Back
पश्चिमी सिंहभूम में DC के खिलाफ आक्रोश, मानकी मुंडा संघ ने निकाली रैली
APAnand Priyadarshi
Sept 09, 2025 10:52:28
Chaibasa, Jharkhand
पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय में डीसी के खिलाफ जन आंदोलन, मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति के नेतृत्व में चाईबासा शहर में निकाली गई आक्रोश रैली
मानकी मुंडा का आरोप, आदिवासी बहुल गाँव की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को डीसी पहुंचा रहे हैं चोट
ANCHOR READ:- पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त चंदन कुमार के खिलाफ लोगों की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है। उनकी कार्यशैली से नाराज संगठनों की ओर से मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति के नेतृत्व में चाईबासा शहर में आक्रोश रैली निकाली गई। इसमें झंडा, बैनर और पोस्ट लिए बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उपायुक्त चंदन कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्हें जिले से हटाने की मांग झारखंड सरकार से की गयी है।
सभी संगठनों के लोग तांबो स्थित खूंटकट्टी मैदान में एकत्र हुए और रैली की शक्ल में शहर का भ्रमण करते हुए कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां जमकर नारेबाजी की गई। मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा और महासचिव चंदन होनहागा ने कहा कि उपायुक्त लोक सेवक हैं, यहां के लोगों के हित में काम करना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन यहां आने के बाद से उपायुक्त लगातार यहां की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को चोट पहुंचाकर उसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
विकास के नाम पर मानकी मुंडा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उपायुक्त मनमाने तरीके से काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि यह कोल्हान की धरती है। यहां पारंपरिक व्यवस्था के तहत ही और संवैधानिक दायरे में काम होगा। मानकी मुंडा संघ ने दो दिनों के अंदर उपायुक्त को हटाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
BYTE:- गणेश पाट पिंगुवा - अध्यक्ष, मानकी मुंडा संघ
BYTE:- चंदन होनहागा - महासचिव, मानकी मुंडा संघ
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 13, 2025 11:03:070
Report
ASAMIT SONI
FollowSept 13, 2025 11:02:420
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 13, 2025 11:02:300
Report
RSRAKESH SINGH
FollowSept 13, 2025 11:02:150
Report
PKPravesh Kumar
FollowSept 13, 2025 11:02:010
Report
KKKARAN KHURANA
FollowSept 13, 2025 11:01:460
Report
KRKishore Roy
FollowSept 13, 2025 11:01:370
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 13, 2025 11:00:550
Report
2
Report
ANAJAY NATH
FollowSept 13, 2025 10:51:540
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 13, 2025 10:51:450
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowSept 13, 2025 10:51:330
Report
SGSagar Gaikwad
FollowSept 13, 2025 10:51:120
Report
JKJitendra Kanwar
FollowSept 13, 2025 10:51:010
Report
DSDeepesh shah
FollowSept 13, 2025 10:50:430
Report