Back
पलवल में मौलवी ने हिंदू लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया
ACAmit Chaudhary
Sept 27, 2025 00:00:45
Palwal, Haryana
palwal
हिंदू लड़की को मस्जिद में बंधक बनाया
जबरन इस्लाम कबूल कराने का प्रयास
एंकर :- हरियाणा के पलवल जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां मौलवी ने एक हिंदू लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराने का प्रयास किया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं।
हरियाणा के पलवल में मौलवी ने नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बना लिया। मौलवी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही उसके धर्म परिवर्तन की तैयारी करने लगा। उसने लड़की के हाथ से कलावा-राखी काट दी और माथे पर लगा तिलक भी मिटा दिया।
हालांकि एन वक्त पर लड़की के पिता उसे ढूंढते हुए मस्जिद तक पहुंच गए, जिसके बाद वह उसे किसी तरह छुड़ाकर घर ले आए। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मस्जिद के बाहर पुलिसबल बाहर तैनात किया गया है।
पुलिस ने मौलवी को पकड़ लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मौलवी और एक किशोर लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। पलवल सदर थाने में 8 लोगों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 12 के समेत अन्य आरोपों के साथ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मस्जिद के बाहर और पूरे इलाके में कई जगहों पर टीमें तैनात कर दी हैं।
वीओ :- लड़की के पिता के मुताबिक उसकी बेटी करीब 10 साल से रोजाना यज्ञ करती है। पूजा-पाठ के बाद तिलक लगाती है। अपने घर के साथ दूसरे के घरों में भी 100 से अधिक यज्ञ कर चुकी है। वह खुद गांव की चौपाल में रोजाना बच्चों से यज्ञ कराते हैं। इसी कारण मौलवी ने उनकी बेटी को निशाना बनाया है। गुरुवार शाम को वह टीवी ठीक कराने के लिए गांव से पलवल गया था। लड़की की मां दूध लेने गई थी। तभी घर पर एक मुस्लिम लड़का आया। उसने लड़की को कहा कि मस्जिद में मौलवी बुला रहे हैं। इसके बाद लड़की उसके साथ मस्जिद में चली गई। व्यक्ति ने बताया कि मस्जिद में गांव की 2 महिलाएं पहले से ही मौजूद थीं। इनमें से एक महिला उस लड़के की मां थी, जो लड़की को बुलाकर ले गया था। दूसरी उसकी पड़ोसन है। शाम 6 बजे जब मैं घर आया तो बेटी नहीं थी। वह गांव में बेटी को तलाश रहा था, तभी मस्जिद के बाहर उसकी बेटी की चप्पल उसे दिखाई दी। वह अंदर गया तो बेटी को बंधक बनाया हुआ था। पिता आगे बताते हैं कि वहां मौजवी के अलावा कई लोग थे। 2 महिलाओं ने धार्मिक पुस्तक पकड़ रखी थी। उसका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। लड़की के हाथ से कलावा व राखियों को काट दिया गया और उसके माथे से तिलक भी मिटा दिया। उसने तुरंत बेटी को छुड़वाया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस भी मौक़े पर पहुँच गई।
वही DSP नरेंद्र खटाना ने बताया कि इस संबंध में नाबालिग के पिता की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रात को ही नाबालिग और मौलवी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने में ले आई थी। गांव में भी पुलिस निगरानी रख रही है।
बाईट :- परिजन व पड़ोसी
बाईट :- नरेंद्र खटाना डीएसपी पलवल
13
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 10:16:180
Report
ASAJEET SINGH
FollowSept 27, 2025 10:16:100
Report
AMALI MUKTA
FollowSept 27, 2025 10:15:560
Report
SYSUNIL YADAV
FollowSept 27, 2025 10:15:460
Report
ADArvind Dubey
FollowSept 27, 2025 10:15:370
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 10:15:290
Report
1
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 27, 2025 10:08:310
Report
RSRavi sharma
FollowSept 27, 2025 10:08:110
Report
0
Report
SKSandeep Kumar
FollowSept 27, 2025 10:08:050
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 27, 2025 10:07:550
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 10:07:260
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 27, 2025 10:07:120
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowSept 27, 2025 10:07:070
Report