Back
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीर पंजाल नाम पर हंगामा
RVRajat Vohra
Feb 04, 2026 07:38:58
Jammu,
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब भाजपा के एक नेता द्वारा “पीर पंजाल” नाम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई गई। भाजपा की ओर से कहा गया कि “जम्मू रीजन” शब्द का इस्तेमाल किया जाए, न कि केवल “पीर पंजाल”। इस बयान के बाद सदन में नारेबाज़ी शुरू हो गई। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और भाजपा पर आरोप लगाया कि “पीर पंजाल” शब्द का इस्तेमाल न करके वहां के लोगों का अपमान किया गया है। विपक्षी दलों ने मांग की कि भाजपा को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। सदन में “माफी मांगो” के नारे लगाए गए। इस दौरान भाजपा विधायकों ने भी नारेबाज़ी की। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि वह पूरी भाजपा से अकेले मुकाबला करेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष (LOP) को पीर पंजाल के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। हंगामे के बीच भाजपा विधायकों ने “डेक्सन प्लान” लिखे पोस्टर लहराए और आरोप लगाया कि कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस डिवाइड एंड रूल की राजनीति कर रही हैं और डेक्सन प्लान को फॉलो कर रही हैं। बाइट – मुज़फ्फर इक़बाल ख़ान, निर्दलीय विधायक, थानामंडी (राजौरी): उन्होंने कहा कि LOP सुनील शर्मा को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ही डिवाइड एंड रूल की नीति अपना रही है और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह नहीं पता कि पीर पंजाल के लोगों ने देश के लिए कितनी कुर्बानियां दी हैं और अगर आज जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है, तो उसमें पीर पंजाल का अहम योगदान है। बाइट – सुनील भारद्वाज, भाजपा विधायक, रामनगर (उधमपुर): उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस नेता जम्मू-कश्मीर को बांटने का काम कर रहे हैं, इसी वजह से भाजपा ने कहा कि वे डेक्सन प्लान को फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल जम्मू-कश्मीर के लोगों को पीर पंजाल और अलग-अलग नामों से बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सदन में एक बिल पेश कर रहे थे, लेकिन हंगामे के कारण कार्यवाही प्रभावित होती रही। राजौरी और पूंछ इलाके के विधायक भी विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। अजाज़ जान, जेकेएनसी विधायक, सुरनकोट (पूंछ): उन्होंने कहा कि पीर पंजाल इलाके के लोगों ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। राजौरी, पूंछ, रियासी, शोपियां और अखनूर सहित यह पूरा इलाका पीर पंजाल कहलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि LOP ने इस इलाके के लोगों की भावनाओं पर चोट की है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जावेद इक़बाल चौधरी, जेकेएनसी विधायक, बुढ़ाल: उन्होंने कहा कि LOP सुनील शर्मा ने अपनी राजनीति के लिए पीर पंजाल के लोगों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पीर पंजाल क्षेत्र में पहाड़ी और गुज्जर समुदायों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इस बयान से उनके जज़्बात आहत हुए हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:540
Report
AAAkshay Anand
FollowFeb 17, 2026 23:19:390
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:120
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 17, 2026 23:19:010
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:500
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 23:18:350
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:18:160
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:500
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 17, 2026 23:17:300
Report
SKSudarshan Khillare
FollowFeb 17, 2026 23:17:100
Report
KKKARAN KHURANA
FollowFeb 17, 2026 23:16:580
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:450
Report
ALArup Laha
FollowFeb 17, 2026 23:16:340
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowFeb 17, 2026 23:16:200
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 23:16:080
Report