें की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने संपन्न लोगों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। साथ ही सभासद प्रतिनिधि से भी कहा कि मोहल्ले की तिराहों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे की नगर पालिका परिषद से व्यवस्था करवायें ताकि अपराधों पर अंकुश लगाने में कामयाबी मिले। उपनिरीक्षक ने कहा संदिग्ध लोगों के मोहल्ले में अगर आमद होती है तो तुरंत उससे उसका परिचय पूंछे अगर संदिग्ध लगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर फिरोज अली खान, राजाराम, सिराज खान, मोअज्जम खान, यामीन खान, बाबूराम अफगान मनन साकिब खान, फहीम खान आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 06, 2026 15:33:57
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन。 महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए मुंबई से आई एक महिला श्रद्धालु के साथ कथित रूप से मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है जिसका विडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने थाना महाकाल में लिखित शिकायत देकर मंदिर में तैनात महिला सिक्योरिटी गार्ड पर हाथापाई, धक्का-मुक्की और जबरन मंदिर से बाहर निकालने के आरोप लगाए हैं。 पीड़िता ने बताया कि वह 05 फरवरी को अपने तीन दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के दौरान जब वह मंदिर के गणेश मंडपम में मौजूद थी, तभी एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आगे बढ़ने को कहा। पीड़िता के अनुसार, उसने यह स्पष्ट किया कि वह चल रही है, इसके बावजूद दूसरी महिला सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ हाथापाई करते हुए धक्का दिया。 महिला श्रद्धालु का आरोप है कि जब उसने हाथ न लगाने की बात कही तो 2 से 3 अन्य महिला सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गईं, कथित रूप से हंसी उड़ाई गई और फिर एक गार्ड ने उसका गला पकड़कर धक्का देना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला के साथ मारपीट की गई, वह जमीन पर गिर गई, इसके बाद 3–4 महिला सिक्योरिटी गार्ड ने जबरन हाथ-पैर पकड़कर उसे मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया। इसी के साथ पुरष गार्ड द्वारा भी अभद्रता का आरोप भी महिला ने लगाय है पीड़िता, जो कि ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में नर्स के पद पर कार्यरत है, ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से मंदिर परिसर के CCTV फुटेज की जांच कर दोषी सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है。 फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। और यहां विडिओ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.. - महिला का आवेदन - विडिओ
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 06, 2026 15:33:38
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर - विदिशा की ऐतिहासिक चलित रामलीला में आज रावण वध की लीला आयोजित होगी। शहर ही नहीं, ग्रामीण अंचलों से भी हजारों श्रद्धालु लीला देखने पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं और पूरे मेला क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बार लीला में 51 फीट ऊँचे रावण पुतले का दहन किया जाएगा। दहन से पहले भव्य आतिशबाज़ी और पहली बार इलेक्ट्रॉनिक फायर शो होगा। भगवान श्रीराम के अग्निबाण से पुतले का दहन किया जाएगा, जिसमें नाभिचक्र चलेगा और मुंह व आँखों से ज्वाला निकलेगी। लीला प्रांगण में संस्थापक पं. विश्वनाथ शास्त्री, पं. चंद्रशेखर शास्त्री और पं. चंद्रमौलि मिश्र शास्त्री की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आज की लीला में भगवान श्रीराम, हनुमान, सुग्रीव, नल-नील और वानर सेना, लंकापति रावण और उसकी सेना से युद्ध दृश्य प्रस्तुत करेंगे। राम की सेना लाल वेशभूषा में और रावण की सेना काली वेशभूषा में नजर आएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विदिशा पुलिस ने शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक सभी वाहन परिवर्तित मार्गों से गुजरेंगे। गुना–अशोकनगर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए नए रूट तय किए गए हैं और महल घाट क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जत्रपुर की ओर से वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। ASP प्रशांत चौबे के अनुसार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मेला समिति के सचिव ने बताया कि यह रामलीला सदियों से विदिशा की सांस्कृतिक पहचान रही है।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 15:33:10
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के घुरहा गांव में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला को गड़ासे से हमला करके लहू-लुहान कर दिया। घटना के नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घायल महिला का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। ग्राम घुरहा निवासी सरोज कुमारी पत्नी राममिलन के अनुसार 5 जनवरी की दोपहर वह घर में बिल्कुल अकेली थी। उसी समय गांव के पूरनमल उर्फ वर्मा पुत्र पारसनाथ, चमन, रमन, अमन पुत्रगण पूरनमल घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए पीटने लगे। बकौल पीड़िता चमन और पूरनमल के हाथ में गड़ासा था जिससे उन्होंने उसके ऊपर हमला कर दिया और वह लहू लुहान हो गई। 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सीएचसी भिजवाया गया। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
0
comment0
Report
RVRajat Vohra
Feb 06, 2026 15:32:59
0
comment0
Report
KSKamal Solanki
Feb 06, 2026 15:32:48
Dhar, Madhya Pradesh:स्लग :-विधायक ने भाई ने लूटी शराब दुकान एंकर - धार जिले के डही क्षेत्र की एक शराब दुकान से शराब लूट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडीओ में बदमाशों की खुली दबंगई साफ तौर पर नजर आ रही है, वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब दुकान के बाहर चार युवक खड़े हैं, जिनमें से एक व्यक्ति जाली के रास्ते दुकान के अंदर घुसता है और रैक में रखी शराब की बोतलें निकालकर बाहर खड़े अपने साथियों को देता है, इस तरह कई बार अंदर-बाहर करते हुए बदमाश शराब की कई बोतलें लेकर फरार हो जाते हैं, दरअसल इस वायरल वीडियो में कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह बघेल रेड टी-शर्ट में खुद शराब की दुकान से अपने कार्यकर्ताओं को बोलकर बोतल निकलवाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथी एक के बाद एक बोतलें लेकर बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान दुकान का बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर बदमाशों के सामने विनती करता नजर आता है, लेकिन दबंगई के आगे उसकी एक नहीं सुनी जाती और शराब की बोतलें उठा ली जाती हैं, एक अन्य वीडियो में शराब दुकान के बाहर हंगामा होते हुए भी देखा जा सकता है, जिसके बाद दुकान के अंदर घुसकर यह पूरी घटना अंजाम दी जाती है, बताया जा रहा है कि यह मामला मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात का है, इस पूरे मामले को लेकर डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने फोन पर जानकारी देते हुवे बताया कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के माध्यम से मिली है, लेकिन अब तक थाने में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन या फरियादी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में नजर आ रहे अर्जुन सिंह बघेल कुक्षी से कांग्रेस विधायक ओर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई हैं, वे पूर्व में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद सहित कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और फिलहाल भी कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, बताया जा रहा है कि वे विधायक प्रतिनिधि भी हैं और विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के अधिकांश कार्यों का संचालन इन्हीं के माध्यम से किया जाता है, फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ओर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, फिलहाल लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं..
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Feb 06, 2026 15:32:33
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर NHAI द्वारा सागर–कानपुर फोर लाइन सड़क निर्माण कार्य के दौरान जमीन अधिग्रहण पर कब्जे को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मातगुंवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौका में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, छतरपुर एसडीएम प्रशासनिक अमले के साथ अधिग्रहित भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्राम चौका निवासी आकाश सिंह चौहान और सचिन सिंह चौहान सहित एसडीएम अखिल राठौर और प्रशासनिक अमले के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच बहस होती दिख रही है। किसान सचिन सिंह चौहान का आरोप है कि उनकी करीब 9 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्सा फोर लाइन निर्माण के लिए अधिग्रहित किया गया है, लेकिन सिंचित भूमि को असिंचित बताकर कम मुआवजा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। किसान ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जेसीबी से खेत किनारे लगी बाउंड्री हटाई और उनके भाई आकाश सिंह के साथ अभद्रता करते हुए पुलिस बुलाकर करीब दो घंटे थाने में बैठाए रखा और झीना झपटी की गई। हालांकि, वहीं एसडीएम ने बताया कि कुछ लोग शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जिससे विवाद की स्थिति बनी थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया और समझाइश के बाद अधिग्रहित भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top