Back
मुंबई के जोहू बीच पर रेट कार्ड से दुख सुनने वाला युवक वायरल, पुलिस पूछताछ
APAshwini Pandey
Mar 26, 2026 12:36:22
Mumbai, Maharashtra
डिटेल स्क्रिप्ट - देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इन दिनों एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति लोगों की परेशानियाँ और दुख सुनने के लिए बाकायदा रेट कार्ड के साथ बैठा दिखाई दे रहा है।
इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम पृथ्वीराज बोहरा है, जो मुंबई के मशहूर समुद्र तट जुहू बीच समेत शहर की अलग-अलग जगहों पर बैठकर लोगों का दुख सुनने का काम करते हैं।
पृथ्वीराज बोहरा ने लोगों की परेशानियाँ सुनने के लिए एक दिलचस्प रेट कार्ड तैयार किया है。
ग्राफ़िक्स इन..
छोटा दुख सुनने के लिए २५० रुपये
बड़ा दुख सुनने के लिए ५०० रुपये
दुख सुनकर रोने के लिए १००० रुपये
ग्राफ़िक्स आउट ..
वीडियो सामने आने के बाद जब हमने पृथ्वीराज बोहरा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि यह आइडिया उनके दिमाग में काफी समय से था। अब वह इस विचार को अमल में लाते हुए मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बैठते हैं, जहाँ लोग आकर अपनी परेशानी उनसे साझा करते हैं。
पृथ्वीराज के मुताबिक उनके पास आने वाले लोग अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी समस्याएँ साझा करते हैं,
ग्राफ़िक्स इन..
प्रेम संबंध टूटने का दुख
पैसों की कमी
नौकरी से जुड़ी परेशानियाँ जैसे मुद्दे शामिल होते हैं।
ग्राफ़िक्स आउट ..
उन्होंने बताया कि वह सिर्फ लोगों की बात सुनते ही नहीं, बल्कि कई बार उन्हें समस्या से बाहर निकलने के सुझाव भी देते हैं।
जब हमने उनसे पूछा गया कि वह लोगों के दुख पर रोते कैसे हैं, जबकि इसके लिए भी उन्होंने फीस तय की है, तो पृथ्वीराज ने बताया कि जब कोई अपनी परेशानी बताता है तो वह खुद को उस स्थिति से जोड़कर देखने की कोशिश करते हैं। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण उनकी आँखों से आँसू निकल आते हैं।उन्होंने बातचीत के दौरान हमारे सामने रोकर भी दिखाया।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक भी पहुँचा भी पहुंचा था और तब से पुलिस पृथ्वीराज की तलाश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को जानकारी को जानकरी मिली की पृथ्वीराज बोहरा चौपाटी पर पहुंचे हैं, तो पुलिस टीम उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि चौपाटी या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुमति लेना जरूरी है।
पृथ्वीराज बोहरा का यह अनोखा तरीका भले ही कमाई का एक नया मॉडल हो, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा कर दिया है। क्या आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने अकेले हो गए हैं कि अपना दुख साझा करने के लिए उन्हें परिवार, दोस्त या रिश्तेदार तक नहीं मिल रहे? ऐसे में लोग किसी ऐसे व्यक्ति के पास जाकर अपना मन हल्का कर रहे हैं, जिसे वे पहले से जानते तक नहीं।
यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, बल्कि आधुनिक शहरी जीवन में बढ़ते अकेलेपन और भावनात्मक दूरी की तरफ भी इशारा करती है。
इनपुट-
पृथ्वीराज की चौपाटी पर बैठे हुए शॉट्स
रेट कार्ड के शॉट्स
हमारे कैमरे पर रोने के शॉट्स
पृथ्वीराज से बातचीत
पुलिस द्वारा उन्हें ले जाते समय वॉक थ्रू और शॉट्स
पुलिस से छूटने के बाद दुबारा बातचीत
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowMar 26, 2026 13:38:140
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 26, 2026 13:37:520
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 26, 2026 13:37:360
Report
ASArvind Singh
FollowMar 26, 2026 13:37:220
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 26, 2026 13:36:590
Report
PJPrashant Jha2
FollowMar 26, 2026 13:36:520
Report
CRCHANDAN RAI
FollowMar 26, 2026 13:36:350
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 26, 2026 13:36:110
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 26, 2026 13:35:590
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 26, 2026 13:35:480
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 26, 2026 13:35:270
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 26, 2026 13:35:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 26, 2026 13:34:47Noida, Uttar Pradesh:पटेलनगर में नाबालिग के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास; आरोपी गिरफ्तार
0
Report
HGHarish Gupta
FollowMar 26, 2026 13:34:330
Report