Back
देवघर महोत्सव का भव्य शुभारंभ, संस्कृति और कला को नई पहचान
VRVikash Raut
Mar 16, 2026 14:36:04
Deoghar, Jharkhand
देवघर में 16 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवघर महोत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर रवि राउत, डीडीसी पीयूष सिन्हा, देवघर एसपी सौरभ, डिप्टी मेयर टिप चटर्जी सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि देवघर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने का माध्यम है। इस तरह के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और देवघर की संस्कृति, परंपरा और कला को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने लोगों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत भजन संध्या से हुई, जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे और भजन संध्या का आनंद लिया।
आयोजन समिति के अनुसार, तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत प्रस्तुति और विभिन्न कला कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे देवघर की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PPPraveen Pandey
FollowMar 16, 2026 15:45:380
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 16, 2026 15:45:200
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 16, 2026 15:38:360
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 16, 2026 15:38:160
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 16, 2026 15:37:560
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 16, 2026 15:37:240
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 16, 2026 15:37:060
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 16, 2026 15:36:420
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 16, 2026 15:36:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 16, 2026 15:36:000
Report
1
Report