Back
झारखंड बीजेपी में आदित्य साहू की नई टीम पर परिचर्चा, सबका साथ-सबका प्रतिनिधित्व
KCKumar Chandan
Mar 25, 2026 07:48:43
Ranchi, Jharkhand
झारखंड की राजनीति में अब इस बात की चर्चा खूब हो रही है, की बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम कब तक आएगी और कैसी होगी। बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी उसको लेकर चर्चा और कयास शुरु हो गया है तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू , अपनी नई टीम के संतुलित और सबको साथ लेकर चलने वाली टीम झारखंड बीजेपी बता रहे हैं।
झारखंड बीजेपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपनी आने वाली नई टीम को लेकर साफ किया कार्यकर्ता जब किसी जिम्मेदार पद पर जाता है तो सबकी अपेक्षा बढ़ जाती है और सभी की अपेक्षा है, सभी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के लोगों के विचार से सहमति से सभी जाति और वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक लोगों को कमेटी में समाहित करने का प्रयास करेंगे। बीजेपी ने जिस तरह से महिलाओं को 33% आरक्षण देने का काम किया , पार्टी महिलाओं को भी प्राथमिकता देने का काम कर रही है।सभी वर्गों को समाहित करने वाली टीम बीजेपी झारखंड होगी न कि टीम आदित्य
बाइट ...आदित्य साहू, प्रदेश अध्यक्ष,बीजेपी
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ये बीजेपी का आंतरिक मामला है, उनका क्या संगठन है वो समझे पर बाबूलाल से अध्यक्ष पद बीजेपी ने छीन लिया इस लिए बाबूलाल नाराज हैं । आदित्य साहू सुलझे हुए हैं पर अब तक तो नहीं लगा धारदार साबित हो रहे हैं। बाबूलाल रहते तो अच्छा होता। असल में हम लोगों ने झारखंड में बीजेपी को हर जगह घेराबंदी कर दिया इस लिए मुद्दाविहीन पार्टी बन कर रह गई है.
बाइट ....इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव ने कहा, नए प्रदेश अध्यक्ष की शानदार टीम बनेगी , ऐसा पहली बार समीकरण बैठा है कि एक ट्राइबल यहां के नेता प्रतिपक्ष और यहां के एक खतियान धारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आशा है केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के बड़े नेताओं के साथ चर्चा करके एक बेहतर टीम बनेगी जो सभी समाज का प्रतिनिधित्व करेगी
बाइट ...प्रतुल शहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी
झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, बीजेपी का अंदरुनी बात किसे अध्यक्ष बनाती है, क्यों बनाती है,एक पपेट मात्र रहेगें या संगठन में उनकी भूमिका दिखेगी, संगठन चुस्त दुरुस्त होगा । बीजेपी के कई मित्र से कई तरह की बातें होती है, अब तक का सबसे कमजोर प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में हैं और जब कप्तान कमजोर होगा तो टीम क्या मजबूत बनेगी और टीम तब बनेगा जब आपका संगठन रहेगा। झारखंड में बीजेपी के संगठन की क्या स्थिति है किसी से छुपी नहीं है।
बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की टीम कब तक और कैसी होगी इस पर बयानबाजी का दौर जारी है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 25, 2026 08:52:320
Report
Kalashyatra and Harinaam sankirtan, Isckon virar to sankatmochan Hanumanmandir, palghar, Maharashtra
0
Report
ASAmit Singh01
FollowMar 25, 2026 08:50:590
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 25, 2026 08:50:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 25, 2026 08:50:200
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 25, 2026 08:49:350
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 25, 2026 08:49:200
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 25, 2026 08:48:440
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 25, 2026 08:48:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowMar 25, 2026 08:48:140
Report
ARAarti Rai
FollowMar 25, 2026 08:47:350
Report