Back
महाभारत के युधिष्ठिर साइबर ठगी से बचाए गए, गजेंद्र चौहान को 98 हजार वापस
NJNitish Jha
Dec 20, 2025 08:05:44
Mumbai, Maharashtra
महाभारत के युधिष्ठिर हुए साइबर ठगी का शिकार, मुंबई की ओशिवारा पुलिस की तत्परता से 98 हजार रुपये सुरक्षित; पुलिस का किया धन्यवाद। टीवी धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गजेंद्र सिंह चौहान साइबर ठगी का शिकार हो गए। हालांकि मुंबई की ओशिवारा पुलिस की साइबर सेल ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उनके खाते से निकाली गई पूरी 98 हजार रुपये की रकम वापस दिला दी। 69 वर्षीय गजेंद्र चौहान अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला-ओशिवारा इलाके में रहते हैं। 10 दिसंबर को उन्हें फेसबुक पर डी-मार्ट के नाम से सूखे मेवों की भारी छूट वाला एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑर्डर प्रक्रिया पूरी करते ही उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। इसके कुछ ही पलों बाद उन्हें संदेश मिला कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 98,000 रुपये डेबिट हो चुके हैं। ठगी का एहसास होते ही गजेंद्र चौहान ने बिना देर किए पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय चव्हाण और पुलिस निरीक्षक आनंद पगारे के मार्गदर्शन में ओशिवारा पुलिस की साइबर टीम ने मामले की तुरंत जांच शुरू की। साइबर उप-निरीक्षक शरद देवरे, सहायक पुलिस निरीक्षक अशोक कोंडे और कांस्टेबल विक्रम सरनोबत ने 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत और बैंक स्टेटमेंट की जांच की। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम रेज़रपे के जरिए क्रोमा से जुड़े एक खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने एचडीएफसी बैंक, रेज़रपे और क्रोमा के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर ईमेल के माध्यम से कॉर्डिनेट किया। पुलिस की तेज़ कार्रवाई के चलते ट्रांजैक्शन को समय रहते होल्ड कर लिया गया और पूरी 98 हजार रुपये की राशि अभिनेता के खाते में वापस कर दी गई। ओशिवारा पुलिस की इस तत्परता की सराहना करते अभिनेता ने मुंबई पुलिस और ओशिवारा पुलिस के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowDec 20, 2025 09:41:330
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 20, 2025 09:41:220
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 20, 2025 09:40:560
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 20, 2025 09:40:280
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 20, 2025 09:40:080
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 20, 2025 09:39:090
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowDec 20, 2025 09:38:540
Report
1
Report
KCKashiram Choudhary
FollowDec 20, 2025 09:38:090
Report
PKPradeep Kumar
FollowDec 20, 2025 09:37:360
Report
KBKuldeep Babele
FollowDec 20, 2025 09:36:42Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के अंसार नगर में मस्जिद में जुम्मे की नमाज को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ था। जिसके बाद मस्जिद को प्रशासन ने सील कर दिया। फिलहाल इलाके में माहौल शांत है प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाइश के लिए बुलाया है। जिसके बाद मामला सुलझाने की कोशिश होगी।
0
Report
0
Report