Back
गणतंत्र दिवस के मौके पर हेमंत सोरेन ने लंदन में बाबा साहेब अंबेडकर के आवास पर श्रद्धांजलि दी
KCKumar Chandan
Jan 26, 2026 14:34:57
Ranchi, Jharkhand
मुख्यमंत्री सचिवालय
प्रेस विज्ञप्ति-66/2026
26 जनवरी 2026
गणतंत्र दिवस के दिन बाबा साहेब के लंदन स्थित आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करना अत्यंत भावुक पल…हेमन्त सोरेन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पहुँच, बाबा साहेब को किया नमन
लंदन/रांची
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा और ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर को मुख्यमंत्री ने अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया।
मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और विचारों ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के समावेशी, सशक्त और समानतामूलक समाज के विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मज़बूत आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल बराबरी और अधिकारों का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी प्रदान किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर जी के आवास पर रखी गई गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowJan 26, 2026 16:00:150
Report
बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर बड़ा IED ब्लास्ट, DRG-कोबरा के जवान जख्मी कर्रेगुट्टा पहाड़ी में नक्सली आईई
0
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 26, 2026 15:46:540
Report
1
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 26, 2026 15:46:260
Report
PKPushpender Kumar
FollowJan 26, 2026 15:46:070
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 26, 2026 15:45:4591
Report
NPNavratan Prajapat
FollowJan 26, 2026 15:45:280
Report
0
Report
AOAjay Ojha
FollowJan 26, 2026 15:32:140
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 26, 2026 15:31:500
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 26, 2026 15:31:320
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 26, 2026 15:30:250
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowJan 26, 2026 15:19:470
Report