Back
वीडियो वायरल: विधायक अर्जुन सिंह बघेल के समर्थकों ने शराब दुकान लूटी
KSKamal Solanki
Feb 06, 2026 15:32:48
Dhar, Madhya Pradesh
स्लग :-विधायक ने भाई ने लूटी शराब दुकान
एंकर - धार जिले के डही क्षेत्र की एक शराब दुकान से शराब लूट और हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडीओ में बदमाशों की खुली दबंगई साफ तौर पर नजर आ रही है, वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब दुकान के बाहर चार युवक खड़े हैं, जिनमें से एक व्यक्ति जाली के रास्ते दुकान के अंदर घुसता है और रैक में रखी शराब की बोतलें निकालकर बाहर खड़े अपने साथियों को देता है, इस तरह कई बार अंदर-बाहर करते हुए बदमाश शराब की कई बोतलें लेकर फरार हो जाते हैं, दरअसल इस वायरल वीडियो में कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह बघेल रेड टी-शर्ट में खुद शराब की दुकान से अपने कार्यकर्ताओं को बोलकर बोतल निकलवाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथी एक के बाद एक बोतलें लेकर बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं, इस दौरान दुकान का बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर बदमाशों के सामने विनती करता नजर आता है, लेकिन दबंगई के आगे उसकी एक नहीं सुनी जाती और शराब की बोतलें उठा ली जाती हैं, एक अन्य वीडियो में शराब दुकान के बाहर हंगामा होते हुए भी देखा जा सकता है, जिसके बाद दुकान के अंदर घुसकर यह पूरी घटना अंजाम दी जाती है, बताया जा रहा है कि यह मामला मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात का है, इस पूरे मामले को लेकर डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने फोन पर जानकारी देते हुवे बताया कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के माध्यम से मिली है, लेकिन अब तक थाने में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन या फरियादी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में नजर आ रहे अर्जुन सिंह बघेल कुक्षी से कांग्रेस विधायक ओर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के चचेरे भाई हैं, वे पूर्व में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद सहित कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और फिलहाल भी कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, बताया जा रहा है कि वे विधायक प्रतिनिधि भी हैं और विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के अधिकांश कार्यों का संचालन इन्हीं के माध्यम से किया जाता है, फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ओर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, फिलहाल लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं..
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 06, 2026 16:45:220
Report
ADAnup Das
FollowFeb 06, 2026 16:32:460
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 06, 2026 16:32:300
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 16:31:43108
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 06, 2026 16:30:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 06, 2026 16:30:160
Report
0
Report
103
Report
104
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 06, 2026 16:18:300
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 06, 2026 16:18:130
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 06, 2026 16:17:540
Report
SASALMAN AMIR
FollowFeb 06, 2026 16:17:430
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 06, 2026 16:17:120
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 06, 2026 16:16:590
Report