Back
APS रीवा की देरी से सतना कन्या कॉलेज की छात्राओं के परिणाम प्रभावित
SLSanjay Lohani
Nov 19, 2025 10:33:55
Satna, Madhya Pradesh
एंकर --SATNA शहर के कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने एग्जाम दिया लेकिन उनकी अंकसूची में अब्सेंट और जीरो अंक दिख रहा है। पीढ़ी छात्राएं लगातार महाविद्यालय प्राचार्य से बात कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकाल कर सामने आ रहा है। छात्राओं के परिजनों ने प्रचार से मिलकर मामले की जानकारी ली और इसका सुधार करने के लिए कहा तो महाविद्यालय प्राचार्य ने APS यूनिवर्सिटी रीवा की गलती बताई। और कहां की बहुत सी ऐसी छात्राएं हैं जो इस प्रकार से बेहद परेशान है। मध्य प्रदेश के सतना जिले के स्टेशन रोड में स्थित शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक बार फिर बाद मामला सामने आया है। इस महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को अनोखी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राएं साल भर पढ़ाई करती हैं और उसकी परीक्षा भी देती हैं। लेकिन अंत में परीक्षा परिणाम में या तो अब्सेंट लगा दिया जाता है। या तो जीरो अंक दे दिए जाते हैं। और जब छात्राएं महाविद्यालय प्रबंधन या प्रचार से बात करती है तो उन्हें लगातार इधर से उधर घुमाया जाता है। लेकिन इसका निष्कर्ष नहीं निकल पा रहा है। महाविद्यालय प्रबंधन छात्राओं को रीवा जिले के APS अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय भेज दिया जाता है। छात्राएं अपने पूरे दस्तावेज लेकर यूनिवर्सिटी जाती है। लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनने वाला नहीं होता है। अब ऐसे में लगातार छात्राएं सतना और रीवा के चक्कर काट रही हैं। लेकिन इसमें महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रबंधन इस मामले को संज्ञान लेने को तैयार नहीं हैं। इसी बात को लेकर आज जब छात्रों के परिजन सतना के कन्या महाविद्यालय पहुंचे और प्राचार्य से मिलकर बातचीत की तो प्राचार्य ने उन्हें इधर-उधर की बात घुमाने लगे। और ऐसे में परिजन और प्राचार्य के बीच गहमा गहमी भी हुई। कन्या महाविद्यालय में सैकड़ो ऐसी छात्राएं हैं। जो कि इस प्रकार की समस्याओं से पीड़ित है। लगातार परीक्षा परिणाम में जीरो अंक और एब्सेंट मिलने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। तो वही महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस मामले पर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की पूरी गलती बताई है। वही पीड़ित छात्राओं का कहना है कि हमारा आगे का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है। ऐसे में हम आगे की पढ़ाई कैसे कर पाएंगे। यह समस्या लगातार विश्वविद्यालय की ओर से बनी हुई है। जिसमें छात्राओं को जीरो अंक और अब्सेंट दिया जा रहा है। विगत वर्ष 2023- 24 से यह समस्या लगातार सामने आ रही है। इसमें APS यूनिवर्सिटी रीवा के द्वारा लेट लतीफ कार्य किया जाता है। जिसकी वजह से मार्कशीट समय से छात्रों को नहीं मिलती है और समय के बाद उनकी मार्कशीट में जीरो अंक या एब्सेंट लगा दिया जाता है। वहीं प्राचार्य ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा एक्सपर्ट लोग और अपना साधन नहीं बढ़ाएंगे और त्वरित निर्णय नहीं करेंगे तो यह समस्या बनी रहेगी। यह कोई हमारे कॉलेज की समस्या नहीं है, बल्कि रीवा विश्वविद्यालय से जुड़े सभी महाविद्यालय की समस्या है।
181
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 19, 2025 11:36:140
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 19, 2025 11:35:490
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 19, 2025 11:35:310
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 19, 2025 11:35:060
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowNov 19, 2025 11:34:390
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 19, 2025 11:34:290
Report
MKManitosh Kumar
FollowNov 19, 2025 11:33:530
Report
RKRohit Kumar
FollowNov 19, 2025 11:33:350
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 19, 2025 11:33:200
Report
ADAnkush Dhobal
FollowNov 19, 2025 11:33:040
Report