Back
मोदी नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों पर: योगी ने यूपी को इंजन बताया
PGPiyush Gaur
Sept 19, 2025 12:02:31
Ghaziabad, Uttar Pradesh
भारत वर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी” का विमोचन : योगी बोले – मोदी नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों पर, यूपी बना विकास का इंजन
गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को “भारत वर्ष की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी” पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में हुए ऐतिहासिक बदलावों को विस्तार से रखा।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 के बाद भारत को नई दिशा दी। आज देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुँचने जा रहा है। पहले केंद्र की योजनाओं का लाभ महज 17 से 19 प्रतिशत लोगों तक पहुँचता था, जबकि आज 70 प्रतिशत से अधिक आबादी तक सीधा लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां:
आवास, गैस, शौचालय, राशन और स्वास्थ्य सेवाओं का गरीबों तक सीधा लाभ।
भारत आज स्टार्टअप इकोसिस्टम में नंबर-3 पर।
11 वर्षों में विकसित भारत की मजबूत आधारशिला रखी गई।
यूपी को बताया भारत का इंजन
योगी ने कहा – “भारत तब विकसित होगा जब यूपी विकसित होगा।”
उन्होंने गाजियाबाद का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी इस जिले की पहचान अपराध और गैंगस्टर फिल्मों से जोड़ी जाती थी, नोएडा को मनहूस कहा जाता था, बिजनौर और आगरा में रुकने को लोग डरते थे। लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है।
आज यूपी के पास देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे, हाईवे और मेट्रो हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12.75 लाख करोड़ से बढ़कर 35 लाख करोड़ तक पहुँच रही है।
ऐतिहासिक संदर्भ
योगी ने कहा कि 400 साल पहले भारत विश्व की नंबर-1 अर्थव्यवस्था था और 26 फीसदी हिस्सेदारी वैश्विक व्यापार में रखता था। गुलामी की मानसिकता ने भारत को पीछे धकेला और हिस्सेदारी महज 4 फीसदी रह गई। गांधीजी के स्वदेशी मंत्र से आंदोलन को धार मिली और 1947 में आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मोदी जी ने वही स्वदेशी सोच को आधुनिक विकास मॉडल में बदलते हुए देश को तेज गति दी है।
योगी का साफ संदेश: मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश इस सफर का असली इंजन होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRahul shukla
FollowSept 19, 2025 14:01:15Amethi, Uttar Pradesh:OPEN PTC- लाइक और कमेंट के चक्कर में अमेठी के रीलबाज सोशल मीडिया पर नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं
CLOSE PTC- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस रीलबाज की तलाश में जुटी है
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowSept 19, 2025 14:00:130
Report
Jhansi Rly. Settl, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना क्षेत्र नगरा सीपरी मार्ग माल गोदाम पर हुआ भीषण एक्सीडेंट 2 स्कूटर सवारों को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर स्कूटर साबर हुए गंभीर रूप से घायल घायलों को उपचार के लिए स्वस्थ केंद्र भेजा गया नो एंट्री में जम कर निकाले जाते मॉल से भरे भारी भरकम ट्रक प्रतिबंधित नो एंट्री मुख्य बाजार से रोज होता लोगो की जान से खिलवाड़ हो रहा।
1
Report
0
Report
1
Report
ASArvind Singh
FollowSept 19, 2025 13:45:360
Report
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 19, 2025 13:36:441
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 19, 2025 13:35:542
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 19, 2025 13:35:270
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 19, 2025 13:34:450
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 19, 2025 13:34:180
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 19, 2025 13:34:110
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 19, 2025 13:33:420
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 19, 2025 13:33:270
Report