Back
रांची में लाइट हाउस परियोजना के तहत 310 लाभुकों को लॉटरी से मिलेगा आवास
KJKamran Jalili
Jan 22, 2026 11:19:47
Ranchi, Jharkhand
लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत लाभुकों को मिलेगा आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत भागीदारी में किफायती आवास योजना ‘लाईट हाउस परियोजना’ के तहत रांची में सुयोग्य 310 आवेदकों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटित किया जाएगा। रांची नगर निगम ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रांची नगर निगम के अनुसार, स्वीकृत आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची निगम कार्यालय के सूचना पट्ट पर और रांची नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchimunicipal.com में उपलब्ध है। नगर निगम ने सूची में शामिल सभी आवेदकों से 24 जनवरी 2026 को लॉटरी प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से शामिल होने की अपील की है। लॉटरी के दौरान आवेदकों को पहचान प्रमाण के रूप में वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
आवास आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। लॉटरी का आयोजन रांची नगर निगम कार्यालय के 8वें तल्ले पर किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदकों का रजिस्ट्रेशन सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा, जबकि लॉटरी प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे से शुरू की जाएगी। नगर निगम ने बताया कि निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने वाले आवेदकों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को किफायती और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowJan 22, 2026 14:22:210
Report
MSMrinal Sinha
FollowJan 22, 2026 14:22:000
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 22, 2026 14:21:470
Report
0
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 22, 2026 14:21:310
Report
GLGautam Lenin
FollowJan 22, 2026 14:21:120
Report
RRRakesh Ranjan
FollowJan 22, 2026 14:20:530
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 22, 2026 14:20:400
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 22, 2026 14:20:120
Report
MMMohd Mubashshir
FollowJan 22, 2026 14:19:520
Report
0
Report
RSRajendra sharma
FollowJan 22, 2026 14:18:570
Report
1
Report