Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonbhadra231219

सोनभद्र: किसान की जमीन पर अल्ट्राटेक का कब्जा, पार्किंग यार्ड बना—जवाब मांग रहा किसान

ADArvind Dubey
Sept 27, 2025 10:15:37
Obra, Uttar Pradesh
ANCHOR: सोनभद्र से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां किसानों की ज़मीन पर कब्ज़े का आरोप निजी कंपनी पर लगा है। ओबरा तहसील क्षेत्र के डाला में एक किसान की लगभग दो बीघे ज़मीन पर कथित तौर पर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने कब्ज़ा कर लिया और वहां गाड़ियों का पार्किंग यार्ड बना दिया। किसान न्याय की गुहार लगाता रहा, लेकिन प्रशासनिक जांच टीम भी कंपनी के दबाव में चुप्पी साधे रही। सवाल ये है कि जब किसान की ज़मीन ही सुरक्षित नहीं है, तो इंसाफ की उम्मीद आखिर कहां से करेगा किसान। VO: ओबरा तहसील के डाला निवासी किसान अरुण प्रकाश पाठक की सड़क किनारे की करीब 2 बीघे उपजाऊ ज़मीन पर कथित रूप से निजी कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने कब्ज़ा कर लिया। किसान का आरोप है कि कंपनी ने उनकी जमीन पर जबरन गाड़ियों का पार्किंग यार्ड बना दिया। किसान ने इसकी शिकायत लेखपाल, कानूनगो और एसडीएम ओबरा से कई बार की। यहां तक कि एसडीएम ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम भी गठित की। लेकिन टीम मौके पर पहुंची तो नापी करने के बजाय कंपनी के दबाव में आकर चुपचाप लौट आई। नतीजा ये हुआ कि न तो ज़मीन का सीमांकन हुआ और न ही कोई ठोस कार्रवाई। अब किसान दर-दर भटक रहा है न्याय की गुहार लगाता हुआ जिला अधिकारी के कार्यालय तक पहुंचा है। पीड़ित का साफ कहना है कि जब तक उसकी ज़मीन वापस नहीं दिलाई जाएगी, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। Vo: वहीं इसे लेकर पीड़ित किसान अरुण कुमार पाठक ने आरोप बताया कि मेरी पुश्तैनी ज़मीन पर जबरन कब्ज़ा कर लिया गया है। मैंने अधिकारियों से बार-बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई की जगह सब चुप हो गए। मुझे बस मेरी ज़मीन वापस चाहिए। BYTE : अरुण प्रकाश पाठक – पीड़ित किसान
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDevendra Singh
Sept 27, 2025 11:34:52
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Sept 27, 2025 11:34:33
Kushinagar, Uttar Pradesh:एंकर/विओ:- कुशीनगर में नवरात्रि और आगामी त्यौहार को लेकर जिले की शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके इसको लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिन और देर शाम को पैदल गस्त कर रही हैं..कसया नगर में गोरखपुर मण्डलायुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा और पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर शिवासिम्पी चिनप्पा ने जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ कसया कस्बे में पैदल गश्त किया..इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों और आम जनता से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि पुलिस प्रशासन त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है...त्यौहारों पर प्रशासन और पुलिस की ये संयुक्त पहल, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है,उच्च अधिकारियों ने पैदल ग्रस्त के बाद कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी के साथ और तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अहम दिशा निर्देश जारी किए बाइट- शिवासिम्पी चिनप्पा,पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Sept 27, 2025 11:34:19
Hamirpur, Himachal Pradesh:हमीरपुर-: बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बस स्टैंड से प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर तक पहुंचे ग्रामीण, आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, ट्रांसफार्मर खराब होने से बीते 20 दिनों से गांव की बिजली व्यवस्था धडाम, बिजली न होने से पेयजल सहित अन्य समस्याओं से परेशान ग्रामीण, विभागीय कर्मचारियों पर समस्या के समाधान करने के एवज में ग्रामीणों से पैसे माँगने का आरोप, ग्रामीणों ने समस्या के समाधान न होने तक घर वापस न जाने की दी चेतावनी, सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदुपुर गांव का मामला..।। BYTE:-पांनकुमारी (ग्रामीण) BYTE:-संतोष कुमार (ग्रामीण) BYTE:-शिवकुमार (ग्राम प्रधान)
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Sept 27, 2025 11:32:31
0
comment0
Report
DVDavit Verma
Sept 27, 2025 11:32:22
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਸੀਜਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਮਠਿਆਈਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੋਂ ਲਏ ਸੈਂਪਲ ਖੋਏ ਮਠਿਆਈਆਂ ਦੁੱਧ ਦੇ ਲਈ ਸੈਂਪਲ ਖਰੜ ਸਤੰਬਰ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਸੀਜਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਖਰੜ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮਠਿਆਈਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੋਂ ਖੋਆ ਅਤੇ ਦੁੱਧ ,ਵਰਗੀਆਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਸੈਂਪਲ ਲਏ ਹਨ ।ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਡੀਐਚਓ ਮੋਹਾਲੀ ਡਾਕਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਬੜਿੰਗ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੈਂਪਲ ਲਏ ਹਨ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਖਰੜ ਵਿਖੇ ਵੀ ਮਠਿਆਈਆਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਖੋਆ ਮਠਿਆਈਆਂ ਅਤੇ ਦੁੱਧ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਲਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਤਕਰੀਬਨ 700 ਦੇ ਕਰੀਬ ਸੈਂਪਲ ਗਏ ਹਨ ਜਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਕਈ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਕਈ ਕੇਸ ਚੱਲਦੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਤੱਕ ਸੇਫਟੀ ਸਟੈਂਡਰਡ ਫੂਡ ਐਕਟ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 33 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਜੁਰਮਾਨੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਕੋਲ ਜਮਾ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ 35 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਜੁਰਮਾਨੇ ਵਜੋਂ ਕਈ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਖਰੜ ਡਿਵਲਪਮੈਂਟ ਸੈਂਪਲਿੰਗ ਗੁਰੂਪ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਈ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਖਿਲਾਫ ਜੋਕਿ ਨਕਲੀ ਖੋਆ ਮਠਿਆਈਆਂ ਵੇਚ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਦਾ ਖਿਲਵਾੜ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਸੀ। ਤੇ ਅੱਜ ਕੱਲ ਜੋ ਕਈ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਗਲਤ ਮਠਿਆਈਆਂ ਖੋਆ ਦੁੱਧ ਨਕਲੀ ਵੇਚ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਸ ਨਾਲ ਜਿਥੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਲੱਗਦੀਆਂ ਹਨ ਉਥੇ ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਗੁਰਦੇ ਕਿਡਨੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਆਪਣੀ ਮੁਹਿੰਮ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਜਿਲ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਡੀਐਚਓ ਡਾਕਟਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਬੜਿੰਗ ਇੱਕ ਦੁੱਧ ਵਾਲੀ ਗੱਡੀ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Sept 27, 2025 11:32:13
Jaipur, Rajasthan:खबर - TV + HYPER KHABAR... जिला KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा - बानसूर जिला रिपोर्टर - Amit Yadav इन्फॉर्मर - भारत शर्मा लोकेशन– नारायणपुर Mob:-6376226313 Twitter:- @amitktp888, @BharatS43184985 इंट्रो:--नारायणपुर(कोटपूतली-बहरोड)....कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर आज गोपालन व ग्रह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैढम रहे जिन्होंने बानसूर के नारायणपुर में डूंगरिया धाम पर देवनारायण महाराज की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लिया उनके साथ क्षेत्रीय विधायक देवी सिंह शेखावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना एवं कई भूतपूर्व राजनेता सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। जवाहर सिंह बैढम ने कहा भजनलाल सरकार में देवी देवताओं के लिए हर जगह पैनोरमा बनाया जा रहा है। इसी प्रकार से सनातन धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए भजन लाल सरकार कृत संकल्प है इसी मौके पर इंद्राज गुर्जर और पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने एवं आम जन एक स्वर में कहा कि जवाहर सिंह बेढम कैबिनेट मंत्री और बड़े पद पर आसीन हो ऐसी आम पब्लिक ने भगवान से और देवनारायण महाराज से प्रार्थना की। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा ।श्रद्धालुओं के लिए भोजन व प्रसादी की व्यवस्था थी जो निरंतर जारी थी और भी गणमान्य लोग पहुंच रहे थे। कार्यक्रम बहुत ही सुंदर और शांतिपूर्वक रहा। बाइट:--01...जवाहर सिँह बैढम ग्रह राज्य मंत्री....
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Sept 27, 2025 11:32:00
Saiki, Bihar:स्लग/शो-कॉज नोटिस जारी। शासकीय कन्या उ.मा.वि. भटगांव का है मामला, डीईओ ने किया निरीक्षण तो खुल गई पोल, शासकीय उ.मा.वि. जमगहन में भी दो शिक्षिका नदारद। 21कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, कार्यवाही की लटकी तलवार। एंकर/सारंगढ़-विलाईगढ़ जिले में सरकारी स्कूलो मे शिक्षा का स्तर सुधारने के लिये जिला प्रशासन लगातार कसावट का दावा कर रहा ! है किन्तु इस कसावट का पोल तब खुल गया जब जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया औचक निरीक्षण में शास. कन्या उ.मा. शाला भटगांव पहुंचे। जहा एक नहीं दो नहीं बल्कि प्रभारी प्राचार्य से लेकर प्यून तक कुल 21 सरकारी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी को शो कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है। वही 22 सितंबर को शास.उ.मा. शाला जमगहन में भी दो कर्मचारी | अनुपस्थित मिले। उनको भी नोटिस जारी किया गया है। दरअसल संवेदनशील कलेक्टर के मंशाअनुरूप जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया शासकीय स्कूलो का औचक | निरीक्षक का कार्य कर रहे है इस कड़ी में 11 सितंबर को वे शास कन्या उ.मा.शाला | भटगांव पहुंचे जहा यह देखकर दंग रहे गये कि इस स्कूल में कुल 21 सरकारी कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी के अनुपस्थित है। जिसके बाद आज सभी को नोटिस जारी कर तीन दिनो मे जवाब मांगा गया है।
0
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 27, 2025 11:31:49
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा-जैसलमेर खबर की लोकेशन-जैसलमेर रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 (नवरात्रि विशेष) शंकर दान जैसलमेर एक ऐसी देवी जिससे आज भी कांपती है पाकिस्तानी सेना 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध व ऑपरेशन सिन्दूर का साक्षी है ये मंदिर थार की वैष्णोदेवी,सैनिकों की देवी,रूमाल वाली के नाम स जानी जाती है तनोट माता भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित है तनोट मन्दिर BSF के जवानो के कंधों है मन्दिर का जिम्मा पूजा से लेकर भंडारे का BSF के जवान सम्भालते है जिम्मा रुमाल बांधने से होती है मनोकामना पूर्ण पाकिस्तान के ब्रिगेडियर शाहबाज हुसैन भी थे इस देवी के मुरीद, मन्दिर परिसर में रखे गए है पाकिस्तान सेना द्वारा गिराए बम जैसलमेर (शंकर दान जैसलमेर) शारदीय नवरात्र के चलते शक्तिपीठों पर इन दिनों जहां भक्तों का हुजूम देखने को मिल रहा है। हर कोई माता जगदंबा के दरबार में पहुंच रहा है। और अपने परिवार व देश में अमन चैन की कामना कर रहा है। ऐसे में सरहदी जैसलमेर से 120 किलोमीटर दूर भारत-पाक सीमा पर एक ऐसी देवी का मंदिर है। जिसका जिम्मा सामान्य पुजारी के जिम्मे नही बल्कि फर्स्ट डिफेंस ऑफ लाइन कही जाने वाली बीएसएफ के जवानों के कंधों पर है। 1965 से बीएसएफ के जवान ही इस मन्दिर का जिम्मा लिए हुए है। पूजा-आरती से लेकर यहां चलने वाले भंडारे तक की जिम्मेदारी बीएसएफ के जवानों के कंधों पर है। और इसी कारण तनोट स्थिति तनोट माता मंदिर को थार की वैष्णो देवी, सैनिकों की देवी, रुमाल वाली देवी के नाम से जाना जाता है। साल में दोनों चैत्र व आश्विन नवरात्रि में यहां भक्तों का हुजूम देखने को मिल रहा है जहां देश भर से श्रद्धालु इस मंदिर में पहुँच रहे है। नवरात्रा के पहले दिन अलसुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है। जो पूरे नवरात्र के 9 दिन चलता है। वैसे सप्तमी माता का विशेष दिन होता है। तनोट को आवड़ माता का अवतार माना जाता है। वही सामान्य दिनों में भी भक्तजन माता के दरबार में पहुंचते हैं। 1965 व 1971 में पाकिस्तान सेना द्वारा गिराए गए बम जो फटे ही नहीं उनमें से कई बम तनोट माता मंदिर परिसर में दर्शकों के देखने के लिए रखे गए है। वहीं पाकिस्तान के ब्रिगेडियर शाहबाज हुसैन द्वारा तनोट माता मंदिर में चढ़ाए गए चांदी के चार क्षत्र भी दर्शकों के देखने के लिए रखे गए हैं। इसी के साथ इस मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन बीएसएफ के जवानों द्वारा किया जाता है। जहां राजा हो या रंक एक पंक्ति में बैठकर माता का प्रसाद लेते हैं और बीएसएफ के जवान उन्हें भोजन परोसते है। वहीं तनोट माता मंदिर के पास ही रुमाल वाली देवी जिसे मनसा देवी के नाम से भी जाना जाता है। यहां मान्यता है कि जो भी सच्चे मन से इस मंदिर में रुमाल बांधकर अपनी मनोकामना मांगता है। उसे माता पूर्ण कर देती है और इसी के चलते यहां कई भक्त रुमाल बांधते हैं और जब उनकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है तो वापस आकर उस रुमाल को खोल देते हैं और मां का आशीर्वाद लेते हैं। विश्व विख्यात 1965 व 1971 के भारत-पाक युध्द के साक्षी तनोट माता के मंदिर में भी नवरात्रि के दिनों में भक्तो का हुजूम देखने को मिल रहा है। जहां 1965 में 4000 के करीब व 1971 के युद्ध में पाकिस्तान द्वारा 450 बम गिराए थे। लेकिन माँ के आशीर्वाद से एक भी इस क्षेत्र में फटा नही। वही भारतीय सेना विजय रही। वही गिराए गए बमो में से कई बम मन्दिर में रखे हुए भी है। इसी के साथ पहलगाम हमले के बाद जब भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर को अंजाम दिया तो पाकिस्तान ने जवाबी हमले में जैसलमेर सीमा में भी ड्रोन हमले किए 100 से ज्यादा ड्रोन व मिसाइलें जैसलमेर के इलाके में दागी गई लेकिन एक भी बम विस्फोट नही हुआ इतना ही नही आसमान में ही उस हमले को नस्तनाबूत किया गया। जैसलमेर पर पाकिस्तान द्वारा किए सभी हमले विफल रहे। ऐसे में लोगो की मान्यता है कि तनोट माता के आशीर्वाद से ही पाकिस्तान को हर बार मुँह की खानी पड़ती है क्योंकि इस सरहद की रखवाली BSF जवानों के साथ ही तनोट माता करती है। 1965 के युद्ध के बाद सीमा सुरक्षा बल ने यहाँ अपनी चौकी स्थापित कर इस मंदिर की पूजा-अर्चना व व्यवस्था का कार्यभार संभाला तथा वर्तमान में मंदिर का प्रबंधन और संचालन सीसुब की एक ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। मंदिर में एक छोटा संग्रहालय भी है। जहाँ पाकिस्तान सेना द्वारा मंदिर परिसर में गिराए गए वे बम रखे हैं जो नहीं फटे थे। सीसुब पुराने मंदिर के स्थान पर अब एक भव्य मंदिर निर्माण करा रही है। आश्विन और चैत्र नवरात्र में यहाँ विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। पुजारी भी सैनिक ही है। सुबह-शाम आरती होती है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक रक्षक तैनात रहता है, लेकिन प्रवेश करने से किसी को रोका नहीं जाता। फोटो खींचने पर भी कोई पाबंदी नहीं। इस मंदिर की ख्याति को हिंदी फिल्म ‘बॉर्डर’ की पटकथा में भी शामिल किया गया था। दरअसल, यह फिल्म ही 1971 युद्ध में लोंगेवाला पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना के हमले पर बनी है। बाइट - पुजारी तनोट माता मंदिर PTC- शंकर दान, जैसलमेर बाइट -नीरज शर्मा, कमांडेड बीएसएफ बाइट - श्रद्धालु 1-4
0
comment0
Report
Sept 27, 2025 11:31:15
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Sept 27, 2025 11:30:50
Chaka, :( TVU 9 आतंकवाद का खात्मा एक सामूहिक ज़िम्मेदारी है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही टीआरएफ की कहानी एक गंभीर ख़तरा: एलजी सिन्हा लोगों को चरमपंथी दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने की ज़रूरत; "जम्मू-कश्मीर के इतिहास में अब पत्थरबाज़ी खत्म हो गई है, दशकों के कष्टों के बावजूद, जम्मू-कश्मीर में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे हैं" सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद के समूल नाश के लिए जन समर्थन बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई सिर्फ़ सुरक्षा बलों की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि नागरिकों को भी इसमें अपना योगदान देना चाहिए।" उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर टेररिस्ट रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) जैसे समूहों द्वारा फैलाई जा रही कहानियों को नज़रअंदाज़ किया जाए, तो ये "गंभीर ख़तरा" बन सकती हैं। सिन्हा ने पूरे देश में आतंकवाद को कम करने में सुरक्षा एजेंसियों की सफलता की सराहना की और कहा कि चरमपंथी हिंसा में, ख़ासकर पूर्वोत्तर में, काफ़ी कमी आई है। उन्होंने भारत के साथ सीधे संघर्ष जीतने में नाकाम रहने के बाद पाकिस्तान पर "छद्म युद्ध" को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि पड़ोसी देश अशांति पैदा करने के लिए लोगों को कट्टरपंथी बना रहा है। एक दिन पहले, सिन्हा ने सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एकीकृत मुख्यालय (यूएचक्यू) की बैठक की अध्यक्षता की थी, तथा बलों को आतंकवाद और उसके "संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र" के खिलाफ गति बनाए रखने का निर्देश दिया था।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Sept 27, 2025 11:30:41
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - नवरात्रि पर्व के बीच एक वीडियो तेजी हो रहा वायरल.... मण्डला - मध्यप्रदेश के मंडला ज़िले के निवास नगर में नवरात्रि पर्व के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने हर किसी को चकित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लगभग 20 छात्राएं अचानक महाकाली माता के दरबार में भाव-विभोर होकर पहुँच गईं । बताते हैं की विद्यालय परिसर में ही छात्राओं पर माता का भाव आना शुरू हो गया । बच्चियाँ स्कूल ड्रेस में ही माता के जयकारों के साथ नाचती-गाती हुई नगर के बाज़ार चौक स्थित गायत्री माता मंदिर महाकाली पंडाल की ओर निकल पड़ीं । चारों ओर जय काली माँ के जयकारे गूंजने लगे और देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई।
0
comment0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Sept 27, 2025 11:30:15
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top